तिरुपति मंदिर के प्रसाद में मिलावट को लेकर संतों में नाराजगी, धीरेंद्र शास्त्री बोले- दोषियों को फांसी देनी चाहिए
Sandeep Kumar | Sept 21, 2024, 18:52 IST
STYLESHEET THESOOTR - 2024-09-21T183917.574
अयोध्या मेंजगदगुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि संत और धर्माचार्यों को मंदिरों का नियंत्रण सरकार से छीन लेना चाहिए। मंदिरों का रखरखाव संतों का काम है। सरकार का नहीं।
आंध प्रदेश के तिरुपति मंदिर में प्रसाद में चर्बी मिलाने की घटना को लेकर भारतीय संत समाज ने नाराजगी जाहिर की है। सबसे पहले बात करते हैं बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने लड्डू के प्रसाद में चर्बी मिलने वाले दोषियों के खिलाफ फांसी की सजा दिलाने की मांग की है। वहीं रामकोट की परिक्रमा के लिए अयोध्या पहुंचे जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने तिरुपति मंदिर के प्रसाद में मछली का तेल मिलने को लेकर सरकार पर जमकर निशाना साधा हैं। अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि संत और धर्माचार्यों को मंदिरों का नियंत्रण सरकार से छीन लेना चाहिए। मंदिरों का रखरखाव संतों का काम है, सरकार का नहीं। इस पूरे मामले में विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय महामंत्री ने इस पर कहा कि इस घटना से पूरा हिंदू समाज आक्रोशित है, हिंदुओं की भावनाओं के साथ जानबूझकर खिलवाड़ किया गया है।
ये खबर भी पढ़िए...महाकाल के भक्तों के लिए हर दिन बनाए जाते हैं 30 क्विंटल लड्डू, गुणवत्ता के लिए मिल चुके हैं कई अवॉर्ड
दोषियों के खिलाफ को फांसी मिले :
तिरुपति बालाजी में लड्डू के प्रसाद में मछली का तेल इस्तेमाल किए जाने के संबंध में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने बड़ा बयान दिया हैं। उन्होंने कहा है कि दोषियों को फांसी जैसे दंड दिया जाना चाहिए। बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (Dhirendra Krishna Shastri ) ने एक वीडियो बयान जारी कर कहा कि यह अत्यंत चिंतनीय है। सनातन धर्म के खिलाफ गहरी साजिश रची जा रही है। इस पर तुरंत रोक लगनी चाहिए।
जगदगुरु शंकराचार्य ने कहा कि तिरुपति प्रसादम (Tirupati Prasadam ) मामले में जो भी दोषी हैं। उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। कठोर से कठोर दंड दिया जाना चाहिए। शंकराचार्य ने कहा कि संत और धर्माचार्यों को मंदिरों का नियंत्रण सरकार से छीन लेना चाहिए। मंदिरों का रखरखाव संतों का काम है। सरकार का नहीं।
विश्व हिंदू परिषद ( VHP ) के अंतरराष्ट्रीय महामंत्री बजरंग बागड़ा ने कहा कि केंद्र और आंध्र प्रदेश सरकार निष्पक्ष जांच कर तत्काल इस मामले पर कार्रवाई करें। मंदिरों पर सरकारी नियंत्रण की वजह से राजनीति का प्रवेश होता है। उन्होंने कहा गैर हिंदू अधिकार नियुक्ति होने से जानबूझकर प्रसाद को अपवित्र किया जाता है।
ये खबर भी पढ़िए...HR डेयरी से 320 रुपए में घी खरीद रहा था तिरुपति मंदिर बोर्ड, अब नंदिनी को इस रेट में मिला टेंडर
ये खबर भी पढ़िए...महाकाल के भक्तों के लिए हर दिन बनाए जाते हैं 30 क्विंटल लड्डू, गुणवत्ता के लिए मिल चुके हैं कई अवॉर्ड
दोषियों के खिलाफ को फांसी मिले : धीरेंद्र शास्त्री
जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी ने साधा निशाना
जानबूझकर प्रसाद को किया जाता है अपवित्र
ये खबर भी पढ़िए...HR डेयरी से 320 रुपए में घी खरीद रहा था तिरुपति मंदिर बोर्ड, अब नंदिनी को इस रेट में मिला टेंडर
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari