रायबरेली वालों के लिए सोनिया ने लिखी चिट्ठी, जानिए क्या लिखा ?

Pratibha Rana | Feb 16, 2024, 11:17 IST
Share
OOO
सोनिया गांधी

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने रायबरेली को अपना ससुराल बताते हुए लिखा, "मेरा परिवार दिल्ली में अधूरा है। यह परिवार रायबरेली आकर आप लोगों के साथ मिलकर पूरा होता है. यह नाता बहुत पुराना है और अपनी ससुराल से मुझे सौभाग्य की तरह मिला है।

BHOPAL. कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) इस बार लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी(Sonia Gandhi not contest Lok Sabha elections)। उनका रायबरेली से चुनावी रिश्ता खत्म हो गया है। राज्यसभा से नामांकन करने बाद उन्होंने वहां की जनता के लिए एक पत्र लिखा(Sonia Gandhi emotional letter) है। हालांकि उन्होंने ये संकेत भी दिया है आगे भी यहां से उनके परिवार का कोई सदस्य चुनावी मैदान में उतर सकता है।

त
त

ये खबर भी पढ़िए...पटवारी नियुक्ति आदेश से 9.69 लाख फेल उम्मीदवार नाराज, फिर से बड़े आंदोलन की कर रहे तैयारी

सोनिया गांधी ने इमोशनल लैटर में खोला राज

सोनिया गांधी ने पत्र में लिखा मेरा परिवार दिल्ली में अधूरा है। यह परिवार रायबरेली आकर आप लोगों के साथ मिलकर पूरा होता है। यह नाता बहुत पुराना है और अपनी ससुराल से मुझे सौभाग्य की तरह मिला है। रायबरेली के साथ हमारे परिवार के रिश्तों की जड़ें बहुत गहरी हैं। आजादी के बाद हुए पहले लोकसभा चुनाव में आपने मेरे ससुर फीरोज गांधी को यहां से जिताकर दिल्ली भेजा। उनके बाद मेरी सास इंदिरा गांधी को भी आपने अपना बना लिया. तब से अब तक, यह सिलसिला जिंदगी के उतार-चढ़ाव और मुश्किल भरी राह पर प्यार और जोश के साथ आगे बढ़ता गया और इस पर हमारी आस्था मजबूत होती चली गई। इसी रौशन रास्ते पर आपने मुझे भी चलने की जगह दी।

ये खबर भी पढ़िए...उमेश नाथ का गुजारा दक्षिणा से, कांग्रेस के अशोक सिंह सबसे अमीर, जानिए राज्यसभा प्रत्याशी कितने पैसे वाले

सास और जीवनसाथी खोकर आपके पास आई...

सास और जीवनसाथी को हमेशा के लिए खोकर मैं आपके पास आई और आपने अपना आंचल मेरे लिए फैला दिया। पिछले दो चुनावों में भी आप एक चट्टान की तरह मेरे साथ खड़े रहे, मैं यह कभी भूल नहीं सकती. यह कहते हुए मुझे गर्व है कि आज मैं जो कुछ भी हूं, आपकी बदौलत हूं और मैंने इस भरोसे को निभाने की हरदम कोशिश की है।

ये खबर भी पढ़िए...क्या है MSP? इस पर किसानों की मांगें मान ले तो सरकार और खजाने पर क्या-क्या फर्क पड़ेगा?

ये खबर भी पढ़िए...पटवारी नियुक्ति आदेश से 9.69 लाख फेल उम्मीदवार नाराज, फिर से बड़े आंदोलन की कर रहे तैयारी

स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का हवाला देकर ये कहा

मैं स्वास्थ्य और बढ़ती उम्र के चलते अगला लोकसभा चुनाव नहीं लडूंगी। इस निर्णय के बाद मुझे आपकी सीधी सेवा का अवसर नहीं मिलेगा, लेकिन यह तय है कि मेरा मन-प्राण हमेशा आपके पास रहेगा। मुझे मालूम है कि आप लोग हर मुश्किल में मुझे और मेरे परिवार को उसी तरह ही संभाल लेंगे, जैसे अब तक संभालते आए हैं. बड़ों को प्रणाम, छोटों को स्नेह, जल्द मिलने का वादा।

Tags:
  • sonia gandhi
  • पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी
  • Sonia Gandhi not contest Lok Sabha elections
  • Sonia Gandhi emotional letter
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा