जगन्नाथ मंदिर में ड्रेस कोड लागू करने की तैयारी, जींस-पैंट पर लगेगी रोक

Anjali Dwivedi | Updated:
Share
puri jagannath temple
puri jagannath temple

ओडिशा सरकार पुरी के जगन्नाथ मंदिर में नया ड्रेस कोड लागू करने पर विचार कर रही है। विधि आयोग ने महिलाओं के जींस-शर्ट पहनने पर रोक और पारंपरिक कपड़ों को अनिवार्य करने की सिफारिश की है।

दक्षिण भारत के प्रसिद्ध मंदिरों की तर्ज पर अब ओडिशा के विश्व प्रसिद्ध श्री जगन्नाथ मंदिर में भी श्रद्धालुओं के लिए औपचारिक ड्रेस कोड लागू करने की कवायद तेज हो गई है। ओडिशा राज्य विधि आयोग ने राज्य सरकार को सिफारिश भेजी है। आयोग का कहना है कि मंदिर की पवित्रता और हिंदू संस्कृति को बनाए रखने के लिए पहनावे के सख्त नियम बनाए जाएं।

श्री जगन्नाथ मंदिर में जींस-पैंट पर पाबंदी

न्यायमूर्ति विश्वनाथ रथ की अध्यक्षता वाली विधि समिति ने सुझाव दिया है कि मंदिर में प्रवेश के लिए हिंदू सांस्कृतिक परंपरा पर आधारित पोशाक अनिवार्य होनी चाहिए। आयोग ने विशेष रूप से सिफारिश की है कि शर्ट, जींस या पैंट पहनकर आने वाली महिलाओं और पुरुषों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए।

आयोग का मानना है कि वर्तमान में नियमों के प्रभावी न होने का मुख्य कारण प्रवर्तन प्रावधानों की कमी है। इसीलिए, श्री जगन्नाथ मंदिर अधिनियम में संशोधन कर पोशाक संहिता की एक स्पष्ट परिभाषा जोड़ने का प्रस्ताव दिया गया है।

71dd8762-345
71dd8762-345

श्रद्धालुओं के लिए क्या होगा नया ड्रेस कोड?

आयोग द्वारा प्रस्तावित नियमों को आयु और श्रेणी के आधार पर वर्गीकृत किया गया है-

  • महिलाओं के लिए: 10 साल से अधिक आयु की महिलाओं के लिए साड़ी-ब्लाउज या सलवार-कमीज निर्धारित की गई है।
  • लड़कियों के लिए: 10 साल से कम उम्र की बच्चियों को फ्रॉक, गाउन या सलवार-कमीज पहनने की अनुमति होगी।
  • पुरुषों के लिए: पुरुष तीर्थयात्रियों के लिए धोती-कुर्ता, पैंट-शर्ट, चूड़ीदार पजामा या कंधे पर गमछा (पट्टों) रखने का सुझाव दिया गया है।
  • सेवादारों के लिए: मंदिर के पुजारियों और सेवादारों को अपनी ड्यूटी के दौरान अनिवार्य रूप से पारंपरिक पोशाक ही पहननी होगी।

क्यों महसूस हुई कानून की जरूरत?

गौरतलब है कि श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन ने एक जनवरी, 2024 से ही हाफ पैंट, शॉर्ट्स, फटी हुई जींस, स्कर्ट और स्लीवलेस कपड़ों पर प्रतिबंध लगा दिया था।

हालांकि, कानूनी प्रावधानों और स्पष्ट परिभाषा के अभाव में इसे पूरी तरह लागू करना चुनौतीपूर्ण साबित हो रहा था। शोधकर्ताओं का मानना है कि शालीन पोशाक न केवल मंदिर की मर्यादा बनाए रखती है, बल्कि भक्तों के आध्यात्मिक अनुभव को भी एकाग्र करती है।

ओडिशा: आखिर क्यों रह गई भगवान जगन्नाथ की मूर्ति अधूरी? पुरी मंदिर का  चमत्कार या रहस्य, जानिए इसके पीछे का सच - The CSR Journal
ओडिशा: आखिर क्यों रह गई भगवान जगन्नाथ की मूर्ति अधूरी? पुरी मंदिर का चमत्कार या रहस्य, जानिए इसके पीछे का सच - The CSR Journal

मंदिर के पूर्व प्रशासक का क्या कहना है

मंदिर के पूर्व प्रशासक प्रदीप दास बताते हैं कि मंदिरों में वस्त्र धारण करना केवल दिखावा नहीं, बल्कि विनम्रता और भक्ति भाव विकसित करने का साधन है।

जब भक्त सांस्कृतिक रूप से उपयुक्त वस्त्र पहनते हैं, तो मंदिर परिसर में एक सकारात्मक और अनुशासित वातावरण बनता है। प्रशासन का उद्देश्य किसी को बाहर करना नहीं, बल्कि मंदिर की गरिमा और प्राचीन मर्यादा को सुरक्षित रखना है।

इन बड़े मंदिरों में पहले से लागू हैं नियम

यदि ओडिशा सरकार इन सिफारिशों को स्वीकार कर कानून बनाती है, तो जगन्नाथ पुरी भी देश के उन चुनिंदा मंदिरों की सूची में शामिल हो जाएगा जहां ड्रेस कोड का सख्ती से पालन होता है। वर्तमान में इन मंदिरों में विशेष ड्रेस कोड लागू है।

  • पद्मनाभस्वामी मंदिर (तिरुवनंतपुरम)
  • तिरुपति बालाजी मंदिर (तिरुपति)
  • महालक्ष्मी मंदिर (कोल्हापुर)
  • राधारानी की नगरी बरसाना
  • शिमला और उज्जैन के कई जैन मंदिर
ये खबरें भी पढ़ें...

17 मई से शुरू होगा अधिकमास, बुद्ध पूर्णिमा से बड़ा मंगल तक, जानें May 2026 Vrat Tyohar

एमपी के इस सिद्ध शक्तिपीठ में बड़े-बड़े दिग्गजों के झुकते हैं सिर, शत्रुओं की बुद्धि बांध देती हैं ये देवी

प्रकृति की गोद में बसा देवी का मंदिर, आस्था और प्राकृतिक सुंदरता का संगम, नौ दिन, नौ देवियां

पूजा की थाली से लेकर मन की शांति तक, जानें कपूर जलाने के फायदे

Tags:
  • जगन्नाथ मंदिर
  • ओडिशा
  • तिरुपति बालाजी मंदिर
  • शिमला
  • राधारानी की नगरी बरसाना
  • जगन्नाथ पुरी मंदिर
अस्पतालों में गंभीर मरीजों के लिए डॉक्टर नहीं, सागर में शराबियों के हेल्थ चेकअप की चिंता !

By Atul Dwivedi

अस्पतालों में गंभीर मरीजों के लिए डॉक्टर नहीं, सागर में शराबियों के हेल्थ चेकअप की चिंता !
Rajasthan Top News: राजस्थान में 37 उप जिला प्रमुख पद पर चुनाव संपन्न, कांग्रेस का शानदार प्रदर्शन, 25 पदों पर मारी बाजी

By

Rajasthan Top News: राजस्थान में 37 उप जिला प्रमुख पद पर चुनाव संपन्न, कांग्रेस का शानदार प्रदर्शन, 25 पदों पर मारी बाजी
अजमेर में दरगाहके बाद अब ढाई दिन के झोपड़े पर याचिका, शिव पूजा और संस्कृत पाठशाला शुरू करने की मांग

By Jageshwar Prasad

अजमेर में दरगाहके बाद अब ढाई दिन के झोपड़े पर याचिका, शिव पूजा और संस्कृत पाठशाला शुरू करने की मांग
भाजपा कार्यालय में हंगामा करने वाली सोनम दांगी की उम्मीदवारी अमान्य, आवेदन के वक्त अधूरी थी योग्यता

By Sumit Kumar

भाजपा कार्यालय में हंगामा करने वाली सोनम दांगी की उम्मीदवारी अमान्य, आवेदन के वक्त अधूरी थी योग्यता
MP में एक ही ID-पासवर्ड से मिलेंगी 500 सरकारी सेवाएं, गैस बुकिंग से लेकर नौकरी के फॉर्म और पासपोर्ट तक के लिए होगी सुविधा

By Sandeep Kumar

MP में एक ही ID-पासवर्ड से मिलेंगी 500 सरकारी सेवाएं, गैस बुकिंग से लेकर नौकरी के फॉर्म और पासपोर्ट तक के लिए होगी सुविधा
NHM कर्मचारियों की 5 मांगों पर सरकार की मुहर, नई HR पॉलिसी और ट्रांसफर नीति को मंजूरी

By VINAY VERMA

NHM कर्मचारियों की 5 मांगों पर सरकार की मुहर, नई HR पॉलिसी और ट्रांसफर नीति को मंजूरी
छत्तीसगढ़ की बिजली कंपनियों में 1501 पदों पर भर्ती के लिए डेढ़ लाख आवेदन, DEO की 609 सीटों पर 81 हजार दावेदार, अब 3 दिसंबर तक मौका

By VINAY VERMA

छत्तीसगढ़ की बिजली कंपनियों में 1501 पदों पर भर्ती के लिए डेढ़ लाख आवेदन, DEO की 609 सीटों पर 81 हजार दावेदार, अब 3 दिसंबर तक मौका