Krishna Janmashtami 2024: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर बन रहा सर्वार्थ सिद्धि योग, जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्त्व

Deeksha Nandini Mehra | Aug 25, 2024, 10:48 IST
Share
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर शुभ मुहूर्त
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर शुभ मुहूर्त

इस बार अष्टमी 26 अगस्त को सुबह 3:39 बजे से लग जाएगी जो 27 अगस्त को देर रात 2:19 तक रहेगी। इस बार जन्माष्टमी के दिन सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है। सर्वार्थ सिद्धि योग 27 अगस्त को दोपहर 4 बजे से शुरू होगा।

Shri Krishna Janmashtami 2024 : इस साल श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार 26 अगस्त 2024 को मनाया जाएगा। इस जन्माष्टमी पर सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है। वरिष्ठ पुजारियों के अनुसार ऐसा योग तीस साल के बाद बन रहा है। आइए जानते हैं क्या है सर्वार्थ सिद्धि योग और श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का शुभ मुहूर्त...।

ये खबर पढ़िए ...यहां हुआ था भगवान कृष्ण का शिक्षा ग्रहण संस्कार, बलराम और सुदामा के साथ सीखी थीं 16 कलाएं

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का शुभ मुहूर्त

इस बार अष्टमी 26 अगस्त को सुबह 3:39 बजे से लग जाएगी जो 27 अगस्त को देर रात 2:19 तक रहेगी। इस बार श्रीकृष्ण की पूजा का शुभ मुहूर्त मध्यरात्रि 12:00 से 12:44 तक होगा। इसी अवधि में श्रीकृष्ण का जन्म होगा और जन्मोत्सव मनाया जाएगा। यह निशिता मुहूर्त है। जन्माष्टमी पर रोहिणी नक्षत्र की शुरुआत शाम 3 बजकर 54 मिनट (26 अगस्त) से 27 अगस्त शाम 3 बजकर 39 मिनट तक रहेगा।
ये खबर पढ़िए ...इस जन्माष्टमी पर जानें भारत के कई खास इस्कॉन मंदिरों के बारे में

सर्वार्थ सिद्धि योग में जन्माष्टमी

इस साल की जन्माष्टमी के दिन सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है। जन्माष्टमी पर सर्वार्थ सिद्धि योग दोपहर में 3:55 से शुरू होगा और 27 अगस्त को सुबह 5: 57 तक रहेगा।

ये खबर पढ़िए ...कब से शुरू होगा भाद्रपद माह, जानिए इसका महत्व और जरूरी व्रत-त्योहार

कृष्ण जन्माष्टमी का महत्व

भागवत पुराण के अनुसार श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर भगवान कृष्ण मथुरा नगरी में राजकुमारी देवकी और उनके पति वासुदेव के आठवें पुत्र के रूप में अवतरित हुए थे। मान्यता है कि जो व्यक्ति कृष्ण जन्माष्टमी का व्रत रख कर पूजा- अर्चना करते हैं उनकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। साथ ही कृष्ण जन्माष्टमी पर भगवान कृष्ण की आराधना करने से सुख- समृद्धि की प्राप्ति होती है। साथ ही जन्माष्टमी का व्रत रखने से व्यक्ति को अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है।

ये खबर पढ़िए ...जन्माष्टमी का त्योहार एक और आदेश दो - सरकारी कर्मचारी मनाएंगे छुट्टी तो शिक्षक जाएंगे स्कूल

क्या होता है सर्वार्थ सिद्धि योग

हिंदू पंचांग के अनुसार वार और नक्षत्र के संयोग से सर्वार्थ सिद्धि योग बनता है। यह योग किसी भी कार्य को करने के लिए बहुत शुभ शुभ माना जाता है, क्योंकि मान्यता है कि इस दौरान सभी ग्रह शुभ स्थिति में होते हैं और व्यक्ति को सफलता प्राप्त करने में मदद करते हैं। इस योग में नया काम शुरू करना या संपत्ति- वाहन खरीदना बहुत शुभ माना जाता है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी
  • Krishna Janmashtami
  • कृष्ण जन्माष्टमी
  • शुभ मुहूर्त
  • Krishna Janmashtami 2024
  • जन्माष्टमी 26 अगस्त को
  • जन्माष्टमी शुभ मुहूर्त
  • सर्वार्थ सिद्धि योग
  • क्या है सर्वार्थ सिद्धि योग
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज