Top News : खबरें आपके काम की

नमस्कार, एसआईआर प्रक्रिया में कोई रुकावट नहीं: SC; अमेरिका-भारत ट्रेड डील: वापस आएंगे 40 हजार करोड़ रुपए। देश-दुनिया की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

author-image
Sandeep Kumar
एडिट
New Update
top news

ईरान का अमेरिका को सख्त संदेश, यूरेनियम इनरिचमेंट बंद नहीं करेंगे

ईरान ने अमेरिका के दबाव को सख्ती से खारिज करते हुए स्पष्ट किया है कि वह अपनी यूरेनियम संवर्धन नीति पर कोई समझौता नहीं करेगा। ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने तेहरान में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में कहा कि ईरान को डराकर उसकी परमाणु नीति में बदलाव नहीं किया जा सकता और अमेरिका की मंशा पर भरोसा नहीं किया जा सकता। यह बयान ऐसे वक्त पर आया है जब ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत फिर से शुरू हुई है।

सुप्रीम कोर्ट का कड़ा संदेश: एसआईआर प्रक्रिया में कोई रुकावट नहीं

सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल में वोटर लिस्ट के एसआईआर को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए एक कड़ा रुख अपनाया। सीजेआई सूर्यकांत ने स्पष्ट किया कि एसआईआर की प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की रुकावट नहीं आएगी। अदालत ने दस्तावेज़ों की जांच पूरी करने के लिए ईआरओ/एईआरओ को एक सप्ताह का अतिरिक्त समय दिय

भारत-पाक मुकाबला होगा: ICC ने PCB की मांग ठुकराई

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने पाकिस्तान की तीनों शर्तों को खारिज कर दिया। इससे पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) को 15 फरवरी को कोलंबो में भारत के खिलाफ वर्ल्ड कप मैच खेलना तय हो गया है। पाकिस्तान ने पहले इस मैच का बॉयकॉट करने की घोषणा की थी। लेकिन ICC के फाइनल अल्टीमेटम के बाद PCB को यू-टर्न लेना पड़ा। श्रीलंका बोर्ड मैच की मेजबानी के लिए तैयार है। मुकाबला तय शेड्यूल पर ही होगा।

पूर्व आर्मी चीफ एमएम नरवणे की किताब पर रोक, दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने 4 फरवरी को संसद परिसर में मीडियाकर्मियों को पूर्व आर्मी चीफ जनरल एमएम नरवणे की अनपब्लिश्ड किताब "फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी" दिखाई। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने किताब के सर्कुलेशन पर FIR दर्ज की। पुलिस के अनुसार किताब की प्री प्रिंट कॉपी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर सर्कुलेट हो रही थी। किताब का पब्लिकेशन अभी मंजूरी के बिना नहीं हुआ है। जांच जारी है कि सामग्री सार्वजनिक कैसे हुई।

भारत की वायुसेना को मिलेगा 'ग्रिपेन ई', चीन-पाकिस्तान हो जाएंगे हैरान!

स्वीडन की रक्षा कंपनी एसएएबी ने सिंगापुर एयरशो 2026 में भारतीय वायुसेना के लिए 'ग्रिपेन ई' लड़ाकू विमान का प्रस्ताव दिया। यह विमान राफेल और तेजस के साथ मिलकर भारतीय वायुसेना की ताकत बढ़ाएगा। एसएएबी ने भारत में उन्नत एयरोस्पेस इकोसिस्टम बनाने का वादा किया है। कंपनी ने विमान की त्वरित डिलीवरी का भी प्रस्ताव दिया। इसके साथ ही, भारत को प्रौद्योगिकी हस्तांतरण का बड़ा ऑफर दिया गया है। इससे भारतीय वायुसेना स्वदेशी सॉफ्टवेयर विकसित कर सकेगी।

पाकिस्तान सरकार पर मौलाना का हमला, अफगान नीति में बुरी तरह फेल, चीन और ईरान भी नाराज!

जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम (F) के प्रमुख मौलाना फजल-उर-रहमान ने पाकिस्तान सरकार की अफगान नीति पर तीखा हमला किया है। उन्होंने शहबाज शरीफ के नेतृत्व वाली सरकार को अफगानिस्तान से जुड़ी समस्याओं के प्रति असफल करार दिया। फजल-उर-रहमान ने कहा कि अफगानिस्तान से व्यापार बंद है, लेकिन चरमपंथी लगातार पाकिस्तान की सीमा पार कर रहे हैं। उनका यह बयान पाकिस्तान की विदेशी नीति पर चीन और ईरान के नाराजगी के बीच आया है।

क्या अंधेरे में डूबेगा बांग्लादेश? अडानी ग्रुप ने दी बिजली सप्लाई रोकने की चेतावनी

बांग्लादेश में 12 फरवरी को आम चुनाव से पहले अडानी ग्रुप ने बिजली के बकाए के भुगतान को लेकर गंभीर चेतावनी दी है। अडानी पावर लिमिटेड के वाइस प्रेसिडेंट अविनाश अनुराग ने बांग्लादेश पावर डेवलपमेंट बोर्ड (PDB) को एक पत्र भेजकर 1,000 करोड़ रुपये का भुगतान तुरंत करने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर बकाया नहीं चुका गया तो बिजली सप्लाई प्रभावित हो सकती है, जिससे देश के कई हिस्सों में अंधेरा छा सकता है।

पाकिस्तान में ईशनिंदा मामले में पूर्व सैन्य अधिकारी की मौत की सजा रद्द, कोर्ट ने बरी किया

पाकिस्तान के लाहौर हाईकोर्ट ने एक अहम फैसले में पूर्व सैन्य अधिकारी कर्नल (रिटायर्ड) मोहम्मद आरिफ की मौत की सजा को रद्द कर दिया। कोर्ट ने सबूतों के अभाव में कर्नल आरिफ को बरी कर दिया। उन्हें पैगंबर के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोपी माना गया था, लेकिन अदालत ने इस मामले में कोई ठोस प्रमाण नहीं पाया। यह फैसला पिछले साल रावलपिंडी की एक सेशंस कोर्ट द्वारा दी गई सजा के खिलाफ दायर अपील पर आया।

BCCI ने जारी की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट, विराट और रोहित का हुआ डिमोशन

बीसीसीआई ने 2025-26 सत्र के लिए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट जारी की, जिसमें केवल 3 खिलाड़ियों को ग्रेड A में जगह मिली। इस बार शुभमन गिल, जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा को सबसे उच्चतम ग्रेड A में रखा गया है। वहीं, विराट कोहली और रोहित शर्मा का डिमोशन हुआ, और उन्हें ग्रेड B में शामिल किया गया। बीसीसीआई के ग्रेड सिस्टम में भी बदलाव किया गया है, जो इस बार खिलाड़ियों के प्रदर्शन को बेहतर ढंग से दर्शाता है।

अमेरिका-भारत ट्रेड डील: भारतीय व्यापारियों की बल्ले-बल्ले, वापस आएंगे 40 हजार करोड़ रुपए!

भारत को अमेरिका से एक बड़ी राहत मिल रही है। 25% पेनल्टी टैरिफ, जो रूस से तेल आयात के कारण लगाया गया था, अब वापस लिया जा रहा है। व्हाइट हाउस के अनुसार, 27 अगस्त 2025 से 6 फरवरी 2026 के बीच अमेरिका ने जिन वस्तुओं पर यह पेनल्टी लगाई थी, उनका रिफंड दिया जाएगा। इसके साथ ही, अमेरिका ने 50% टैरिफ को घटाकर 18% कर दिया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

सुप्रीम कोर्ट में मंत्री विजय शाह केस की सुनवाई टली

ऑपरेशन सिंदूर के बाद कर्नल सोफिया कुरैशी पर मंत्री विजय शाह के विवादित बयान मामले पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टल गई है। बताया जा रहा है कि कोर्ट का समय पूरा हो जाने के कारण सोमवार की सुनवाई को आगे बढ़ा दिया गया है। इस मामले में कोर्ट ने मध्यप्रदेश सरकार को अपना पक्ष रखने का समय दिया था। इसकी मियाद 2 फरवरी को पूरी हो चुकी थी। सोमवार 9 फरवरी को सरकार को अपना पक्ष रखना था। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

एपस्टीन फाइल्स से मचा हड़कंप, 80 ताकतवर लोगों पर जांच, 10 देशों में इस्तीफे

जेफ्री एपस्टीन से जुड़े सीक्रेट दस्तावेजों के सामने आने के बाद दुनिया भर में हलचल मच गई है। अमेरिकी जस्टिस डिपार्टमेंट ने 30 जनवरी को करीब 30 लाख पेज के दस्तावेज़ जारी किए, जिसके बाद 10 देशों में 15 से ज्यादा बड़े अधिकारियों को इस्तीफा देना पड़ा। इन फाइलों में नेताओं, अरबपतियों और शाही परिवारों के नाम हैं, जिन पर नाबालिगों के यौन शोषण समेत गंभीर आरोप हैं। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन और डोनाल्ड ट्रम्प के नाम भी शामिल हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

अमित शाह ने भूपेश सरकार को बताया नक्सलियों का संरक्षक, कांग्रेस बोली- चार साल पहले आप ही कर चुके हैं तारीफ

.छत्तीसगढ़ में एक बार फिर नक्सलवाद पर जुबानी जंग तेज हो गई है। प्रदेश के दौरे पर आए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस की भूपेश सरकार पर नक्सलियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया। अमित शाह के बयान पर कांग्रेस ने पलटवार किया। कांग्रेस ने कहा कि 4 साल पहले अमित शाह ही नक्सल के मुद्दे पर तत्कालीन भूपेश सरकार की तारीफ कर चुके हैं। इतना ही नहीं लोकसभा में भी उस समय यह मुद्दा उठा था तब गृह राज्यमंत्री ने जवाब दिया था कि नक्सल मामले में 36 फीसदी की कमी आई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

पूर्व विधायक किशोर समरीते की चाल पर कानून भारी, विधायक राजकुमार कर्राहे का निर्वाचन सुरक्षित

पूर्व विधायक किशोर समरीते को हाईकोर्ट से भाजपा विधायक राजकुमार कर्राहे का निर्वाचन रद्द कराने की उम्मीद थी। वहीं, उनके समर्थन में कानून के अभाव में याचिका ढह गई। समरीते अपने नामांकन रद्द किए जाने को गलत बताने के लिए कोई वैधानिक आधार ही पेश नहीं कर सके।  पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

सुशासन की फाइलों में कैद जनता की आवाज, पूरा होने की राह ताक रहीं 36 हजार अर्जियां, हर छटवें आदमी का आवेदन लंबित

छत्तीसगढ़ में सुशासन के दावों के बीच जनशिकायतों के निराकरण की रफ्तार सुस्त होती नजर आ रही है। लगातार प्रशासनिक कवायद के बावजूद आम लोगों की शिकायतें समय पर हल नहीं हो पा रही हैं। जिससे जन शिकायत निवारण पोर्टल में लंबित आवेदनों की संख्या लगातार बढ़ रही है। ताज़ा आंकड़े बताते हैं कि अब तक सरकार को 2 लाख 15 हजार 615 जनशिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से  चौंकाने वाली बात यह है कि अब भी 36 हजार 314 शिकायतें समाधान के इंतजार में लंबित पड़ी हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

14 दिन में 3 लेपर्ड और एक बाघ की मौत, हादसों के शिकार हो रहे वन्यजीव, जानें पूरी खबर

खबरें काम की: राजस्थान के अलवर जिले में सोमवार सुबह एक और लेपर्ड की मौत हो गई। यह लेपर्ड कुशालगढ़ से नारायणपुर रोड पर नांगलहेड़ी गांव के मुख्य रोड पर पाया गया। सड़क पर एक्सीडेंट के कारण उसकी मौत होने की आशंका जताई जा रही है। वन विभाग की टीम ने मृत शरीर का पोस्टमार्टम कराया। अलवर और कोटपूतली बहरोड़ जिले में 14 दिन के भीतर ही तीसरे लेपर्ड और एक बाघ की मौत हो चुकी है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

सुप्रीम कोर्ट विजय शाह अमित शाह राजस्थान छत्तीसगढ़ अमेरिका ईरान मध्यप्रदेश खबरें काम की
Advertisment