तिरुपति बालाजी को 208 करोड़ का चढ़ावा, चेन्नई के जैन दंपती ने दान किए 121 किलो सोने के आभूषण

Umeshwari Baghel | Updated:
Share
<br>तिरुपति बालाजी को जैन दंपती ने भेंट किए 208 करोड़ के स्वर्ण आभूषण
तिरुपति बालाजी को जैन दंपती ने भेंट किए 208 करोड़ के स्वर्ण आभूषण

आंध्र प्रदेश के विश्व प्रसिद्ध तिरुपति बालाजी मंदिर में आस्था और समर्पण की एक अनोखी मिसाल देखने को मिली है। चेन्नई के एक उद्योगपति और उनकी पत्नी ने भगवान वेंकटेश्वर को 121 किलोग्राम सोने के आभूषण भेंट किए हैं। इन आभूषणों की कीमत करीब 208 करोड़ रुपए बताई जा रही है।

सोने और बेशकीमती हीरों से तैयार इन आभूषणों में भगवान के मुकुट से लेकर चरणों तक की सजावट के लिए विशेष गहने शामिल हैं। मंदिर प्रशासन के मुताबिक, यह किसी एक भक्त की ओर से दिया गया अब तक का सबसे बड़ा चढ़ावा है।

आज गुरुवार, 26 नवंबर को चेन्नई के उद्योगपति वर्धमान जैन और उनकी पत्नी राधिका जैन ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू की मौजूदगी में ये आभूषण तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (TTD) को सौंपे।

बाबा महाकाल के भक्तों को दर्शन कतार में मिलेगा हलवा-पोहा और चाय, बच्चों को दूध-बिस्किट | Baba Mahakal's devotees will get Halwa-Poha and Tea in the darshan queue, milk-biscuits for children
बाबा महाकाल के भक्तों का प्रसाद से होगा सत्कार, अब दर्शन की लाइन में मिलेगा हलवा-पोहा और चाय, बच्चों को दूध-बिस्किट
11 Nov 2026 ,
By Kaushiki
बाबा महाकाल के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को अब प्रसाद के साथ मेहमाननवाजी का नया अनुभव मिलेगा। महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति ने तिरुपति बालाजी मंदिर की तर्ज पर श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण की नई व्यवस्था शुरू करने का निर्णय लिया है। आज 11 नवंबर (बुधवार) से मानसरोवर और विश्रामधाम क्षेत्र में सुबह से रात तक भक्तों को हलवा, मीठा पोंगल, पोहा, उपमा और दलिया उपलब्ध कराया जाएगा।
बाबा महाकाल के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को अब प्रसाद के साथ मेहमाननवाजी का नया अनुभव मिलेगा। महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति ने तिरुपति बालाजी मंदिर की तर्ज पर श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण की नई व्यवस्था शुरू करने का निर्णय लिया है। आज 11 नवंबर (बुधवार) से मानसरोवर और विश्रामधाम क्षेत्र में सुबह से रात तक भक्तों को हलवा, मीठा पोंगल, पोहा, उपमा और दलिया उपलब्ध कराया जाएगा।

आठ बक्सों में भरकर लाए गए बेशकीमती आभूषण

जैन दंपती की ओर से भेंट किए गए आभूषणों को विशेष रूप से भगवान के शृंगार के लिए तैयार कराया गया है। इन गहनों को बनाने में करीब 15 महीने का समय लगा। सभी आभूषणों को आठ बक्सों में रखकर मंदिर लाया गया।
दान में नौ अलग-अलग सेट के कुल 45 आभूषण शामिल हैं। इनमें आकर्षक मुकुट, सोने की मालाएं, बाघ के नाखून की आकृति वाला स्वर्ण आभूषण, रत्नजड़ित गहने और भगवान के चरणों की सजावट के लिए बनाए गए विशेष आभूषण शामिल हैं। इन गहनों में कुल 238.2 कैरेट के हीरों का भी इस्तेमाल किया गया है।

भगवान वेंकटेश्वर को 106 किलो और देवी पद्मावती को 15 किलो सोना

दंपती ने भगवान वेंकटेश्वर के साथ देवी पद्मावती अम्मावरु के लिए भी विशेष भेंट तैयार कराई है। कुल 121 किलोग्राम सोने के आभूषणों में से 106 किलोग्राम के गहने भगवान वेंकटेश्वर के लिए हैं।

वहीं, शेष 15 किलोग्राम वजन के आभूषण और स्वर्ण पोशाक देवी पद्मावती को समर्पित की गई हैं। इन आभूषणों को भगवान के सिर से लेकर चरणों तक के शृंगार को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है।


कंपनी में हिस्सेदारी बेचकर मिले पैसों से बनवाए गहने

वर्धमान जैन चेन्नई की कंपनी वारा फ्यूचर एलएलपी के चेयरमैन हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने अपनी कंपनी में 60 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचकर करीब 6 हजार करोड़ रुपए हासिल किए थे। इसी रकम का एक हिस्सा उन्होंने धार्मिक कार्यों में लगाने का फैसला किया और भगवान वेंकटेश्वर के लिए करोड़ों रुपए के आभूषण तैयार करवाए।

वर्धमान जैन वर्ष 2019 से तिरुपति बालाजी मंदिर को दान देते आ रहे हैं। इससे पहले भी उन्होंने धार्मिक और सामाजिक कार्यों के लिए करोड़ों रुपए का आर्थिक सहयोग किया है।

पहले भी करोड़ों रुपए दान कर चुके हैं वर्धमान जैन

वर्ष 2024 : चेन्नई के एक मंदिर के विस्तार के लिए एक करोड़ रुपए का सहयोग दिया।

नवंबर 2024 : तिरुमला तिरुपति देवस्थानम के अन्न प्रसादम ट्रस्ट और प्रणदानम ट्रस्ट को 1.01-1.01 करोड़ रुपए की सहायता दी।

वर्ष 2025 : एसवी भक्ति चैनल के लिए पांच करोड़ रुपए और गौ-संरक्षण के लिए एक करोड़ रुपए दान किए।

मई 2026 : तिरुपति के लिए एक इलेक्ट्रिक बस भेंट करने की घोषणा की।

देश के सबसे समृद्ध धार्मिक स्थलों में शामिल है तिरुपति मंदिर

आंध्र प्रदेश की तिरुमला पहाड़ियों पर स्थित श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों में से एक है। यहां भगवान विष्णु के वेंकटेश्वर स्वरूप की पूजा की जाती है। देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां दर्शन करने पहुंचते हैं। भक्त अपनी श्रद्धा और सामर्थ्य के अनुसार मंदिर में नकदी, सोना, चांदी और अन्य कीमती वस्तुएं अर्पित करते हैं।

मंदिर का प्रबंधन तिरुमला तिरुपति देवस्थानम करता है। यह संस्था धार्मिक गतिविधियों के साथ जरूरतमंदों के लिए भोजन, स्वास्थ्य और शिक्षा से जुड़े कई सेवा कार्य भी संचालित करती है।


सात पहाड़ियों पर बसा है भगवान वेंकटेश्वर का धाम

तिरुमला की सात पहाड़ियों का धार्मिक दृष्टि से विशेष महत्व है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, इन पहाड़ियों को भगवान विष्णु के शेषनाग के सात फनों का प्रतीक माना जाता है। इनमें वेंकटाद्रि नामक पहाड़ी पर भगवान वेंकटेश्वर का प्रसिद्ध मंदिर स्थित है।

तिरुपति बालाजी को गोविंदा, श्रीनिवास और वेंकटेश्वर जैसे कई नामों से भी जाना जाता है। श्रद्धालुओं के बीच मान्यता है कि सच्चे मन से भगवान की आराधना करने पर जीवन की परेशानियां दूर होती हैं।

बालों का दान करने की है विशेष परंपरा

तिरुपति मंदिर में धन और आभूषणों के अलावा बालों का दान करने की भी पुरानी परंपरा है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचकर अपना मुंडन करवाते हैं। धार्मिक मान्यताओं में इसे अहंकार के त्याग और भगवान के प्रति पूर्ण समर्पण का प्रतीक माना जाता है।

