तिरुपति मंदिर लड्डू विवाद : सीएम नायडू को सुप्रीम कोर्ट की फटकार, कहा-राजनीति से भगवान को दूर रखें

Sandeep Kumar | Sept 30, 2024, 16:32 IST
Share
STYLESHEET THESOOTR - 2024-09-30T161740.734
STYLESHEET THESOOTR - 2024-09-30T161740.734

तिरुपति बालाजी में लड्डू के प्रसाद को लेकर उठा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब इस मामले में सुप्रीम कोर्ट की एंट्री हो गई है। कोर्ट ने आंध प्रदेश के मुख्यमंत्री को फटकार लगाते हुए कई सवाल पूछे हैं...

तिरुपति लड्डू विवाद को लेकर आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू को सुप्रीम कोर्ट ने फटकार लगाई है। कोर्ट ने कहा कि जुलाई में आई रिपोर्ट पर दो महीने बाद बयान क्यों दिया। ईश्वर को तो राजनीति से दूर रखते। कोर्ट ने कहा कि आपने 26 सितंबर को SIT बनाई लेकिन बयान उससे पहले ही दे दिया है क्यों ? कोर्ट ने आगे कहा है कि आप राज्य के मुख्यमंत्री है और संवैधानिक पद पर हैं। आपको SIT के निष्कर्ष का इंतजार करना चाहिए था।

ये खबर भी पढ़िए...तिरुपति लड्डू विवाद पर राम मंदिर के मुख्य पुजारी का बड़ा बयान, कर डाली ये मांग

लड्डू प्रसादम विवाद की SC में सुनवाई

विश्व की प्रसिद्ध तिरुपति बालाजी मंदिर (Tirupati Balaji Temple ) के लड्डू प्रसादम में बीफ और सूअर की चर्बी को लेकर आज सोमवार ( 30 सितंबर ) को सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court ) में सुनवाई हुई। जस्टिस बीआर गवई और जस्टिस केवी विश्वनाथन की बेंच ने तिरुपति लड्डू विवाद मामले पर सुनवाई की। मामले में अगली सुनवाई 3 अक्टूबर को होगी।

ये खबर भी पढ़िए...तिरुपति लड्डू विवाद : चर्बी के बाद अब तंबाकू मिलने का दावा

रिपोर्ट आने के बाद बयान क्यों : SC

जस्टिस विश्वनाथन ( Justice Vishwanathan ) ने कहा कि जुलाई में आई रिपोर्ट पर 2 महीने बाद बयान दिया गया। जब आप निश्चित नहीं थे कि सैंपल किस घी का लिया गया तो बयान क्यों दिया? राज्य सरकार के लिए ही पेश हुए वकील सिद्धार्थ लूथरा ( Siddharth Luthra ) ने कहा कि 50 साल से कर्नाटक के कोऑपरेटिव नंदिनी से घी लिया जा रहा था। पिछली सरकार ने इसे बदल दिया।

ये खबर भी पढ़िए...MP पहुंची तिरुपति लड्डू विवाद की आंच, पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने की बाबा महाकाल के प्रसाद की जांच की मांग

सीएम नायडू ने किया था प्रसादम का खुलासा

आपको बता दें कि 19 सितंबर 2024 को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू (Chandrababu Naidu) ने तिरुपति बालाजी मंदिर के लड्डू प्रसादम में जानवरों की चर्बी मिलाने का दावा किया था। सीएम ने पूर्ववर्ती YSRCP सरकार पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि उन लोगों के सरकार में तिरुपति मंदिर के प्रसाद में जानवरों की चर्बी इस्तेमाल होती थी। सीएम नायडू ने पूर्ववर्ती YSRCP सरकार पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि पूर्व सरकार में तिरुपति मंदिर (Tirupati Temple ) के प्रसाद में जानवरों की चर्बी इस्तेमाल होती थी।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • सुप्रीम कोर्ट
  • Tirumala Tirupati Temple
  • tirupati temple trust
  • तिरुपति मंदिर ट्रस्ट
  • Tirupati Temple
  • तिरुपति मंदिर
  • चंद्रबाबू नायडू
  • मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू
  • तिरुपति मंदिर प्रसाद विवाद
  • तिरुपति मंदिर बोर्ड
  • तिरुपति मंदिर चर्बी विवाद
  • तिरुपति मंदिर लड्डू विवाद
  • देश दुनिया न्यूज
CG Top News : अजय चंद्राकर के बयान से मचा बवाल, मुंगेली गैंगरेप, रायपुर अपहरण और शिक्षक भर्ती विवाद तक, पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें

By Umeshwari Baghel

CG Top News : अजय चंद्राकर के बयान से मचा बवाल, मुंगेली गैंगरेप, रायपुर अपहरण और शिक्षक भर्ती विवाद तक, पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें
बालाघाट में बच्चों की मौत क्यों? भोपाल अधिवेशन में पोषण संकट और खाद्य सुरक्षा पर उठे सवाल

By Sanjay Dhiman

बालाघाट में बच्चों की मौत क्यों? भोपाल अधिवेशन में पोषण संकट और खाद्य सुरक्षा पर उठे सवाल
Rajasthan top News: राजस्थान में पंचायत चुनाव का हुआ ऐलान, 4 चरणों में होगा मतदान

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan top News: राजस्थान में पंचायत चुनाव का हुआ ऐलान, 4 चरणों में होगा मतदान
नायरा एनर्जी ने राजस्थान में पेट्रोल-डीजल के दाम 5 और 3 रुपए बढ़ाए, नई कीमतें लागू

By Jyoti Mahender Bhardwaj

नायरा एनर्जी ने राजस्थान में पेट्रोल-डीजल के दाम 5 और 3 रुपए बढ़ाए, नई कीमतें लागू
मुस्लिम युवा अनुमति बिना न जाएं गरबा, नाम छिपाने वालों पर हो कार्रवाई-अध्यक्ष सलीम राज बोले धार्मिक परंपराओं का सम्मान करना जरुरी

By VINAY VERMA

मुस्लिम युवा अनुमति बिना न जाएं गरबा, नाम छिपाने वालों पर हो कार्रवाई-अध्यक्ष सलीम राज बोले धार्मिक परंपराओं का सम्मान करना जरुरी
राजस्थान में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने 424 किलो डोडा पोस्त के साथ 7 तस्करों को किया गिरफ्तार

By Jyoti Mahender Bhardwaj

राजस्थान में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने 424 किलो डोडा पोस्त के साथ 7 तस्करों को किया गिरफ्तार
हाईकोर्ट ने रोटेशन रोस्टर के उल्लंघन पर तीन सरपंच सीट की रद्द, 7 दिन में नई लॉटरी के आदेश

By Mukesh Sharma

हाईकोर्ट ने रोटेशन रोस्टर के उल्लंघन पर तीन सरपंच सीट की रद्द, 7 दिन में नई लॉटरी के आदेश