पटना के ED ऑफिस पहुंचे तेजस्वी यादव, लैंड फॉर जॉब्स केस में पूछताछ करेगी ED
Chakresh | Published:
पटना के ED ऑफिस पहुंचे तेजस्वी यादव, लैंड फॉर जॉब्स केस में पूछताछ करेगी ED
RJD नेता तेजस्वी यादव ED के सवालों का जवाब देने के लिए पटना स्थित ईडी के दफ्तर पहुंच गए हैं। लैंड फॉर जॉब्स मामले में आज ED बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव से पूछताछ करेगी।
Tejashwi Yadav Land for Jobs case Patna- RJD नेता तेजस्वी यादव ED के सवालों का जवाब देने के लिए पटना स्थित ईडी के दफ्तर पहुंच गए हैं। लैंड फॉर जॉब्स मामले में आज ED बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव से पूछताछ करेगी। पिता लालू प्रसाद की तरह ही इनसे भी ED की दिल्ली और पटना टीम के अधिकारी पूछताछ करेंगे। सूत्रों के अनुसार करीब 60 से अधिक सवालों की लिस्ट पहले से ED ने तैयार कर रखी है। बता दें कि तेजस्वी को ED ने 5 जनवरी को पूछताछ के लिए दिल्ली बुलाया था, लेकिन वे नहीं गए थे। तब वे बिहार के डिप्टी सीएम थे। तेजस्वी से पूछताछ को लेकर ED ऑफिस के बार सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। इससे पहले सोमवार को ED ने राजद सुप्रीमो लालू यादव से 10 घंटे पूछताछ की। पटना के ED दफ्तर में सुबह 11 बजे से शुरू हुआ सवाल-जवाब का दौर रात 9 बजे जाकर खत्म हुआ। ED सूत्रों के मुताबिक, ED ने आरजेडी सुप्रीमो लालू से 50 से अधिक सवाल किए। उन्होंने ज्यादातर जवाब हां या ना में ही दिया।
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari