/sootr/media/media_files/2026/02/05/top-news-2026-02-05-21-43-55.jpg)
मेघालय में अवैध कोयला खदान में धमाका, 16 की मौत, कई मजदूर फंसे
मेघालय के ईस्ट जैंतिया हिल्स जिले में गुरुवार को अवैध कोयला खदान में धमाका हुआ। इस हादसे में 16 मजदूरों की मौत हो चुकी है। कई अन्य मजदूरों के खदान में फंसे होने की आशंका है। पुलिस और बचाव दल राहत कार्यों में लगे हैं। विस्फोट खनन के दौरान हुआ था और यह खदान अवैध रूप से चल रही थी। कई घायलों को इलाज के लिए शिलांग के अस्पताल भेजा गया है।
ट्रंप का दावा, चीन खरीदेगा अरबों का सामान; बीजिंग ने कहा- झूठ बोल रहे हैं राष्ट्रपति
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि उन्होंने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से फोन पर बात की। इस बातचीत में अमेरिकी कृषि, विमानन और ऊर्जा उत्पादों के लिए चीन द्वारा अरबों डॉलर का सामान खरीदने पर चर्चा हुई। हालांकि, चीन ने इस दावे को नकारते हुए इसे झूठा बताया। चीन की सरकारी समाचार एजेंसी ने ट्रंप के दावों को खारिज किया और कहा कि दी गई जानकारी सही नहीं है।
आसाराम का अहमदाबाद आश्रम जाएगा बुलडोजर की चपेट में, हाईकोर्ट का आदेश
गुजरात हाईकोर्ट ने अहमदाबाद में स्थित आसाराम के आश्रम पर बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने राज्य सरकार को आश्रम की जमीन वापस लेने का आदेश दिया है, साथ ही अवैध निर्माणों को हटाने की मंजूरी भी दी है। 1972 में स्थापित यह आश्रम अब कानूनी विवादों में फंस चुका है और इसकी जमीन की वर्तमान कीमत 500 करोड़ रुपए से ज्यादा है। इस जगह पर अब 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बनेगा।
बांग्लादेश में चीन लगाएगा ड्रोन फैक्ट्री, भारत के लिए खतरे की घंटी?
बांग्लादेश और चीन के बीच हुआ नया समझौता भारत के लिए चिंता का कारण बन सकता है। यह डील केवल ड्रोन खरीदने तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें उन्नत ड्रोन बनाने, असेंबल करने और भविष्य में खुद डिजाइन करने की तकनीक ट्रांसफर का भी मसला है। बांग्लादेश के बोगरा इलाके में चीन की कंपनी द्वारा ड्रोन फैक्ट्री स्थापित की जाएगी, जो 2026 तक काम करना शुरू कर देगी। इस फैक्ट्री का इस्तेमाल मानवीय सहायता, आपदा प्रबंधन और सैन्य उद्देश्यों के लिए होगा।
ईरान में महिलाओं को मिली मोटरसाइकिल चलाने की आजादी, नया कानून लागू
ईरान ने महिलाओं के लिए एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए उन्हें मोटरसाइकिल चलाने की कानूनी अनुमति दे दी है। इससे पहले, ईरानी कानून में महिलाओं को मोटरसाइकिल या स्कूटर चलाने पर कोई प्रतिबंध नहीं था, लेकिन प्रशासन उन्हें लाइसेंस नहीं देता था। अब, नए कानून के तहत महिलाओं को लाइसेंस जारी करने की अनुमति मिल गई है। यह फैसला ईरान के मंत्रिमंडल द्वारा जनवरी में मंजूरी प्राप्त प्रस्ताव के बाद लागू हुआ है।
वॉशिंगटन पोस्ट में छंटनी, शशि थरूर के बेटे ईशान की नौकरी गई
अमेरिका के प्रमुख अखबार वॉशिंगटन पोस्ट ने बुधवार को 800 कर्मचारियों में से 300 की छंटनी की घोषणा की। इसमें कांग्रेस सांसद शशि थरूर के बेटे ईशान थरूर का नाम भी शामिल है। इस छंटनी में अखबार के स्पोर्ट्स सेक्शन को पूरी तरह बंद कर दिया गया। अन्य स्थानीय और इंटरनेशनल टीमों में भी कटौती की गई। एग्जीक्यूटिव एडिटर मैट मरे ने बताया कि कंपनी पिछले कुछ सालों से घाटे में चल रही थी, जिसके कारण यह कदम उठाया गया।
भारत को तेल खरीदने का पूरा अधिकार, कोई गलत नहीं
रूस ने बुधवार को कहा कि भारत पूरी तरह स्वतंत्र है और किसी भी देश से क्रूड ऑयल खरीदने का हक रखता है। रूस के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने कहा कि अगर भारत रूस से तेल खरीदना बंद करता है, तो यह गलत कदम नहीं होगा। उन्होंने यह भी बताया कि भारत की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई कि वह रूस से तेल खरीदना रोक रहा है। इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दावा किया कि भारत, अमेरिका के साथ व्यापार समझौते के तहत यह कदम उठाएगा।
टेस्ला का ऑप्टिमस रोबोट, एलन मस्क का दावा- दूसरा ग्रह बसाने में मदद करेगा
टेस्ला के CEO एलन मस्क ने अपने ह्यूमनॉइड रोबोट ऑप्टिमस के भविष्य को लेकर एक बड़ा दावा किया है। मस्क के मुताबिक, ऑप्टिमस सिर्फ फैक्ट्री और घरों में काम करने वाला रोबोट नहीं होगा, बल्कि यह इंसानों से पहले दूसरे ग्रहों पर जाकर सभ्यता बसाने में भी मदद करेगा। हालांकि, मस्क ने यह भी कहा कि इस तरह के विकास में कई साल लग सकते हैं। उनका मानना है कि ऑप्टिमस को पूरी तरह स्वचालित बनाया जा सकता है।
हंगामे के बीच राज्यसभा में गरजे पीएम मोदी, बोले- आखिर कब खुलेगी मुहब्बत की दुकान
गुरुवार को राज्यसभा में पीएम नरेंद्र मोदी ने विपक्ष को जमकर लताड़ा। बुधवार की जगह गुरुवार को दिए अपने भाषण में वे विपक्ष पर हमलावर रहे। इधर जैसे ही प्रधानमंत्री ने बोलना शुरू किया, विपक्षी सांसदों ने नारेबाजी शुरू कर दी। कुछ ही देर बाद वे सदन से वॉकआउट कर गए। इस पर तंज कसते हुए पीएम मोदी ने कहा, जो थक गए वे बेचारे चले गए। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
UPSC Exam के नियम बदले, अब बार-बार परीक्षा नहीं दे सकेंगे चयनित उम्मीदवार
संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने इस बार 933 पदों के लिए भर्ती का ऐलान किया है। आवेदन की आखिरी तारीख 24 फरवरी है। वहीं इस बार प्रयास और पात्रता से जुड़े नियमों में भी बड़ा बदलाव किया गया है। नए नियमों के मुताबिक, अब एक बार सिलेक्शन के बाद आपको बार-बार परीक्षा देने का मौका नहीं मिलेगा। सेवा में रहते हुए दोबारा परीक्षा देने का रास्ता पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। लेकिन, IAS और IFS के लिए पुराने नियम वैसे के वैसे रहेंगे। अगर कोई अफसर सलेक्ट हो जाता है, तो उसे एक बार अपनी परफॉर्मेंस सुधारने का मौका मिलेगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
राज्यसभा में क्यों गूंजा एमपी के बैतूल का नाम? जानें क्या है पूरा मामला
गुरुवार को राज्यसभा में मध्यप्रदेश के बैतूल जिले का नाम चर्चा में आया। महाराष्ट्र के कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने इसे अपने भाषण में उठाया। वे देश के राष्ट्रपति के अभिभाषण पर बोल रहे थे। उनके भाषण में शायराना अंदाज था, और उन्होंने बैतूल के प्रशासन द्वारा की गई अतिक्रमण कार्रवाई पर सवाल उठाए। सांसद ने आरोप लगाया कि इस कार्रवाई में एक वर्ग विशेष को निशाना बनाया गया। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
बॉलीवुड स्टार सलमान की बढ़ी मुश्किलें, उपभोक्ता आयोग ने किया तलब
राजस्थान में बॉलीवुड स्टार सलमान खान को शुक्रवार 6 फरवरी को जिला उपभोक्ता विवाद आयोग, जयपुर-द्वितीय में पेश होना है। आयोग ने सलमान खान को एक अवमानना मामले में जमानती वारंट से तलब किया है। सलमान पर आरोप है कि उन्होंने रोक के बावजूद एक पान मसाले का विज्ञापन किया। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
साध्वी प्रेम बाईसा की मौत: पिता और केयर टेकर का होगा पॉलीग्राफ टेस्ट, हर एंगल पर हो रही जांच
राजस्थान के जोधपुर में साध्वी प्रेम बाईसा की मौत की मिस्ट्री खोलने के लिए एसआईटी पॉलीग्राफ टेस्ट का सहारा लेगी। उसने संदेह के दायरे में आए साध्वी के पिता और आश्रम केयरटेकर का पॉलीग्रफ टेस्ट कराने का निर्णय निया है। इस मामले में एसआईटी ने डीएनए जांच, विसरा और अन्य महत्वपूर्ण सैंपल्स को एफएसएल को भेज रखा है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
विवादास्पद DSP कल्पना वर्मा सस्पेंड, कारोबारी के आरोपों पर शासन का एक्शन, नक्सली कनेक्शन की भी होगी जांच
खबरें काम की: छत्तीसगढ़ में विवादों में घिरी दंतेवाड़ा स्थित पुलिस अधिकारी डीएसपी कल्पना वर्मा को शासन ने निलंबित कर दिया है। यह कदम गृह विभाग की ओर से उस जांच रिपोर्ट के बाद उठाया गया है, जिसमें कल्पना वर्मा पर गंभीर आरोपों का खुलासा हुआ है।
करीब 1400 पन्नों की विस्तृत जांच रिपोर्ट में महिला अधिकारी पर कारोबारी से रकम वसूलने, महंगी उपहार लेने और पुलिस से जुड़ी खुफिया जानकारी लीक करने जैसे आरोप शामिल हैं, जिन्हें लेकर शासन ने आपराधिक व प्रशासनिक कार्रवाई तेज कर दी है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
/sootr/media/agency_attachments/dJb27ZM6lvzNPboAXq48.png)
Follow Us