तेज प्रताव यादव का एक और एक्स पोस्ट, अनुष्का संग रिश्ते की वायरल तस्वीरों पर लिखी ये बात

Rohit Sahu | May 25, 2025, 13:44 IST
Share
tejpratap yadav
tejpratap yadav

RJD नेता तेज प्रताप यादव ने अनुष्का यादव संग वायरल हुई तस्वीरों पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर अपनी तस्वीरों को लेकर कई बातें लिखी हैं।

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता और लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह है उनकी निजी जिंदगी से जुड़ी एक तस्वीर, जिसमें वह एक महिला के साथ नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर यह फोटो तेजी से वायरल हुई, जिसके बाद तेज प्रताप ने फेसबुक पर एक पोस्ट कर सफाई दी कि उनका अकाउंट हैक हो गया है।

12 साल पुराना रिश्ता बताया फिर डिलीट किया पोस्ट

शनिवार शाम तेज प्रताप यादव ने फेसबुक पर एक पोस्ट डाली थी जिसमें उन्होंने लिखा कि वह 12 साल से अनुष्का यादव नाम की महिला के साथ रिश्ते में हैं और दोनों एक-दूसरे से बहुत प्यार करते हैं। तेज प्रताप ने साफ शब्दों में लिखा कि मैं तेज प्रताप यादव और मेरे साथ इस तस्वीर में जो दिख रही हैं, उनका नाम अनुष्का यादव है।

हम दोनों पिछले 12 सालों से एक-दूसरे को जानते हैं और प्यार करते हैं। मैं बहुत दिनों से आपसे यह बात कहना चाहता था... आज इस पोस्ट के जरिए अपने दिल की बात रख रहा हूं।

tej pratap yadav
tej pratap yadav


हालांकि, यह पोस्ट कुछ ही देर में डिलीट कर दी गई।

AI से बनाई गई फेक फोटो- तेज प्रताप

इसके बाद तेज प्रताप यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक नया बयान जारी किया। उन्होंने दावा किया कि मेरे सोशल मीडिया अकाउंट्स को हैक किया गया है और मेरी तस्वीरों को एडिट कर, एआई तकनीक से मुझे और मेरे परिवार को बदनाम किया जा रहा है।
मैं सभी शुभचिंतकों और फॉलोअर्स से अपील करता हूं कि किसी भी अफवाह पर विश्वास न करें और सतर्क रहें। तेज प्रताप ने यह बयान भी कुछ देर बाद डिलीट कर दिया लेकिन एक बार फिर पोस्ट कर अकाउंट हैक होने की बात दोहराई।

वायरल हुईं करवाचौथ वाली तस्वीरें

इस दौरान तेज प्रताप और अनुष्का यादव की कुछ और तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर सामने आईं, जिसमें अनुष्का सिंदूर, चूड़ियां और लाल साड़ी में करवा चौथ की पूजा करती नजर आ रही हैं। एक तस्वीर में वह चलनी से तेज प्रताप को देखती हैं। इसके अलावा एक और तस्वीर में दोनों के माथे पर तिलक लगा था। इन तस्वीरों के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर चर्चाओं का दौर और तेज हो गया।

WhatsApp-Image-2025-05-24-at-22.33.41-804x1024-795314
WhatsApp-Image-2025-05-24-at-22.33.41-804x1024-795314


मेरी छवि खराब करने की साजिश: तेज प्रताव

तेज प्रताप यादव ने स्पष्ट करते हुए कहा कि उनके नाम और तस्वीरों का दुरुपयोग हो रहा है। उन्होंने यह भी जोड़ा कि यह सब उन्हें और उनके परिवार को मानसिक रूप से परेशान करने के लिए किया जा रहा है। तेज प्रताप का कहना है कि जिस तरह उनकी तस्वीरों को तोड़-मरोड़ कर पेश किया जा रहा है, उससे उनकी छवि को ठेस पहुंची है।

यह भी पढ़ें...बीजेपी नेता का अश्लील वीडियो वायरल, हाईवे पर कार रोककर महिला संग पार की सारी हदें

5 आसान प्वाइंट में समझें पूरा मामला

  • तेज प्रताप यादव ने फेसबुक पर पोस्ट कर अनुष्का यादव से 12 साल के रिश्ते का खुलासा किया, लेकिन बाद में पोस्ट डिलीट कर दी।
  • इसके बाद उन्होंने X पर पोस्ट कर कहा कि उनका अकाउंट हैक हुआ है और एआई से तस्वीरों को एडिट किया गया है।
  • वायरल तस्वीरों में अनुष्का करवाचौथ करती और पारंपरिक नवविवाहिता की तरह नजर आ रही थीं।
  • तेज प्रताप ने कहा कि यह सब उनकी छवि और परिवार को बदनाम करने के लिए किया जा रहा है।
  • उन्होंने अपने फॉलोअर्स से अपील की कि वे किसी अफवाह में न आएं और सतर्क रहें।
यह भी पढ़ें...बिहार में सांसद से भिखारी ने मांगा मोबाइल, कहा- लालू यादव से करनी है बात! वीडियो वायरल

thesootr links

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧



Tags:
  • rjd
  • Tej Pratap Yadav
  • तेज प्रताप यादव
  • अनुष्का
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा