Tata Trusts Healthcare Plan: देशभर में खुलेंगे नॉट-फॉर-प्रॉफिट अस्पताल, गरीब मरीजों के इलाज पर रहेगा फोकस
Arohi Raj | Oct 18, 2026, 18:19 IST
टाटा ट्रस्ट्स खोलेगा अस्पतालों का नेटवर्क। गरीब मरीजों को बेहतर इलाज मिलेगा।
टाटा ट्रस्ट्स देश के हेल्थकेयर सेक्टर में बड़ा बदलाव लाने की तैयारी कर रहा है। 40 से 50 नॉट-फॉर-प्रॉफिट अस्पतालों का नेटवर्क बनाया जाएगा। ये सशुल्क (Paid) मरीजों से मिलने वाले पैसों को गरीबों के इलाज पर खर्च की जाएगी। चेयरमैन नोएल टाटा ने ट्रस्ट्स की एनुअल रिपोर्ट 2025-26 में पेश किया है। यह पांच वर्षीय स्वास्थ्य रणनीति 2026 से 2031 तक चलेगी। इसके तहत 25 लाख लोग लक्षित हैं।
टाटा ट्रस्ट्स अस्पताल नेटवर्क का मॉडल
खर्च नहीं, नतीजे होंगे पैमाना
सबसे बड़ा बनने की होड़ पर चेतावनी
समाज की मदद सिर्फ आंकड़ों तक सीमित नहीं होनी चाहिए। कितने लोगों को मदद मिली और कितना पैसा खर्च हुआ, यह काफी नहीं है। असली बात यह है कि लोगों की जिंदगी में कितना बदलाव आया। उन्होंने यह भी कहा कि सबसे बड़ा बनने की होड़ से बेहतर है, अच्छा काम करने पर ध्यान देना।
By: नोएल टाटा, चेयरमैन, टाटा ट्रस्ट्स
हेल्थकेयर के लिए नई रणनीति क्या
कैंसर के इलाज में एक साल की उपलब्धि
इस दौरान ओपीडी में एक लाख छह हजार 626 परामर्श दिए गए। कीमोथेरेपी के 24 हजार 874 सेशन हुए और दो हजार 879 सर्जरी की गईं। ये आंकड़े इलाज का दायरा बताते हैं। लेकिन नोएल टाटा के मुताबिक, असली कामयाबी यह है कि इलाज से मरीजों और उनके परिवारों की जिंदगी में कितना बदलाव आया।
देश में युवाओं के लिए अवसर बढ़ाने पर जोर
टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा कि कई युवा बेहतर अवसरों के लिए विदेश जाते हैं। उन्हें भारत में भी ऐसे मौके मिलने चाहिए। इसके लिए देश में ऐसे संस्थान बढ़ाने की जरूरत है, जहां युवाओं को आगे बढ़ने के अवसर मिलें।
टाटा ट्रस्ट्स ने कई संस्थानों को शुरू करने में मदद की है। इनमें भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc), टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च (TIFR) और टाटा मेमोरियल अस्पताल शामिल हैं। ट्रस्ट्स आगे भी ऐसे संस्थानों को बढ़ावा देगा।
इसके लिए ट्रस्ट्स दूसरे सामाजिक संगठनों के साथ मिलकर काम कर सकता है। इससे काम की जिम्मेदारी बांटने और ज्यादा लोगों तक पहुंचने में मदद मिलेगी।
मदद करने का तरीका बदल रहा
ऐसे में पुराने संस्थानों को भी अपने काम का असर दिखाना होगा। उन्हें बताना होगा कि उनके प्रयासों से लोगों को कितना फायदा हुआ। साथ ही, उन्हें अपने काम के लिए जवाबदेह भी होना होगा। टाटा ट्रस्ट्स के पास टाटा संस की कुल 66% हिस्सेदारी है। टाटा संस, टाटा समूह की प्रमुख कंपनियों की होल्डिंग कंपनी है। यानी यह ऐसी कंपनी है, जिसके पास दूसरी कंपनियों के शेयर होते हैं।
FAQs
- टाटा ट्रस्ट्स अस्पताल नेटवर्क का मॉडल किस पर आधारित है?
टाटा ट्रस्ट्स अस्पताल नेटवर्क का मॉडल क्रॉस-सब्सिडी पर आधारित है, जिसमें इलाज का खर्च उठा सकने वाले मरीजों से मिलने वाली आर्थिक मदद का इस्तेमाल गरीब मरीजों के इलाज में किया जाएगा। - टाटा ट्रस्ट्स की स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए योजना क्या है?
टाटा ट्रस्ट्स ने स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए 2026 से 2031 तक की एक पांच साल की योजना बनाई है, जिसके तहत लगभग 75 ब्लॉकों में रहने वाले 25 लाख लोगों तक पहुंचने का लक्ष्य है। - टाटा ट्रस्ट्स कैंसर के इलाज में किस तरह की सुविधाएं बढ़ाने की योजना बना रहा है?
टाटा ट्रस्ट्स कैंसर के इलाज की सुविधाएं बढ़ाने की योजना बना रहा है ताकि गंभीर बीमारी से जूझ रहे परिवारों को उनके घर के पास इलाज मिल सके।
CG Top News : रायपुर में भाजयुमो नेता शुभांकर द्विवेदी गिरफ्तार,समेत पढ़े छत्तीसगढ़ की दिनभर की बड़ी खबरें
By Umeshwari Baghel
छत्तीसगढ़ के 30 नर्सिंग कॉलेजों की मान्यता पर संकट, 23 अक्टूबर तक कमियां दूर नहीं कीं तो बढ़ेगी मुश्किल
By Umeshwari Baghel
पूर्व सांसद सुमित्रा महाजन ने सीएम मोहन यादव से की इंदौर के अधिकारियों की शिकायत
By Sanjay Gupta
ऑपरेशन त्रिनेत्र: टैंकर में 147 कट्टों में भरकर ले जाया जा रहा था 2947 किलो डोडा-पोस्त, एक गिरफ्तार
By Jageshwar prasad
जयपुर में बारिश के साथ गिरे ओले, बारां में फसल खराब होने का डर; 6 जिलों में अलर्ट
By Jyoti Mahender Bhardwaj
उज्जैन में महाअष्टमी पर दो दिन पूजन का संयोग, जानें सर्वार्थ सिद्धि योग में कन्या पूजन और खरीदारी के नियम
By Kaushiki
रायपुर में भाजयुमो नेता शुभांकर द्विवेदी गिरफ्तार, थाने में तोड़फोड़ और TI से बदसलूकी मामले में हुई कार्रवाई
By Umeshwari Baghel