मंदिर में शुक्रवार को होने वाले विशेष अभिषेक का भी धार्मिक महत्व है। इसके अलावा तिरुमला और आसपास के क्षेत्रों में आकाश गंगा, पापनाशक तीर्थ और देवी पद्मावती मंदिर सहित कई प्रसिद्ध धार्मिक स्थल मौजूद हैं।


अब चेन्नई के जैन दंपती की ओर से दिया गया 208 करोड़ रुपए का चढ़ावा देशभर में चर्चा का विषय बन गया है। मंदिर प्रशासन के अनुसार, किसी एक भक्त की ओर से इतनी बड़ी मात्रा में बेशकीमती आभूषण भेंट किए जाने का यह ऐतिहासिक अवसर है।
Tags:
  • तिरुपति बालाजी मंदिर
  • Tirupati Balaji Temple
  • Jewelry Donation
  • 208 करोड़ का चढ़ावा
  • 208 Crore Donation
  • भगवान वेंकटेश्वर
  • सबसे बड़ा चढ़ावा
  • Gold and Diamond Jewelry
  • जैन दंपती का दान
Rajasthan Top News: राजस्थान में 37 उप जिला प्रमुख पद पर चुनाव संपन्न, कांग्रेस का शानदार प्रदर्शन, 25 पदों पर मारी बाजी

By

Rajasthan Top News: राजस्थान में 37 उप जिला प्रमुख पद पर चुनाव संपन्न, कांग्रेस का शानदार प्रदर्शन, 25 पदों पर मारी बाजी
अजमेर में दरगाहके बाद अब ढाई दिन के झोपड़े पर याचिका, शिव पूजा और संस्कृत पाठशाला शुरू करने की मांग

By Jageshwar Prasad

अजमेर में दरगाहके बाद अब ढाई दिन के झोपड़े पर याचिका, शिव पूजा और संस्कृत पाठशाला शुरू करने की मांग
भाजपा कार्यालय में हंगामा करने वाली सोनम दांगी की उम्मीदवारी अमान्य, आवेदन के वक्त अधूरी थी योग्यता

By Sumit Kumar

भाजपा कार्यालय में हंगामा करने वाली सोनम दांगी की उम्मीदवारी अमान्य, आवेदन के वक्त अधूरी थी योग्यता
MP में एक ही ID-पासवर्ड से मिलेंगी 500 सरकारी सेवाएं, गैस बुकिंग से लेकर नौकरी के फॉर्म और पासपोर्ट तक के लिए होगी सुविधा

By Sandeep Kumar

MP में एक ही ID-पासवर्ड से मिलेंगी 500 सरकारी सेवाएं, गैस बुकिंग से लेकर नौकरी के फॉर्म और पासपोर्ट तक के लिए होगी सुविधा
NHM कर्मचारियों की 5 मांगों पर सरकार की मुहर, नई HR पॉलिसी और ट्रांसफर नीति को मंजूरी

By VINAY VERMA

NHM कर्मचारियों की 5 मांगों पर सरकार की मुहर, नई HR पॉलिसी और ट्रांसफर नीति को मंजूरी
छत्तीसगढ़ की बिजली कंपनियों में 1501 पदों पर भर्ती के लिए डेढ़ लाख आवेदन, DEO की 609 सीटों पर 81 हजार दावेदार, अब 3 दिसंबर तक मौका

By VINAY VERMA

छत्तीसगढ़ की बिजली कंपनियों में 1501 पदों पर भर्ती के लिए डेढ़ लाख आवेदन, DEO की 609 सीटों पर 81 हजार दावेदार, अब 3 दिसंबर तक मौका
राजस्थान में उप जिला प्रमुख चुनाव के नतीजे: कांग्रेस ने 25 जिलों में मारी बाजी, BJP को 8 सीटें

By Jyoti Mahender Bhardwaj

राजस्थान में उप जिला प्रमुख चुनाव के नतीजे: कांग्रेस ने 25 जिलों में मारी बाजी, BJP को 8 सीटें