गर्मी में रेल यात्रियों को सौगात: रेल प्रशासन चलाएगा दो स्पेशल समर ट्रेन, जानें ट्रेनों का पूरा शेड्यूल

Sandeep Kumar | Apr 18, 2024, 11:26 IST
Share
pic
pic

रेल प्रशासन द्वारा ग्रीष्मकाल में अतिरिक्त यात्री यातायात को क्लीयर करने के उद्देश्य से दो जोड़ी समर स्पेशल चलाने का निर्णय लिया है। भोपाल रेल मंडल से होकर दोनों ट्रेन चलाई जाएगी। आइए जानते हैं कौन-कौन सी ट्रेनें भोपाल मंडल से होकर गुजरेगी....

BHOPAL. रेल प्रशासन द्वारा अतिरिक्त यात्री यातायात क्लियर करने एवं यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दो जोड़ी समर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इसमें खास बात ये है कि दो ट्रेनें विभिन्न तारीखों पर भोपाल रेलवे मंडल से होकर अपने गंतव्य का तक का सफर पूरा करेगी। रेल प्रशासन के मुताबिक एक ट्रेन वीरांगना लक्ष्मीबाई स्टेशन से पुणे तक, दूसरी रानी कमलनापति स्टेशन से मां बेल्हादेवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन तक चलाई जाएगी। वहीं वास्को द गामा-हजरत निज़ामुद्दीन-वास्को द गामा एक्सप्रेस में बढ़ती यात्रियों की संख्या को देखते हुए एक अतिरिक्त कोच जोड़ा गया है।

ये खबर भी पढ़िए...ROOM Rent Agreement : 11 महीने का ही क्यों होता है रेंट एग्रीमेंट, जानें आखिर क्यों बना है ऐसा कानून

ये चलेगी स्पेशल ट्रेन

वीरांगना लक्ष्मी बाई झांसी-पुणे- समर स्पेशल ट्रेन

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री सौरभ कटारिया ने बताया कि गाड़ी संख्या 01924 वीरांगना लक्ष्मी बाई झांसी-पुणे समर स्पेशल ट्रेन दिनांक 20.04.2024 से 29.06.2024 (प्रत्येक शनिवार) को वीरांगना लक्ष्मी बाई झांसी स्टेशन से 12.50 बजे प्रस्थान कर, 15.18 बजे बीना, 16.20 बजे विदिशा, 17.15 बजे भोपाल,18.43 बजे नर्मदापुरम,19.15 बजे इटारसी और मार्ग के अन्य स्टेशनों से होते हुए अगले दिन ( रविवार ) को 11.35 बजे पुणे पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 01923 पुणे- वीरांगना लक्ष्मी बाई झांसी समर स्पेशल ट्रेन दिनांक 21.04.2024 से 30.06.2024 ( प्रत्येक रविवार ) को पुणे स्टेशन से 16.00 बजे प्रस्थान कर मार्ग के अन्य स्टेशनों से होते हुए अगले दिन( सोमवार ) को 05.05 बजे इटारसी, 05.25 बजे नर्मदापुरम, 07.40 बजे भोपाल,08.40 बजे विदिशा, 10.33 बजे बीना और मार्ग के अन्य स्टेशनों से होते हुए 13.00 बजे वीरांगना लक्ष्मी बाई झांसी स्टेशन पहुंचेगी।

गाड़ी के हाल्ट- रास्ते में यह गाड़ी दोनों दिशाओं में ललितपुर, बीना, विदिशा, भोपाल, नर्मदापुरम, इटारसी,खंडवा,भुसावल,मनमाड़, अंकाई, कोपरगांव और अहमदनगर स्टेशनों पर रुकेगी।

कोच कंपोजीशन- इस गाड़ी में 05 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 01 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी ,05 शयनयान श्रेणी, 04 सामान्य श्रेणी एवं 02 एसएलआरडी सहित कुल 17 कोच रहेंगे। यात्रीगण कृपया समर स्पेशल ट्रेनों की अधिक जानकारी के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा/एनटीईएस/139/रेल मदद से विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते है।

ये खबर भी पढ़िए...Gold Price : सोने के दाम रिकॉर्ड हाई पर, कब होगा सस्ता? इस साल अब तक 10 हजार महंगा हुआ

01667/01668 रानी कमलापति-मां बेल्हादेवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन

रेल प्रशासन द्वारा ग्रीष्मकाल में अतिरिक्त यात्री यातायात को क्लीयर करने के उद्देश्य से रानी कमलापति-मां बेल्हादेवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन-रानी कमलापति समर स्पेशल ट्रेन 10-10 ट्रिप चलाई जा रही है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री सौरभ कटारिया ने बताया कि गाड़ी संख्या 01667 रानी कमलापति-माँ बेल्हादेवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन समर स्पेशल ट्रेन दिनांक 22.04.2024 से 24.06.2024 (प्रत्येक सोमवार) को रानी कमलापति स्टेशन से 09.20 बजे प्रस्थान कर, 09.35 बजे भोपाल, 10.20 बजे विदिशा, 11.55 बजे बीना और मार्ग के अन्य स्टेशनों से होते हुए 23.45 बजे मां बेल्हादेवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 01668 मां बेल्हादेवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन-रानी कमलापति समर स्पेशल ट्रेन दिनांक 23.04.2024 से 25.06.2024 ( प्रत्येक मंगलवार ) को मां बेल्हादेवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन स्टेशन से 01.05 बजे प्रस्थान कर मार्ग के अन्य स्टेशनों से होते हुए 13.20 बजे बीना, 14.25 बजे विदिशा, 15.10 बजे भोपाल और 15.35 बजे रानी कमलापति स्टेशन पहुंचेगी।

गाड़ी के हाल्ट- रास्ते में यह गाड़ी दोनों दिशाओं में भोपाल, विदिशा, बीना, ललितपुर,वीरांगना लक्ष्मी बाई झांसी, ओरई,भीमसेन,कानपुर सेंट्रल, लखनऊ, राय बरेली और अमेठी स्टेशनों पर रुकेगी।

कोच कंपोजीशन- इस गाड़ी में 14 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 01 एसएलआरडी और 01 जनरेटरकार सहित कुल 16 डिब्बे रहेंगे। यात्रीगण कृपया समर स्पेशल ट्रेनों की अधिक जानकारी के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा/एनटीईएस/139/रेल मदद से विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते है।

ये खबर भी पढ़िए...Weather update : दिल्ली में बढ़ते तापमान पर लगा ब्रेक, MP में 19 अप्रैल के बाद फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, IMD ने जारी किया अलर्ट

वास्को द गामा-हजरत निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस अतिरिक्त कोच

इसी तरह वास्को द गामा -हजरत निज़ामुद्दीन- वास्को द गामा एक्सप्रेस में एक सामान्य श्रेणी का एक अतिरिक्त कोच अस्थाई तौर पर लगाने का निर्णय लिया गया है। यह अतिरिक्त कोच गाड़ी संख्या 12779 वास्को द गामा -हजरत निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस में दिनांक 17.04.2024 से 15.06.2024 तक और गाड़ी संख्या 12780 हजरत निज़ामुद्दीन-वास्को द गामा एक्सप्रेस में दिनांक 19.04.2024 से 17.06.2024 तक लगाया जाएगा।

ये खबर भी पढ़िए...पश्चिम बंगाल में रामनवमी जुलूस पर पत्थराव, दुकानों में लूटपाट, 20 घायल

Tags:
  • रेल प्रशासन
  • दो जोड़ी समर स्पेशल ट्रेन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि