CG Top News : रायपुर में भाजयुमो नेता शुभांकर द्विवेदी गिरफ्तार,समेत पढ़े छत्तीसगढ़ की दिनभर की बड़ी खबरें

Umeshwari Baghel | Oct 18, 2026, 18:34 IST
Share
CG top news
CG top news

छत्तीसगढ़ में पहली बार सरकारी कॉलेजों के युक्तियुक्तकरण की तैयारी, 7 में जीरो एडमिशन, रायपुर में भाजयुमो नेता शुभांकर द्विवेदी गिरफ्तार, थाने में तोड़फोड़ और TI से बदसलूकी मामले में हुई कार्रवाई, सूरजपुर में बवाल: महिला की मौत के बाद ग्रामीणों ने अधिकारियों को बनाया बंधक, क्रशर प्लांट में लगाई आग।

छत्तीसगढ़ में पहली बार सरकारी कॉलेजों के युक्तियुक्तकरण की तैयारी, 7 में जीरो एडमिशन

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सरकारी कॉलेजों को लेकर बड़ा बदलाव हो सकता है। प्रदेश में पहली बार कॉलेजों के युक्तियुक्तकरण की तैयारी शुरू हुई है। इसकी वजह कई कॉलेजों में छात्रों की लगातार कम होती संख्या है। पिछले शैक्षणिक सत्र में 7 सरकारी कॉलेजों में एक भी छात्र ने दाखिला नहीं लिया। वहीं 23 कॉलेजों में 100 से कम छात्रों ने प्रवेश लिया। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

रायपुर में भाजयुमो नेता शुभांकर द्विवेदी गिरफ्तार, थाने में तोड़फोड़ और TI से बदसलूकी मामले में हुई कार्रवाई

रायपुर के गुढ़ियारी थाने में तोड़फोड़ और थाना प्रभारी से बदसलूकी के मामले में भाजयुमो नेता शुभांकर द्विवेदी की गिरफ्तारी की खबर सामने आई है। आरोप है कि पुलिस द्वारा जब्त डीजे वाहन को छुड़ाने पहुंचे शुभांकर ने थाने में हंगामा किया था। इस मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज की थी। कांग्रेस ने भी विरोध प्रदर्शन कर उनकी गिरफ्तारी की मांग उठाई थी। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

सूरजपुर में बवाल: महिला की मौत के बाद ग्रामीणों ने अधिकारियों को बनाया बंधक, क्रशर प्लांट में लगाई आग

Surajpur : छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में सड़क हादसे के बाद जमकर हंगामा हुआ। कुबेरपुर गांव में ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। हादसे से नाराज ग्रामीण सड़क पर उतर आए और चक्काजाम कर दिया। मामला इतना बढ़ गया कि प्रदर्शनकारियों ने मौके पर पहुंचे अधिकारियों को घेर लिया। उनके साथ धक्का-मुक्की भी हुई। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Flight Fare Hike: त्योहारों पर हवाई सफर तीन गुना महंगा, रायपुर से पुणे का किराया 19 हजार पार, जानें बाकी शहरों का हाल

रायपुर।त्योहारों के बीच हवाई सफर करने वाले यात्रियों को महंगे टिकट खरीदने पड़ रहे हैं। रायपुर से पुणे, मुंबई, दिल्ली और कोलकाता समेत कई शहरों का हवाई किराया बढ़ गया है। सबसे ज्यादा बढ़ोतरी पुणे की फ्लाइट में हुई है। सामान्य दिनों में पुणे का टिकट 6500 से 7500 रुपए में मिलता है। अब इसका किराया 19,488 से 20 हजार रुपए तक पहुंच गया है। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

रायपुर में मिठाइयों के बीच मिले मरे कॉकरोच और कीड़े, 4 दुकानों के लाइसेंस सस्पेंड, 150 किलो मिठाई नष्ट

रायपुर में त्योहार से पहले खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई हुई है। शहर की मिठाई दुकानों और एक ढाबे में जांच के दौरान भारी गंदगी मिली। कहीं मिठाइयों में मरे कॉकरोच और कीड़े मिले तो कहीं चाशनी में फफूंद और मकड़ी के जाले पाए गए। इसके बाद खाद्य विभाग ने चार प्रतिष्ठानों के लाइसेंस सस्पेंड कर दिए। टीम ने 150 किलो मिठाई और 10 किलो पनीर भी नष्ट कराया है। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

थाईलैंड के आश्रम में बाबा करा रहे इन्वेस्टमेंट, जिनको परोसा शराब और कबाब वही लगा रहे बट्टा

रायपुर : देश के एक मशहूर बाबा का दिल थाईलैंड पर आ गया है। वे न सिर्फ वहां इन्वेस्टमेंट कर रहे हैं बल्कि बड़े लोगों का निवेश करा भी रहे हैं। बाबा के झांसे में छत्तीसगढ़ के रसूखदार भी आ गए हैं। खबर है कि नौकरशाही और राजनीति से जुड़े कई लोग थाईलैंड के फुकेट में निवेश कर रहे हैं। यह निवेश किसी आश्रम के जरिए हो रहा है। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

रायपुर में गरबा पंडालों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए तैनात होगी पिंक पेट्रोल टीम, पारंपरिक ड्रेस में नजर आएंगी महिला पुलिसकर्मी

रायपुर में गरबा और डांडिया आयोजनों के दौरान महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस ने खास तैयारी की है। पिंक पेट्रोल यूनिट की महिला पुलिसकर्मी गरबा की ड्रेस पहनकर आम लोगों के बीच रहेंगी। ये पुलिसकर्मी छेड़छाड़ और महिलाओं से बदसलूकी करने वालों पर नजर रखेंगी। पंडालों के आसपास भी पुलिस गश्त करेगी। शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

16 करोड़ खर्च फिर भी सड़क बदहाल, चार महीने में उखड़ी कुम्हारी ब्रिज की सड़क, गड्ढों से बढ़ा हादसों का खतरा

Raipur .रायपुर से दुर्ग-भिलाई जाने वाले लोगों की परेशानी बढ़ गई है। एनएच-53 पर बने कुम्हारी-खारुन पुल की सड़क मरम्मत के कुछ महीने बाद ही खराब हो गई है। पुल को सुधारने में 16 करोड़ रुपए खर्च किए गए थे। अब सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। कई जगह लोहे के सरिये भी बाहर निकल आए हैं।यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
Tags:
  • छत्तीसगढ़ सरकारी कॉलेज
  • कॉलेज युक्तियुक्तकरण
  • शुभांकर द्विवेदी गिरफ्तारी
  • सूरजपुर बवाल
  • मिठाई में कॉकरोच
  • कुम्हारी ब्रिज
  • हवाई किराया बढ़ोतरी
  • थाईलैंड निवेश
छत्तीसगढ़ के 30 नर्सिंग कॉलेजों की मान्यता पर संकट, 23 अक्टूबर तक कमियां दूर नहीं कीं तो बढ़ेगी मुश्किल

By Umeshwari Baghel

छत्तीसगढ़ के 30 नर्सिंग कॉलेजों की मान्यता पर संकट, 23 अक्टूबर तक कमियां दूर नहीं कीं तो बढ़ेगी मुश्किल
पूर्व सांसद सुमित्रा महाजन ने सीएम मोहन यादव से की इंदौर के अधिकारियों की शिकायत

By Sanjay Gupta

पूर्व सांसद सुमित्रा महाजन ने सीएम मोहन यादव से की इंदौर के अधिकारियों की शिकायत
ऑपरेशन त्रिनेत्र: टैंकर में 147 कट्टों में भरकर ले जाया जा रहा था 2947 किलो डोडा-पोस्त, एक गिरफ्तार

By Jageshwar prasad

ऑपरेशन त्रिनेत्र: टैंकर में 147 कट्टों में भरकर ले जाया जा रहा था 2947 किलो डोडा-पोस्त, एक गिरफ्तार
जयपुर में बारिश के साथ गिरे ओले, बारां में फसल खराब होने का डर; 6 जिलों में अलर्ट

By Jyoti Mahender Bhardwaj

जयपुर में बारिश के साथ गिरे ओले, बारां में फसल खराब होने का डर; 6 जिलों में अलर्ट
उज्जैन में महाअष्टमी पर दो दिन पूजन का संयोग, जानें सर्वार्थ सिद्धि योग में कन्या पूजन और खरीदारी के नियम

By Kaushiki