स्कूल में पीरियड्स की जांच के लिए बच्चियों के उतरवाए कपड़े, प्रिंसिपल हिरासत में, 8 पर केस दर्ज
Sandeep Kumar | Jul 10, 2025, 20:02 IST
thane-school-girls
ठाणे के एक प्राइवेट स्कूल में कक्षा 5 से 10 तक की बच्चियों से उनके पीरियड्स के बारे में पूछकर कपड़े उतरवाकर जांच की गई। इस घटना से पेरेंट्स में गुस्सा फूट पड़ा और स्कूल के बाहर हंगामा हुआ।
स्कूल में कक्षा 5 से 10 तक की बच्चियों से पीरियड्स को लेकर विवादास्पद और घिनौनी जांच की गई। बच्चियों ने बताया कि स्कूल के टॉयलेट में खून के धब्बे पाए गए थे। इसके बाद सभी लड़कियों को कन्वेंशन हॉल में बुलाकर उनके पीरियड्स के बारे में पूछा गया।
जिन लड़कियों ने पीरियड्स की पुष्टि की, उनके उंगलियों के निशान लिए गए। जिन लड़कियों ने नकारात्मक जवाब दिया, उन्हें टॉयलेट में ले जाकर कपड़े उतरवाए गए और प्राइवेट पार्ट्स की जांच की गई। दरअसल ये पूरा मामला महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक प्राइवेट स्कूल का है ।
ये खबर भी पढ़िए...MP में मिलेगी परमानेंट सरकारी नौकरी, 50 हजार से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती, जानें कैसे
जब बच्चियों ने यह घटना अपने पेरेंट्स को बताई, तो पेरेंट्स ने स्कूल के बाहर हंगामा किया। उन्होंने प्रिंसिपल की गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने स्कूल पहुंचकर प्रिंसिपल को हिरासत में लिया और शहापुर पुलिस स्टेशन ले गई।
इस घटनाक्रम पर स्कूल ने वकील अभय पितळे को भेजा। हालांकि, अभिभावकों ने उन्हें स्कूल से बाहर निकाल दिया। अभिभावकों ने वकील को घेर लिया और उनकी पिटाई करने की कोशिश की। हालांकि, पुलिस की तत्परता से वकील बच गए।
ये खबर भी पढ़िए...एमपी में ई-केवाईसी न करवाने से इतने लाभार्थियों को जुलाई में नहीं मिलेगा राशन
स्कूल की प्रिंसिपल और अटेंडेंट पर POCSO के तहत मामला दर्ज किया गया है। एक मां ने अपनी शिकायत में कहा, “आरोपी का कृत्य लड़कियों के लिए मानसिक उत्पीड़न के समान है।”
पुलिस ने बताया कि एक अभिभावक ने स्कूल की प्रिंसिपल, चार शिक्षकों, अटेंडेंट और दो ट्रस्टियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस गवाहों की पहचान कर रही है और स्टूडेंट्स से और सबूत जुटा रही है।
ये खबर भी पढ़िए...आदिवासी इलाके में 2 करोड़ का कंस्ट्रक्शन घोटाला: निर्माण राशि डकार गए अफसर,नेता और ठेकेदार
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार लोगों को गुरुवार को अदालत में पेश किया जाएगा। ठाणे ग्रामीण पुलिस के अनुसार, अभिभावकों के विरोध प्रदर्शन के बाद स्कूल प्रबंधन और प्रशासन के खिलाफ कार्रवाई की गई। सभी पर पॉक्सो अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
ये खबर भी पढ़िए...छत्तीसगढ़ में अपार ID पंजीकरण का 80% लक्ष्य अधूरा, तकनीकी बुनियादी ढांचे की चुनौती
यह घटना एक बड़े सामाजिक मुद्दे की ओर इशारा करती है, खासकर लड़कियों की शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं की। 2019 में UNICEF के सर्वे में यह सामने आया था कि भारत में हर साल 2.3 करोड़ लड़कियां पीरियड्स शुरू होते ही स्कूल छोड़ देती हैं। इसके कारण कई लड़कियों को कम उम्र में शादी के लिए मजबूर किया जाता है, जिससे उनका शारीरिक और मानसिक विकास प्रभावित होता है।
शिक्षा मंत्रालय ने इस समस्या को ध्यान में रखते हुए स्कूलों के लिए एक एडवाइजरी जारी की थी। इसमें कहा गया था कि जिन लड़कियों को बोर्ड एग्जाम के दौरान पीरियड्स हों, उनके लिए फ्री सैनेटरी नैपकिन उपलब्ध कराए जाएं और उन्हें ब्रेक दिया जाए। इसके अलावा, एग्जाम सेंटर्स पर रेस्टरूम की व्यवस्था भी की जाए।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃
🤝💬👩👦👨👩👧👧👩
hindi news | देश दुनिया न्यूज
जिन लड़कियों ने पीरियड्स की पुष्टि की, उनके उंगलियों के निशान लिए गए। जिन लड़कियों ने नकारात्मक जवाब दिया, उन्हें टॉयलेट में ले जाकर कपड़े उतरवाए गए और प्राइवेट पार्ट्स की जांच की गई। दरअसल ये पूरा मामला महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक प्राइवेट स्कूल का है ।
ये खबर भी पढ़िए...MP में मिलेगी परमानेंट सरकारी नौकरी, 50 हजार से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती, जानें कैसे
पुलिस ने प्रिंसिपल को हिरासत में लिया
इस घटनाक्रम पर स्कूल ने वकील अभय पितळे को भेजा। हालांकि, अभिभावकों ने उन्हें स्कूल से बाहर निकाल दिया। अभिभावकों ने वकील को घेर लिया और उनकी पिटाई करने की कोशिश की। हालांकि, पुलिस की तत्परता से वकील बच गए।
ये खबर भी पढ़िए...एमपी में ई-केवाईसी न करवाने से इतने लाभार्थियों को जुलाई में नहीं मिलेगा राशन
POCSO के तहत मामला दर्ज
पुलिस ने बताया कि एक अभिभावक ने स्कूल की प्रिंसिपल, चार शिक्षकों, अटेंडेंट और दो ट्रस्टियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस गवाहों की पहचान कर रही है और स्टूडेंट्स से और सबूत जुटा रही है।
ये खबर भी पढ़िए...आदिवासी इलाके में 2 करोड़ का कंस्ट्रक्शन घोटाला: निर्माण राशि डकार गए अफसर,नेता और ठेकेदार
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार लोगों को गुरुवार को अदालत में पेश किया जाएगा। ठाणे ग्रामीण पुलिस के अनुसार, अभिभावकों के विरोध प्रदर्शन के बाद स्कूल प्रबंधन और प्रशासन के खिलाफ कार्रवाई की गई। सभी पर पॉक्सो अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
ये खबर भी पढ़िए...छत्तीसगढ़ में अपार ID पंजीकरण का 80% लक्ष्य अधूरा, तकनीकी बुनियादी ढांचे की चुनौती
लड़कियां क्यों छोड़ी देती है स्कूल?
शिक्षा मंत्रालय की एडवाइजरी
thesootr links
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- जॉब्स और एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃
🤝💬👩👦👨👩👧👧👩
hindi news | देश दुनिया न्यूज
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari