बांग्लादेश अगला पाकिस्तान होगा - शेख हसीना के बेटे सजीब वाजेद ने कहा, मेरे परिवार की राजनीति खत्म
Deeksha Nandini Mehra | Aug 06, 2024, 15:30 IST
Sheikh Hasina son Sajeeb Wajed Statement
शेख हसीना ( Sheikh Hasina ) के बेटे सजीब वाजेद ने कहा कि बांग्लादेश अगला पाकिस्तान होगा। उन्हें देश छोड़ने का आग्रह उनके परिवार के लोगों ने ही किया था।
बांग्लादेश में गृह युद्ध के बीच हुए तख्तापलट के बाद हालात जस के तस हैं। चारों ओर से हिंसा की खबरें आ रही हैं। इस सबके बीच देश छोड़कर जा चुकी शेख हसीना ( Sheikh Hasina ) के बेटे सजीब वाजेद ( Sajeeb Wazed ) ने कहा है कि बांग्लादेश अगला पाकिस्तान होगा। उन्होंने कहा कि मेरे परिवार की राजनीति खत्म हो चुकी है। हसीना को देश छोड़ने का आग्रह उनके परिवार के लोगों ने ही किया था।
ये खबर पढ़िए ...Bangladesh Update : लगातार होती रहीं शेख हसीना को मरने की कोशिशें, जानिए कितनी बार बचाई जान
बांग्लादेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना के बेटे और पूर्व आधिकारिक सलाहकार सजीब वाजेद जॉय ने बांग्लादेश के टीवी चैनल वियोन (wion) के संवाददाता सिद्धांत सिब्बल को एक साक्षात्कार दिया। इसमें कहा कि बांग्लादेश में हालात भयावह हैं। नियम- कायदों की धज्जियां उड़ा दी गई हैं। उन्होंने कहा कि शेख हसीना से मेरी बात हुई है। वे देश के हालातों से बेहद निराश हैं। अब दोबारा राजनीति में नहीं आएंगी। उन्होंने कहा कि अपने परिवार के आग्रह पर, उन्होंने अपनी सुरक्षा के लिए देश छोड़ दिया।
ये खबर पढ़िए ...Bangladesh Sheikh Hasina Story : सत्ता के शिखर से देश निकाला तक, जानिए शेख हसीना की कहानी
सजीब वाजेद जॉय ने बताया कि आंदोलनकारी बेहद उग्र हैं। वे हिंदू अल्पसंख्यकों और मंदिरों को भी नहीं छोड़ रहे। सजीब ने कहा कि अब हमारे परिवार से कोई भी राजनीति में नहीं आएगा। मैंने खुद एक पैसा लिए बिना देश को डिजिटल बांग्लादेश में बदलने में मदद की है। मेरी मां ने एक गरीब देश को मिडिल इनकम वाले देश में बदला है।
ये खबर पढ़िए ...Bangladesh Update : लगातार होती रहीं शेख हसीना को मरने की कोशिशें, जानिए कितनी बार बचाई जान
बांग्लादेश के टीवी चैनल वियोन (wion) को दिया इंटरव्यू
ये खबर पढ़िए ...Bangladesh Sheikh Hasina Story : सत्ता के शिखर से देश निकाला तक, जानिए शेख हसीना की कहानी
हिंदू मंदिरों को भी नहीं छोड़ रहे
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari