Top News : खबरें आपके काम की

Manish Kumar | Feb 19, 2025, 22:00 IST
sootr top news 19 feb
नमस्कार, सोने से पहले पढ़िए दिन की टॉप खबरें । खबरें ऐसी जो आपके रोजमर्रा के जीवन में आवश्यक हैं। इन खबरों के बारे में जानना आपके लिए बेहद जरूरी है। तो आइए शुरू करते हैं।

रेखा गुप्ता बनीं दिल्ली की मुख्यमंत्री, कल होगा नई सरकार का शपथ ग्रहण

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता होंगी। RSS ने उनके नाम का प्रस्ताव रखा था, जिसे बीजेपी ने मान लिया है। बुधवार शाम दिल्ली में बीजेपी विधायक दल की बैठक में इसका ऐलान किया गया। पार्टी के दोनों पर्यवेक्षक रविशंकर प्रसाद और ओम प्रकाश धनखड़ ने विधायकों से एक-एक करके बात की, फिर सीएम के नाम का ऐलान किया। विजेंद्र गुप्ता विधानसभा स्पीकर होंगे। मुख्यमंत्री की शपथ गुरुवार (20 फरवरी) को रामलीला मैदान में दोपहर 12:35 बजे होगी। दिल्ली के मुख्य सचिव की तरफ से भेजे गए निमंत्रण में मुख्यमंत्री के साथ मंत्रियों की शपथ का भी जिक्र है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



एमपी में मुठभेड़ में तीन महिला नक्सली समेत 4 ढेर, इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी

बालाघाट के गढ़ी थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक मुठभेड़ में तीन महिलाओं समेत 4 नक्सलियों को मार गिराया है। सभी के शव बरामद कर लिए गए हैं। बताया जा रहा है कि कुछ घायल नक्सली जंगल की ओर भाग गए। पुलिस इलाके में सर्चिंग कर रही है। सूपखार वनक्षेत्र के रौंदा फॉरेस्ट कैंप के पास पुलिस और हॉक फोर्स ने ये कार्रवाई की है। SSP ने बताया कि मारी गई महिला नक्सलियों के पास से एक इंसास राइफल, एक SLR राइफल और एक 303 राइफल बरामद की गई है। इसके अलावा, दैनिक उपयोग की अन्य सामग्री भी मिली है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



हाईस्कूल शिक्षक भर्ती का मामला, हाईकोर्ट ने सुरक्षित रखा मामला

मध्यप्रदेश में हाईस्कूल शिक्षक भर्ती मामले से जुड़ी एक याचिका में कोर्ट ने सेकंड डिवीजन या 50% के नियम पर कोई स्पष्ट आदेश जारी नहीं किए हैं....क्योंकि चीफ जस्टिस की डिविजनल बेंच ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद अब आदेश सुरक्षित रख लिया है। दरअसल जबलपुर हाईकोर्ट में उच्च माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा 2021 में डिवीजन के आधार पर की गई नियुक्तियों को चुनौती दिए जाने के लिए याचिका दायर की गई है... जिसमें याचिकाकर्ताओं ने तर्क दिया है कि 47, 48 और 49 प्रतिशत नंबर लाने के बाद भी उनकी मार्कशीट में थर्ड डिवीजन लिखी है...जबकि कुछ अभ्यर्थियों को 45 और 46 प्रतिशत नंबर मिले और उन्हें सेकंड डिविजन दिया गया... मार्कशीट में मौजूद डिवीजन के आधार पर ज्यादा नंबर लाने के बाद भी कुछ को नियुक्ति नहीं मिली..और मामला हाईकोर्ट पहुंच गया। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग कल

छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 के दूसरे चरण का मतदान कल यानी 20 फरवरी को होगा। दूसरे चरण में राज्य के 43 ब्लॉकों की ग्राम पंचायतों में वोटिंग होगी। वोटिंग सुबह 7 से दोपहर 3 बजे तक चलेगी। इसके बाद 21 फरवरी को मतगणना होगी। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



जबलपुर में फिल्म सिटी बनने का रास्ता साफ, 1 लाख युवाओं को मिलेगा रोजगार

जबलपुर को मनोरंजन और फिल्म निर्माण के क्षेत्र में एक नई पहचान मिलने जा रही है। भोपाल में 24 और 25 फरवरी को आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (GIS) में जबलपुर की बियोंड स्टूडियोज और प्रदेश सरकार के बीच 3000 करोड़ रुपए का अनुबंध होगा। इस करार के तहत जबलपुर में एक आधुनिक फिल्म सिटी का निर्माण किया जाएगा, जिससे न केवल शहर को नई पहचान मिलेगी, बल्कि यहां 80 हजार से 1 लाख युवाओं को रोजगार के अवसर भी उपलब्ध होंगे। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



मोहन सरकार का बड़ा तोहफा, लैपटॉप के लिए मिलेंगे 25 हजार, जानें कौन होगा लाभार्थी

मध्य प्रदेश सरकार मेधावी विद्यार्थी सम्मान योजना के तहत प्रदेश के 12वीं कक्षा के मेधावी छात्रों को लैपटॉप वितरित करने जा रही है। इससे पहले राज्य सरकार ने होनहार छात्रों को ई-स्कूटी दी थी। अब इस योजना के तहत 21 फरवरी को 90 हजार छात्रों को लैपटॉप मिलेंगे। इस योजना का उद्देश्य छात्रों को डिजिटल शिक्षा से जोड़ना और उनके उच्च शिक्षा के सफर को आसान बनाना है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



अतिथि शिक्षकों को बड़ी राहत, सेवाएं बढ़ी, अब बिना PHD के भी मिलेगी नौकरी

मध्य प्रदेश में कार्यरत अतिथि शिक्षकों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। राज्य सरकार ने उनके लिए एक बड़ा फैसला लेते हुए उनकी सेवाओं को 30 अप्रैल 2025 तक बढ़ाने का निर्णय लिया है। इस फैसले से हजारों अतिथि शिक्षकों को राहत मिली है, जो लगातार अपने भविष्य को लेकर चिंतित थे। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



ईवी पॉलिसी : कार-दो पहिया वाहनों में मिलेगी इतने रुपए की छूट, जानें और क्या मिलेगा

मध्य प्रदेश सरकार ने इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए एक नई और प्रभावशाली नीति की शुरुआत की है। इस नीति के तहत, राज्य में इलेक्ट्रिक कारों और दो पहिया इलेक्ट्रिक वाहनों पर विभिन्न प्रकार की छूट और प्रोत्साहन राशि दी जाएगी, ताकि राज्य में इन वाहनों की लोकप्रियता बढ़े और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिले। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



9 से 16 साल की लड़कियों को लगेगी कैंसर वैक्सीन, जल्द होगी उपलब्ध

केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव ने हाल ही में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में महिलाओं के कैंसर से बचाव के लिए एक महत्वपूर्ण घोषणा की। उन्होंने बताया कि महिलाओं में पाए जाने वाले कैंसरों से लड़ने के लिए एक वैक्सीनेशन कार्यक्रम जल्द ही शुरू होगा। यह वैक्सीन अगले पांच से छह महीनों में उपलब्ध हो जाएगी और अभी इसका रिसर्च लगभग पूरा हो चुका है। साथ ही, इस वैक्सीन का परीक्षण भी चल रहा है। मंत्री ने कहा कि यह वैक्सीन खासकर 9 से 16 साल की उम्र की लड़कियों के लिए तैयार की जाएगी। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए दिल्ली तक लॉबिंग, हाईकमान तक पहुंचे डहरिया और भगत

लोकसभा और छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनावों में हार के बाद कांग्रेस हाईकमान पर नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति के लिए दबाव बढ़ रहा है। पीसीसी अध्यक्ष के लिए पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव का नाम चर्चा में आते ही प्रदेश के कई बड़े नेता लामबंद हो गए हैं। वे प्रदेश कांग्रेस की कमान किसी आदिवासी नेता को देने की मांग कर रहे हैं। इस मुद्दे पर दिल्ली तक लॉबिंग शुरू हो चुकी है। जिसे लेकर सिंहदेव का कहना है कि किसी को सिर्फ जातीय या वर्गीय आधार पर पद नहीं मिलना चाहिए, बल्कि ये देखना जरूरी है कि कौन सबसे अच्छा नेतृत्व कर सकता है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



योगी ने कहा- संगम का जल नहाने और आचमन लायक है, महाकुंभ में 80 लाख ने डुबकी लगाई

संगम में फेकल बैक्टीरिया रिपोर्ट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी विधानसभा में कहा- त्रिवेणी के पानी की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे है। संगम और उसके आसपास के सभी पाइप और नालों को टेप कर दिया गया है। पानी को शुद्ध करने के बाद ही छोड़ा जा रहा है। उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड पानी की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी कर रहा है। आज की रिपोर्ट के अनुसार, संगम के पास BOD की मात्रा 3 से कम है और घुलित ऑक्सीजन 8-9 के आसपास है। इसका मतलब है कि संगम का पानी न केवल नहाने के लिए बल्कि आचमन के लिए भी उपयुक्त है।



प्रयागराज में बढ़ती भीड़ से एमपी सरकार अलर्ट, सीएस ने व्यवस्थाएं बनाने को कहा

प्रयागराज महाकुंभ के आखिरी दिनों में श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए, विशेष रूप से मध्य प्रदेश के रीवा संभाग समेत अन्य जिलों में बढ़ने वाली भीड़ को नियंत्रित करने के लिए राज्य सरकार ने आवश्यक कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। मुख्य सचिव अनुराग जैन ने प्रदेश के सभी जिलों के कलेक्टरों और रेलवे अधिकारियों से संवाद कर समुचित व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए हैं। वहीं, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने लोगों से अपील की है कि प्रयागराज यात्रा शुरू करने के पहले भीड़ और जाम की स्थिति पता कर लें ताकि किसी तरह की अव्यवस्था की स्थिति में न फंसना पड़े।



Tags:
  • एमपी न्यूज
  • छत्तीसगढ़
  • सीजी न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • Delhi CM
  • top news
  • top news trending news
  • top news today