मिडिल ईस्ट युद्ध से भारतीय शेयर बाजार में हाहाकार, एक सप्ताह में निवेशकों के अरबों रुपए स्वाहा

Aman Vaishnav | Mar 16, 2026, 11:06 IST
Share
share market crash middle east war
share market crash middle east war

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के कारण भारतीय शेयर बाजार में भी भारी गिरावट आई है। पिछले एक हफ्ते (9-15 मार्च) में सेंसेक्स और निफ्टी बुरी तरह टूटकर नीचे गिर गए हैं। इस मंदी ने रिलायंस, SBI और HDFC जैसी दिग्गज कंपनियों के निवेशकों को भी बड़ा झटका दिया है।

अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच तनाव अभी भी जारी है। इसका असर एशियाई बाजारों के साथ-साथ भारतीय शेयर बाजार पर भी साफ दिखाई दिया है। पिछले हफ्ते (9-15 मार्च) शेयर बाजार में लगभग हर दिन गिरावट का माहौल बना रहा है।

इस गिरावट के बीच सबसे ज्यादा झटका उन निवेशकों को लगा, जिन्होंने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के शेयरों में पैसा लगाया था। बीते सप्ताह SBI के शेयरों में सबसे ज्यादा नुकसान देखने को मिला है।

सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में गिरावट

मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमतों में अचानक तेजी आई। इस कारण से पिछले हफ्ते दुनियाभर के शेयर बाजारों में हलचल मच गई है। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में बड़ी गिरावट देखने को मिली है।

पिछले हफ्ते के पांच कारोबारी दिनों में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स करीब 4 हजार 355 अंक यानी 5.51% तक गिर गया है। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 1 हजार 299.35 अंक यानी करीब 5.31% नीचे आ गया है।

2580500e-045
2580500e-045


गिरावट का सबसे ज्यादा असर SBI बैंक पर

शेयर बाजार में पैसे लगाने वाले निवेशकों को इन दिनों भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। हालात का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सिर्फ पांच कारोबारी दिनों में सेंसेक्स की टॉप-10 कंपनियों का कुल मार्केट कैप करीब 4.48 लाख करोड़ रुपये घट गया।

समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक बाजार में आई इस गिरावट का सबसे ज्यादा असर sbi Bank और प्राइवेट सेक्टर के सबसे बड़े बैंक HDFC Bank पर पड़ा है।

SBI का मार्केट कैप भी काफी घट गया है और अब यह करीब 9.66 लाख करोड़ रुपये पर आ गया है। इसका सीधा असर उन निवेशकों पर पड़ा है जिन्होंने इन कंपनियों के शेयर में पैसा लगाया हुआ था।

अगर सिर्फ SBI की बात करें तो पिछले पांच कारोबारी दिनों में निवेशकों को करीब 89 हजार 306 करोड़ 22 लाख रुपये का नुकसान उठाना पड़ा है।

कुल मिलाकर बाजार की इस गिरावट ने निवेशकों की बड़ी रकम डुबो दी है और कई बड़ी कंपनियों की मार्केट वैल्यू भी तेजी से कम हुई है।

Decline Chart Images – Browse 199,799 Stock Photos, Vectors, and Video |  Adobe Stock
Decline Chart Images – Browse 199,799 Stock Photos, Vectors, and Video | Adobe Stock


इनका भी करोड़ों रुपए का स्वाहा

HDFC Bank के निवेशकों को भी बड़ा झटका लगा है। कंपनी के निवेशकों के करीब 61 हजार 715 करोड़ 32 लाख रुपए डूब गए हैं। इसके बाद बैंक की मार्केट वैल्यू घटकर 12.57 लाख करोड़ रुपये रह गई है।

अगर सेंसेक्स की टॉप-10 कंपनियों की बात करें तो बजाज फाइनेंस को भी नुकसान हुआ है। कंपनी का मार्केट कैप 59 हजार 082 करोड़ 49 लाख रुपए घटकर 5.32 लाख करोड़ रुपए रह गया है।

वहीं टाटा ग्रुप की आईटी कंपनी TCS की मार्केट वैल्यू में भी गिरावट आई है। कंपनी का मार्केट कैप 53 हजार 312 करोड़ 12 लाख रुपए कम होकर 8.72 लाख करोड़ रुपए पर आ गया है।

इसके बाद ICICI Bank का नंबर आता है। बैंक के मार्केट कैप में 42 हजार 205 करोड़ 4 लाख रुपए की गिरावट दर्ज की गई है। इसके बाद इसकी कुल मार्केट वैल्यू 8.97 लाख करोड़ रुपए रह गई है।

b3385df1-cc9
b3385df1-cc9


गिरावट का असर रिलायंस इंडस्ट्रीज पर

पिछले हफ्ते शेयर बाजार (शेयर मार्केट) में आई गिरावट का असर कई बड़ी कंपनियों पर भी दिखाई दिया है। भारती एयरटेल को करीब 38 हजार 688 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है।

वहीं देश के सबसे अमीर उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज की बात करें, तो इस गिरावट से रिलायंस के निवेशकों को करीब 33 हजार 289 करोड़ 88 लाख रुपए का घाटा हुआ है।

a5c01b6a-d7c
a5c01b6a-d7c


ये खबरें भी पढ़िए...

ईरान-इजराइल युद्ध का 17वां दिन: ईरान ने सीजफायर से किया इनकार, US का युद्ध खर्च 12 अरब डॉलर पहुंचा

Iran Israel War Update: अमेरिका की सभी देशों को रूसी तेल खरीदने की छूट, ईरान ने इजराइल पर दागी मिसाइलें

Iran-Israel War: ईरान का बड़ा बयान: नेतन्याहू को ढूंढकर मारेंगे अगर वह जिंदा हैं, इजराइल ने कहा- फर्जी खबर

खाड़ी युद्ध का असर जबलपुर तक, गैस सप्लाई बंद, होटल-रेस्टोरेंट पर संकट

Tags:
  • sbi Bank
  • शेयर बाजार
  • शेयर मार्केट
  • इजराइल
  • अमेरिका
  • भारतीय शेयर बाजार
  • ईरान
  • भारती एयरटेल
  • ICICI Bank
  • टाटा ग्रुप
  • HDFC Bank
  • मिडिल ईस्ट
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By Umeshwari Baghel

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान

By Ashish Bhardwaj

RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?

By Arohi Raj

वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड

By Umeshwari Baghel

हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड
बंटी नागर सुसाइड केस: रियल एस्टेट कारोबारी की मौत पर तीन महिलाएं पुलिस के राडार पर

By Sanjay Gupta

बंटी नागर सुसाइड केस: रियल एस्टेट कारोबारी की मौत पर तीन महिलाएं पुलिस के राडार पर