सट्टा बाजार BJP को नहीं दे रहा 319 सीट, क्या सच में हो गया है Axis my India का सर्वे लीक!

लोकसभा चुनाव में मतदान अभी चल ही रहा है और मतगणना 4 जून को होनी है, पर सट्टा मार्केट ने यह दावा कर दिया है कि भाजपा को 319 सीट भी नहीं मिलेंगी

author-image
Jitendra Shrivastava
New Update
THESOOTR
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

नील तिवारी, JABALPUR. मतगणना के बाद चुनाव परिणाम भले ही 4 जून को आएंगे पर सट्टा मार्केट ने भारतीय जनता पार्टी ( BJP ) के 400 पार की कोशिश को दरकिनार करते हुए गठबंधन के अलावा भाजपा को 319 सीट  पर सीमित होने का दावा किया है। सटोरिये अभी से यह दावा कर रहे हैं कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार तो बनने वाली है, पर परिणाम में बहुत बड़ा फेरबदल नहीं रहेगा। 

कांग्रेस की 49 सीटों से ऊपर न आने का भाव

सट्टा बाजार के अनुसार भारतीय जनता पार्टी को 319 से कम लोकसभा सीटें मिलेगी और NDA गठबंधन की ही सरकार बनेगी । भारतीय जनता पार्टी ने धारा 370 हटाने के नाम पर 370 सीटों की जनता से मांग की थी, वहीं गठबंधन के साथ अबकी बार 400 पार का दावा किया था। वहीं अगर कांग्रेस की बात करें तो, सट्टा बाजार कांग्रेस की 49 सीटों से ऊपर न आने पर भाव लगा रहा है। जिसके अनुसार कांग्रेस की 50 सीट भी नहीं आ रही हैं। लोकसभा या भारतीय संसद के निचले सदन में वर्तमान में 543 सदस्य हैं। इनमें से 530 सीधे राज्यों से और 20 केंद्र शासित प्रदेशों से चुने जाते हैं और किसी भी पार्टी या गठबंधन को सरकार बनाने के लिए 50% सीटों की जरूरत होती है। तो इस प्रकार बहुमत का आंकड़ा 272 तो बीजेपी अकेले ही पार कर रही है। 400 पार कर पूरे सदन पर दबदबा बनाने से बीजेपी अभी दूर ही रह जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें...

भोपाल के अमन सिंह को अडानी ग्रुप में प्रेसिडेंट स्ट्रेटजी की जिम्मेदारी, MACT में की थी पढ़ाई

घटा Voting परसेंट, मतदाता के मन में क्या,थाह लेने जुटे राजनीतिक पंडित

कांग्रेस  पुरानी कुछ सीटों से हाथ धो सकती है

अगर 2019 के चुनाव परिणाम की बात करें तो भारतीय जनता पार्टी को 303 सीट मिलीं थी वहीं राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के साथ कुल मिलाकर 353  सीट थीं और कांग्रेस मात्र 52 सीट पर सिमट गई थी। तो अगर सट्टा बाजार की माने तो बीजेपी की सीटों में वृद्धि तो होनी है। वहीं कांग्रेस को भी पुरानी कुछ सीटों से हाथ धोने का सट्टा बाजार में रुझान नजर आ रहा है।

axis my India का सर्वे लीक- अबकी बार नहीं 400 पार!

और इधर एक्सेस माय इंडिया का ओपिनियन पोल लीक होने की चर्चा है। द सूत्र यह दावा नहीं करता कि यह ओपिनियन पोल सही है, लेकिन सोशल मीडिया पर इस समय तेजी से वायरल हो रहा है। एक्सेस माय इंडिया के हवाले से बताया जा रहा है कि बीजेपी और एनडीए को क्लियर मेजॉरिटी नहीं मिल रही है। यानी अबकी बार 400 पार का नारा बहुत दूर की कौड़ी बताया जा रहा है। सोशल मीडिया पर एक्सेस माय इंडिया के हवाले से दौड़ रहे इस सर्वे में दावा किया गया है कि एनडीए यानी बीजेपी और सहयोगी दलों को 243 से 254 सीटें ही मिल पाएंगी। वही इंडिया गठबंधन यानी कांग्रेस और सहयोगी दलों को 232 से 242 सिम मिलेंगी। अन्य राजनीतिक दलों को 40 से 55 सीट मिल सकती हैं। यानी स्पष्ट है कि बीजेपी जो 400 पार के दावे कर रही है वह संभव होता नहीं दिख रहा है। इस सर्वे के अनुसार बीजेपी मध्य प्रदेश में 6 सीटें खो सकती है। यानी उसे अभी 29 में से 28 सीट हासिल हैं, जो की घटकर 23 रह जाएंगी। इसी प्रकार छत्तीसगढ़ में भी बीजेपी को चार सीटों का नुकसान बताया जा रहा है।

axis my india

एजेंसी ने किया खंडन

इस वायरल सर्वे में एक्सेस माय इंडिया के प्रमुख प्रदीप गुप्ता के नाम से जो कुछ भी मीडिया में वायरल हो रहा है, उसका संस्थान खंडन किया है। संस्थान ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक विज्ञप्ति जारी कर स्पष्ट किया कि एक्सेस माय इंडिया कभी भी चुनाव पूर्व ओपिनियन पोल प्रकाशित नहीं करता है। एक्सेस माय इंडिया 1 जून की शाम 6:30 बजे इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया के निर्देश के अनुसार ही सिर्फ एग्जिट पोल प्रकाशित करेगा। 

axis my india khandan

 

कांग्रेस BJP सट्टा बाजार