सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: HC के रिटायर्ड जजों को मिलेगी समान पेंशन, लागू होगा वन रैंक, वन पेंशन सिस्टम

Abhilasha Saksena Chakraborty | Published:
Share
One rank one pension for HC judges
One rank one pension for HC judges

सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट के रिटायर्ड जजों के लिए वन रैंक, वन पेंशन का आदेश दिया है। इस नए आदेश के अनुसार सभी जजों को न्यूनतम 13.65 लाख रुपए पेंशन मिलेगी।

सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्टके रिटायर्ड जजों की पेंशन को लेकर ऐतिहासिक फैसला सुनाया है। कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि सभी रिटायर्ड जजों को उनके पद या सेवा की अवधि के बावजूद समान पेंशन मिलेगी। यह आदेश न्यायपालिका की स्वतंत्रता और संवैधानिक गरिमा को बनाए रखने के लिए अहम माना जा रहा है।

क्या कहा सुप्रीम कोर्ट ने

सुप्रीम कोर्ट की बेंच, जिसमें मुख्य न्यायाधीश जस्टिस बीआर गवई, जस्टिस एजी मसीह और जस्टिस के विनोद चंद्रन शामिल थे, ने कहा कि सभी रिटायर्ड न्यायाधीशों को न्यूनतम 13.65 लाख रुपये प्रति वर्ष की पेंशन दी जानी चाहिए चाहे जज की प्रारंभिक नियुक्ति जिला न्यायपालिका से हुई हो या वकील से।

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को निर्देश दिया है कि वह उच्च न्यायालयों के सेवानिवृत्त मुख्य न्यायाधीशों को सालाना 15 लाख रुपये की पेंशन दे। साथ ही सभी न्यायाधीशों के लिए ‘वन रैंक, वन पेंशन’ के नियम का पालन किया जाना चाहिए, ताकि पेंशन में किसी प्रकार का भेदभाव न हो।
कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि न्यायपालिका की स्वतंत्रता बनाए रखने के लिए न्यायाधीशों को वेतन के साथ-साथ टर्मिनल लाभ (Terminal Benefits) भी दिए जाने चाहिए। इस फैसले में अतिरिक्त न्यायाधीशों (Additional Judges) को भी मुख्य न्यायाधीशों (Chief Justices) के समान अधिकार दिए गए हैं।

पूर्व रिटायर्ड जजों ने लगाई थी याचिका

इस मामले में कई पूर्व रिटायर्ड जजों ने भी याचिकाएं दायर की थीं, जिन पर सुप्रीम कोर्ट ने विचार किया। उच्चतम कोर्ट ने कहा कि रिटायर्ड जजों के बीच पेंशन या दूसरे भत्तों लेकर किसी भी तरह का कोई भेदभाव संविधान के आर्टिकल 14 के तहत गैरकानूनी होगा।

ये भी पढ़ें:

मंत्री विजय शाह केस में सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा -मगरमच्छ वाले आंसू मंजूर नहीं, SIT करेगी जांच

न्यायपालिका की स्वतंत्रता के लिए जरूरी है समान पेंशन

सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि संवैधानिक पदों की गरिमा बनाए रखने के लिए सभी उच्च न्यायालय के जजों को समान पेंशन मिलनी चाहिए। यह फैसला न्यायपालिका की स्वतंत्रता और निष्पक्षता को सुनिश्चित करने के लिए अहम है।

FAQ

  1. 1. वन रैंक, वन पेंशन (One Rank One Pension) क्या है?
    वन रैंक, वन पेंशन का मतलब है कि समान पद पर कार्यरत या सेवानिवृत्त सभी अधिकारियों या न्यायाधीशों को समान पेंशन मिले, चाहे उनकी सेवा अवधि या नियुक्ति का समय कुछ भी हो।
  2. 2. क्या अतिरिक्त न्यायाधीशों को भी पूर्ण पेंशन मिलेगी?
    जी हाँ, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार अतिरिक्त न्यायाधीशों (Additional Judges) को भी मुख्य न्यायाधीशों और स्थायी न्यायाधीशों के समान पूर्ण पेंशन मिलेगी।
  3. 3. क्या सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को कोई निर्देश दिया है?
    हाँ, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को निर्देश दिया है कि वह सभी उच्च न्यायालय के रिटायर्ड जजों को समान पेंशन और टर्मिनल लाभ प्रदान करे, जिससे कोई भेदभाव न हो।
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • सुप्रीम कोर्ट
  • हाई कोर्ट
  • पेंशन
  • SC
  • न्यायपालिका
  • जस्टिस बीआर गवई
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर