तिरुपति लड्डू विवाद पर राम मंदिर के मुख्य पुजारी का बड़ा बयान, कर डाली ये मांग

Sourabh Bhatnagar | Published:
Share
तिरुपति
तिरुपति

तिरुपति लड्डू प्रसाद में मिलावट के विवाद के बाद अयोध्या, मथुरा और प्रयागराज के बड़े मंदिरों ने प्रसाद व्यवस्था में बदलाव किया गया है। अयोध्या के राम मंदिर के मुख्य पुजारी सत्येंद्र दास ने इसको लेकर एक बड़ा बयान दिया है।

तिरुपति बालाजी मंदिर के लड्डू प्रसाद में मिलावट की बात सामने आने के बाद उत्तर प्रदेश के कई प्रमुख मंदिरों ने अपनी प्रसाद व्यवस्था और नियमों में बदलाव शुरू कर दिए हैं। अयोध्या, मथुरा और प्रयागराज के मंदिरों ने इस पर कड़ी कार्रवाई की है। अयोध्या में राम मंदिर के मुख्य पुजारी सत्येंद्र दास ने बाहरी एजेंसियों द्वारा तैयार किए जाने वाले प्रसाद पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने की मांग की है।

सत्येंद्र दास ने प्रसाद में उपयोग होने वाले घी की गुणवत्ता पर सवाल उठाया है और कहा कि सभी प्रसाद मंदिर के पुजारियों की देखरेख में ही तैयार होने चाहिए। उनका मानना है कि बाहरी प्रसाद में मिलावट होने से मंदिर की पवित्रता भंग हो सकती है।

मथुरा में मिठाई की जगह प्राकृतिक प्रसाद

मथुरा में धर्म रक्षा संघ ने मिठाइयों की जगह प्राकृतिक वस्त्रों जैसे फल-फूल को प्रसाद के रूप में अपनाने का निर्णय लिया है। संघ के अध्यक्ष सौरभ गौड़ ने बताया कि अब प्रसादम में शुद्ध और सात्विक वस्त्रों का ही उपयोग किया जाएगा।

ये भी पढ़ें...तिरुपति लड्डू विवाद : चर्बी के बाद अब तंबाकू मिलने का दावा

प्रयागराज में प्रसाद के नियमों में बदलाव

प्रयागराज के तीन प्रमुख मंदिर, अलोप शंकरी देवी, बड़े हनुमान और मनकामेश्वर ने भक्तों द्वारा बाहर से लाए गए मिठाई और अन्य प्रसादों पर प्रतिबंध लगा दिया है। ललिता देवी मंदिर में भक्तों से केवल नारियल, फल और सूखे मेवे लाने का अनुरोध किया जा रहा है।

लखनऊ के मनकामेश्वर मंदिर में बदलाव

लखनऊ के प्रसिद्ध मनकामेश्वर मंदिर ने भी भक्तों द्वारा बाहर से खरीदे जाने वाले प्रसाद पर प्रतिबंध लगाया है। अब भक्त घर का बना प्रसाद या फल चढ़ा सकते हैं। मंदिर प्रबंधन ने यह भी कहा कि वे खुद प्रसाद बनाने की योजना पर विचार कर रहे हैं ताकि शुद्धता सुनिश्चित की जा सके।

ये भी पढ़ें...तिरुपति लड्डू विवाद पर बोले रामभद्राचार्य- जल्द लेंगे बदला

क्या है तिरुपति विवाद

तिरुपति मंदिर के लड्डू प्रसाद में मिलावट का विवाद तब शुरू हुआ जब आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने आरोप लगाया कि पूर्व सरकार (YSRCP) के समय मंदिर में घटिया सामग्री और चर्बी से तैयार घी का उपयोग किया गया था। इस मामले की जांच के लिए एक विशेष जांच दल का गठन किया गया है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • अयोध्या राम मंदिर
  • हिंदी न्यूज
  • hindi news
  • धर्म रक्षा संघ के अध्यक्ष सौरभ गौड़
  • तिरुपति मंदिर लड्डू प्रसाद मामला
  • तिरुपति मंदिर लड्डू विवाद
  • तिरुपति लड्डू प्रसाद विवाद
  • मथुरा मंदिर
  • प्रयागराज के मंदिर
  • बाहरी प्रसाद पर प्रतिबंध
  • धर्म रक्षा संघ
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर