टेस्ट मैच सीरीज : बांग्लादेश ने पहली बार पाकिस्तान को उसके घर में घुसकर 2-0 से रौंदा
Sandeep Kumar | Sept 03, 2024, 18:51 IST
STYLESHEET THESOOTR - 2024-09-03T163304.994
पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का आखिरी मैच रावलपिंडी स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में बांग्लादेश की टीम ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराकर सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली है।
बांग्लादेश क्रिकेट ( bangladesh cricket ) की टीम ने मंगलवार यानी आज 3 सितंबर को इतिहास रच दिया है। बांग्लादेश ने पाकिस्तान (Pakistan ) को उसके घर में घुसकर 6 विकेट से शिकस्त दी है। बताया जा रहा है कि बांग्लादेश टीम ने पहली बार पाकिस्तान को किसी टेस्ट सीरीज (test series ) में जीत दर्ज की है। बांग्लादेश (Bangladesh ) को 185 रनों का टारगेट मिला था।
![2024_9image_15_17_476554430pak-vs-ban]()
रावलपिंडी में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की टीम ने पहली पारी में 274 रन बनाए थे। पाकिस्तान की ओर से उप कप्तान सैम अयूब ( Vice Captain Sam Ayub ) सर्वाधिक 58 रन बनाए थे। वहीं बांग्लादेश की ओर से मेहदी हसन मिराज ( mehdi hassan miraj ) ने 61 रन देकर 5 विकेट झटके। इसके जवाब में बल्लेबाजी करने बांग्लादेश टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही । टीम की ओर ने विकेटकीपर बल्लेबाज लिटन दास ( batsman liton das ) के सबसे अधिक 138 रनों की पारी खेली। जिसकी बदौलत पहली पारी में 262 रनों का स्कोर खड़ा कर दिया। इस दौरान खुर्रम शहजाद ने 90 रन देकर 6 विकेट हासिल किए।
ये खबर भी पढ़िए...टेस्ट क्रिकेट इतिहास में हुआ पहली बार ऐसा, बांग्लादेश ने पाकिस्तान को 10 विकेट से रौंदा
दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी पाक टीम केवल 172 रन ही बना पाई। इस दौरान हसन महमूद ने 5 तो नाहिद राणा ने 4 विकेट हासिल किए। मैच के पांचवें दिन मुशफिकुर रहीम (22) और शाकिब अल हसन ( 21 ) पर नाबाद लौटे और अपनी टीम 6 विकेट से जीत दिलाने में कामयाब रहे। आपको बताते चले कि बांग्लादेश ने पहले टेस्ट मैच में पाकिस्तान को 10 विकेट से हराया था। इस तरह से बांग्लादेश की टीम टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में पहली बार पाकिस्तान को 2-0 से हराया है।
![Pak_vs_ban_]()
ये खबर भी पढ़िए...बांग्लादेश के कृष्ण भक्त ने रचा इतिहास, पाकिस्तान के खिलाफ 147 में ऐसा पहली बार हुआ
![sandeep mishr]()
2024_9image_15_17_476554430pak-vs-ban
बांग्लादेश को मिला 185 रन का लक्ष्य
ये खबर भी पढ़िए...टेस्ट क्रिकेट इतिहास में हुआ पहली बार ऐसा, बांग्लादेश ने पाकिस्तान को 10 विकेट से रौंदा
इन टीमों को हरा चुकी है बांग्लादेश साल 2005 में जिम्बाब्वे को बांग्लादेश ने 2 टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-0 से हराया था। साल 2009 में बांग्लादेश ने वेस्टइंडीज को 2-0 से दी शिकस्त दी थी। साल 2014 में बांग्लादेश ने जिम्बाब्वे को 3 टेस्ट मैचों की सीरीज में 3-0 से रौंद दिया था। साल 2018 में वेस्टइंडीज को बांग्लादेश ने 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-0 से शिकस्त दी थी। साल 2021 में एकमात्र टेस्ट मैच की सीरीज में बांग्लादेश ने जिम्बाब्वे को 1-0 से मात दी। साल 2023 में आयरलैंड को बांग्लादेश ने एकमात्र टेस्ट मैच की सीरीज में 1-0 से हराया था। साल 2023 में अफगानिस्तान को बांग्लादेश ने 1-0 से हराकर टेस्ट सीरीज पर कब्जा किया था।
बांग्लादेश टीम ने किया क्लीन स्वीप
Pak_vs_ban_
ये खबर भी पढ़िए...बांग्लादेश के कृष्ण भक्त ने रचा इतिहास, पाकिस्तान के खिलाफ 147 में ऐसा पहली बार हुआ
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
sandeep mishr
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari