बारबाडोस में बेरहम बारिश और तूफान के कारण फंसी टीम इंडिया, होटल में बंद खिलाड़ी, वापस लाने का काउंटडाउन शुरू

Sandeep Kumar | Jul 01, 2024, 15:09 IST
Share
 STYLESHEET THESOOTR - 2024-07-01T115828.210
STYLESHEET THESOOTR - 2024-07-01T115828.210

टीम इंडिया को बारबाडोस से बाहर निकलने के लिए सोमवार देर शाम या मंगलवार सुबह तक इंतजार करना पड़ सकता है। टीम और स्टाफ सीधे बारबाडोस से दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगे।

टी20 विश्व कप विजेता भारतीय टीम हरिकेन बेरिल की वजह से बारबाडोस में फंसी हुई है। टीम इंडिया को सोमवार को बारबाडोस से न्यूयॉर्क पहुंचना था और उसके बाद भारत के लिए उड़ान भरनी थी, लेकिन मौसम खराब होने की वजह से ऐसा नहीं हो सका। हरिकेन बेरिल आज यानी 1 जुलाई की रात को बारबाडोस में प्रभावी होगा, जिसकी वजह से वहां का एयरपोर्ट भी एक दिन के लिए बंद कर दिया गया है।

3 जुलाई तक देश पहुंचने की उम्मीद

इसलिए अब भारतीय टीम मौसम ठीक होने और बारबाडोस एयरपोर्ट (barbados airport ) पर कामकाज शुरू होने के बाद एक विशेष चार्टर्ड प्लेन से सीधे दिल्ली के लिए उड़ान भरेगी। ऐसी संभावना है कि टीम इंडिया को बारबाडोस से बाहर निकलने के लिए सोमवार देर शाम या मंगलवार सुबह तक इंतजार करना पड़ सकता है। टीम और स्टाफ सीधे बारबाडोस से दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगे। ऐसे में भारतीय टीम के 3 जुलाई तक देश पहुंचने की उम्मीद की जा सकती है।

टीम इंडिया को वतन वापसी का इंतजार

अब टीम इंडिया की स्वदेश वापसी का इंतजार है। यहां आने पर खिलाड़ियों का भव्य स्वागत किया जाएगा। एयरपोर्ट पर लैंड करने के बाद टीम इंडिया के लिए विजय जुलूस निकाला जा सकता है, जैसा 2011 में मुंबई में हुआ था। इस बार यह नजारा दिल्ली की सड़कों पर देखने को मिल सकता है, क्योंकि भारतीय क्रिकेट टीम बारबाडोस से सीधे दिल्ली में लैंड करने वाली है।

बारबाडोस एयरपोर्ट बंद

बारबाडोस हवाई अड्डे को बंद कर दिया गया है। अब यहां कर्फ्यू जैसी स्थिति है और किसी को भी घर से बाहर निकलने की इजाजत नहीं है। अगले 6 घंटों में तूफान बेरिल के लैंडफाल करने की आशंका है। बूंदाबांदी शुरू हो चुकी है। बेरिल को कैटेगरी 4 ( दूसरा सबसे गंभीर तूफान ) में अपग्रेड कर दिया गया है। टीम इंडिया होटल के अंदर ही रहेगी। कोई नहीं जानता कि अगले 24 घंटों में क्या होने वाला है। ट्रैवल प्लान को लेकर अभी अनिश्चिता कायम है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

sandeep mishr
sandeep mishr

Tags:
  • टीम इंडिया
  • बारबाडोस एयरपोर्ट बंद
  • barbados airport
  • टी20 विश्व कप विजेता भारतीय क्रिकेट टीम
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती