तमिलनाडु में दो बसों की टक्कर, बच्चों समेत 11 की मौत और 20 घायल

Manish Kumar | Nov 30, 2025, 20:11 IST
Share
Tamil Nadu Bus Collides Several Death
Photograph: (The Sootr)

तमिलनाडु के शिवगंगा जिले में दो बसों की टक्कर में 11 की मौत हुई। हादसे में 20 लोग घायल हुए। घटना के बाद राहत कार्य शुरू किया गया। पुलिस जांच कर रही है और शोक की लहर फैल गई है।

Shivganga. तमिलनाडु के शिवगंगा जिले के तिरुपत्तूर में रविवार दोपहर को दो बसों के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई, जिनमें 2 बच्चे, 8 महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं। 20 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं, जिनमें कुछ की हालत गंभीर है।

सीटों के बीच फंसे थे शव

घटना के तुरंत बाद, बसों का मलबा सड़क पर फैल गया और लाशें सीटों में फंसी हुई थीं। स्थानीय लोग घायलों को निकालने के लिए बसों के कांच तोड़कर मदद कर रहे थे। कुछ घायलों को अस्पताल भेजा गया, जबकि शवों को बाहर निकाला गया।

हादसे की जांच शुरू

घटना के बाद, शिवगंगा एसपी शिवा प्रसाद ने बयान दिया कि हादसे की जांच की जा रही है। घायलों की पहचान और उनकी सहायता की जा रही है। इस हादसे से इलाके में अफरा-तफरी मच गई, और आसपास के लोग भी मदद के लिए जुटे। अभी तक किसी भी व्यक्ति को इस हादसे का जिम्मेदार ठहराया नहीं गया है। स्थानीय पुलिस और प्रशासन ने घटनास्थल पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया।

सामने आईं भयावह तस्वीरें

वहीं, जो तस्वीरें सामने आई हैं, उनमें देखा जा सकता है कि एक बच्ची का शव सीटों के बीच फंसा हुआ था। अन्य शव भी इसी स्थिति में थे। लोगों ने उनके शवों को निकालने के प्रयास किए। इस हादसे के कारण शहर में शोक की लहर दौड़ गई। त

एक हफ्ते में दूसरी बड़ी बस दुर्घटना

तमिलनाडु के तेनकासी जिले में 23 नवंबर 2025 को दो बसों की टक्कर हुई। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई, जिसमें 5 महिलाएं और एक पुरुष शामिल थे। करीब 30 यात्री घायल हुए।यह दुर्घटना मदुरै से सेनकोट्टई जा रही बस और तेनकासी से कोविलपट्टी जा रही बस के बीच हुई। हादसे के बाद जांच में पाया गया कि ड्राइवर की लापरवाही और तेज गति ही मुख्य कारण थे।

ड्राइवर की लापरवाही से हुआ था बस हादसा

मदुरै से सेनकोट्टई जा रही बस का ड्राइवर तेज गति से गाड़ी चला रहा था, जिसके कारण यह दुर्घटना हुई। यह घटना एक हफ्ते में दूसरी बड़ी बस दुर्घटना थी, जो सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती है।

ये भी पढ़ें...

भारत ने 357 मिलियन टन खाद्यान्न उत्पादन के साथ बनाया नया रिकॉर्ड - मन की बात में बोले पीएम मोदी

चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: 12 राज्यों में एसआईआर अपडेट की समय-सीमा 7 दिन बढ़ाई

रसोई गैस सिलेंडर से लेकर पेंशन योजना तक 1 दिसंबर से बदलेंगे 6 बड़े नियम

सिर्फ 10 मिनट गायत्री मंत्र का जाप कर देगा BP नॉर्मल, एम्स भोपाल की रिसर्च में खुलासा

Tags:
  • बस हादसा
  • तमिलनाडु
  • बस दुर्घटना
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा