कौन हैं ओडिशा की Shreya Lenka, जो बनीं भारत की पहली K-Pop स्टार, जानें पूरी स्टोरी

Kaushiki | May 24, 2026, 11:39 IST
Share
Shreya Lenka
Shreya Lenka

ओडिशा की श्रिया लेंका भारत की पहली K-Pop स्टार बन गई हैं। भारत में 40 बार रिजेक्ट होने के बाद उन्होंने हार नहीं मानी। उन्होंने ब्लैकस्वान बैंड में अपनी जगह बनाई। आज वे एक शो के लिए 6 लाख रुपए फीस लेती हैं।

Shreya Lenka K-Pop Star: आज के समय में युवाओं के बीच कोरियन म्यूजिक का क्रेज बहुत बढ़ गया है। इसे पूरी दुनिया में K-Pop के नाम से जाना जाता है। इसी म्यूजिक इंडस्ट्री में भारत की एक बेटी ने अपना बड़ा नाम कमाया है।

इनका नाम श्रिया लेंका है और ये ओडिशा की रहने वाली हैं। श्रिया लेंका ने साउथ कोरिया के ब्लैकस्वान बैंड में शामिल होकर इतिहास रच दिया है। वे भारत की पहली ऑफिसियल K-Pop स्टार हैं। उनका ये सफर साल 2020 में एक छोटे से कमरे से शुरू हुआ था।

आज वे पूरी दुनिया में लाइव परफॉर्मेंस दे रही हैं। श्रिया की इस कामयाबी पर भारत और साउथ कोरिया दोनों देशों को बहुत गर्व है। लोग उनकी इस सफलता से काफी इंस्पायर्ड हो रहे हैं।

Shreya Lenka K-Pop Star
Shreya Lenka K-Pop Star


श्रिया को कितने रिजेक्शन का सामना करना पड़ा

श्रिया लेंका का जन्म ओडिशा के राउरकेला में हुआ था और पढ़ाई भी ओडिशा से ही हुई। बचपन से ही उन्हें डांस का बहुत शौक था। उन्होंने झारसुगुड़ा में रहकर ही ओडिशी क्लासिकल डांस को अच्छी तरह से सीखा था। वे फ्रीस्टाइल डांस भी सीखना चाहती थीं।

डांस सीखने के लिए श्रिया और उनके पिता हर वीकेंड पर राउरकेला जाते थे। उस समय उनके परिवार की इकनोमिक सिचुएशन अच्छी नहीं थी। कई बार ट्रेन की टिकट खरीदने के लिए भी पैसे नहीं होते थे।

तब उनके पिता उन्हें गोद में लेकर खड़े होकर सफर करते थे। श्रिया ने भारत के लगभग 40 बड़े डांस रियलिटी शोज में ऑडिशन दिए थे। वे हर बार आखिरी राउंड में जाकर रिजेक्ट हो जाती थीं।

भारत की पहली के-पॉप स्टार बनने वाली श्रिया लेंका कौन हैं?
भारत की पहली के-पॉप स्टार बनने वाली श्रिया लेंका कौन हैं?


रियलिटी शोज से रिजेक्ट होने पर पिता ने क्या कहा

इंडियन टीवी शोज में टैलेंट से ज्यादा कंटेस्टेंट्स के रोने-धोने की कहानी देखी जाती है। श्रिया के पास ऐसी कोई नकली कहानी नहीं थी। उनके पिता ने कभी भी फॉर्म में 'फैमिली स्ट्रगल' वाला कॉलम नहीं भरा था। वे चाहते थे कि बेटी अपने दम पर आगे बढ़े।

लगातार रिजेक्शन और कोरोना लॉकडाउन के कारण श्रिया काफी निराश हो चुकी थीं। उन्होंने डांस को पूरी तरह छोड़ने का मन बना लिया था।

तब उनके पिता अबिनाश लेंका ने उनका हौसला बढ़ाया और मेहनत करने को कहा। उन्होंने कहा कि वे बेटी के चेहरे पर अपनी जीत देखते हैं। इसी बीच श्रिया को कोरियन कंपनी डीआर म्यूजिक के ग्लोबल ऑडिशन का पता चला। यह उनके जीवन का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट था।

Shreya Lenka of Odisha One Step Away From Becoming 1st Ever K-Pop Idol From  India | Movies News - News18
Shreya Lenka of Odisha One Step Away From Becoming 1st Ever K-Pop Idol From India | Movies News - News18


साउथ कोरिया जाने के लिए मां से झूठ बोलना पड़ा

सिलेक्शन के बाद श्रिया को ट्रेनिंग के लिए अकेले साउथ कोरिया जाना था। उस समय श्रिया की उम्र सिर्फ 18 साल ही थी। उनकी मां उन्हें इतनी दूर अकेले भेजने के लिए बिल्कुल तैयार नहीं थीं।

तब पिता ने परिवार के साथ मिलकर एक प्लान बनाया। मां से झूठ बोला गया कि पिता भी श्रिया के साथ कोरिया जा रहे हैं। पिता उन्हें सिर्फ दिल्ली एयरपोर्ट तक छोड़ने आए थे।

वहां से आगे का सफर श्रिया ने पूरी तरह अकेले ही तय किया था। कोरिया पहुंचकर उनकी लाइफस्टाइल और डाइट पूरी तरह बदल गई। वहां वे सुबह 4 बजे उठकर रात तक डांस सिंक्रोनाइजेशन सीखती थीं।

Shreya Lenka
Shreya Lenka


Blackswan Band में सिलेक्शन के लिए श्रिया की मेहनत

के-पॉप बैंड का हिस्सा बनने के लिए केवल अच्छा डांस आना काफी नहीं था। इसके लिए लाइव सिंगिंग और कोरियन भाषा आना भी जरूरी था। श्रिया ने अपने घर की छत को ही अपना बड़ा स्टेज बना लिया था। वे रोज छत पर 13 से 14 घंटे कठिन प्रैक्टिस करती थीं।

श्रिया रोजाना 6 घंटे डांस मूव्स और 8 घंटे वोकल यानी गायकी का रियाज करती थीं। वे रात को कोरियन (POP music) गाने सीखती थीं। इस ग्लोबल ऑडिशन में पूरी दुनिया से 40 हजार लड़कियों ने हिस्सा लिया था।

श्रिया ने एक-एक करके सारे चार राउंड पास कर लिए। मई 2022 में उनका फाइनल सिलेक्शन हुआ और वे ब्लैकस्वान बैंड की मेंबर बन गईं। आज वे एक शो के लिए 6 लाख रुपए फीस लेती हैं।

ये खबरें भी पढ़ें....

Box Office पर किस फिल्म का रहा जलवा, जानिए किसने कमाए कितने करोड़

आ गया माधुरी दीक्षित और तृप्ति डिमरी की फिल्म Maa Behen का ट्रेलर

कौन हैं Ramayana Movie के सबसे अमीर सुपरस्टार, सितारों की फीस सुनकर उड़ जाएंगे होश

क्यों खास है Cannes Film Festival, जानें इसकी शुरुआत और कड़े नियमों का सच

Tags:
  • रियलिटी शो
  • साउथ कोरिया
  • Music
  • डांस रियलिटी शो
  • POP music
  • Shreya Lenka
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच