खाद-बीज को लेकर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज का बड़ा बयान- किसानों की चिंता हमारी जिम्मेदारी

Sandeep Kumar | May 10, 2025, 21:35 IST
Share
shivraj-singh-review-border
shivraj-singh-review-border

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों के लिए खाद, बीज और अन्य आवश्यक संसाधनों को लेकर बैठक की हैं। उन्होंने किसानों की मदद के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं।

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुजरात, राजस्थान, पंजाब और जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती जिलों के किसानों की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सीमा पर हमारे जवानों की तरह किसान भी देश की सेवा में जुटे हैं। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सीमावर्ती क्षेत्रों में किसानों को खाद, बीज और अन्य संसाधनों की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।

खरीफ फसल के लिए आवश्यक सामग्री की उपलब्धता का आकलन कर किसानों तक पहुंचाने की योजना बनाई जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि जिन किसानों के खेतों तक पहुंच नहीं है, उनकी मदद के लिए राज्य सरकारों के साथ मिलकर रणनीति बनाई जाएगी। यह पहल सीमावर्ती किसानों की समस्याओं को समझने और उनका समाधान करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

ये खबर भी पढ़िए... भारत-पाक सीजफायर पर बोले सीएम मोहन यादव- सेनाओं को मिली छूट से पाक घुटनों पर

किसानों की मदद के लिए अधिकारियों को निर्देश

मंत्री ने अधिकारियों से कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों के किसानों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से किया जाए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि किसानों की सहायता के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएं और उन्हें समय पर सहायता प्रदान की जाए। शिवराज ने कहा है कि किसानों की चिंता करना हमारी ड्यूटी है।

ये खबर भी पढ़िए... पाकिस्तान ने चार घंटे में तोड़ा युद्धविराम, जम्मू-कश्मीर में किए ड्रोन हमले और गोलीबारी

सीमावर्ती किसानों की समस्याएं

बैठक में शिवराज ने कहा कि सीमा पर हमारे जवानों की तरह किसान भी देश की सेवा में जुटे हैं। उन्होंने कहा कुछ किसानों को सुरक्षा कारणों से उनके खेतों से दूर रखा गया है, लेकिन अब इन किसानों की खेती को सुरक्षित रखा जाए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों में किसानों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से किया जाए।

ये खबर भी पढ़िए... सागर का ढाना बना था पाकिस्तानी सैनिकों का अस्थाई ठिकाना, मरने वालों को यहीं दफनाया

खरीफ के लिए आवश्यक सामग्री

मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि खरीफ फसल के लिए आवश्यक खाद, बीज और अन्य सामग्री की उपलब्धता का आकलन किया जाए। उन्होंने कहा कि यदि किसी किसान को इन सामग्रियों की आवश्यकता है, तो उन्हें समय पर उपलब्ध कराई जाए, ताकि वे अपनी फसल की बोवनी समय पर कर सकें।

ये खबर भी पढ़िए... सीएम मोहन यादव रविवार को इंदौर में विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

मंत्री ने यह भी कहा कि जिन किसानों के खेतों तक पहुंच नहीं है, उनकी सहायता के लिए राज्य सरकारों के साथ मिलकर रणनीति बनाई जाए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों के 10-15 किलोमीटर की पट्टी में आने वाले गांवों की पहचान की जाए और वहां की खेती की स्थिति का आकलन किया जाए।

कृषि संसाधनों की आपूर्ति की समीक्षा

मंत्री ने बैठक में यह भी कहा कि यूरिया, DAP, NPK जैसे पेट्रोकेमिकल आधारित इनपुट्स और डीजल की आपूर्ति की समीक्षा की जाएगी। हालांकि देश में इनकी अभी कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि आवश्यक वस्तुओं की बफर स्टॉक की उपलब्धता और अन्य उठाए गए मुद्दों की भी समीक्षा की जाएगी।

Tags:
  • शिवराज सिंह चौहान
  • राजस्थान
  • गुजरात
  • पंजाब
  • खाद
  • बीज
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच