सुप्रीम कोर्ट में मंत्री विजय शाह केस की सुनवाई टली

Sanjay Dhiman | Feb 09, 2026, 17:30 IST
Share
Defense strategy ready for Minister Vijay Shah
Photograph: (the sootr)

कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित बयान मामले में सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई सोमवार को टल गई। कोर्ट का समय पूरा होने से सुनवाई आगे बढ़ी। मध्यप्रदेश सरकार को अपना पक्ष रखना था।

ऑपरेशन सिंदूर के बाद कर्नल सोफिया कुरैशी पर मंत्री विजय शाह के विवादित बयान मामले पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टल गई है। बताया जा रहा है कि कोर्ट का समय पूरा हो जाने के कारण सोमवार की सुनवाई को आगे बढ़ा दिया गया है।

इस मामले में कोर्ट ने मध्यप्रदेश सरकार को अपना पक्ष रखने का समय दिया था। इसकी मियाद 2 फरवरी को पूरी हो चुकी थी। सोमवार 9 फरवरी को सरकार को अपना पक्ष रखना था।

9 फरवरी को सुप्रीम कोर्ट में थी अहम सुनवाई

मंत्री शाह के विवादित बयान पर सोमवार यानी 9 फरवरी को सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई थी। सभी की निगाहें सुबह से ही इस मामले पर लगी थी। इधर सरकार ने कोर्ट में अपना पक्ष मजबूती से रखने के लिए रणनीति भी तैयार की थी।

सूत्रों के अनुसार सरकार फिलहाल इस मामले में दो हफ्ते के समय की मांग रख सकती थी, लेकिन सुबह से शाम तक इंतजार के बाद आखिरकार सोमवार को कोई निर्णय नहीं आ सका। समयाभाव के कारण सुनवाई टाल दी गई।

11 मई को दिया था बयान, चार बार मांगी माफी

मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह ने 11 मई 2025 को कर्नल सोफिया कुरैशी पर ऑपरेशन सिंदूर से जुड़ी आपत्तिजनक टिप्पणी की। जिससे विवाद शुरू हुआ। इस मामले में हाईकोर्ट के बाद अब सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई चल रही है। इधर संगठन और सरकार के दबाव में मंत्री विजय शाह अपने बयान पर चार बार माफी मांग चुके है।

d1dcf621-89b
d1dcf621-89b


यह खबरें भी पढ़ें..

मंत्री विजय शाह के बचाव की रणनीति तैयार, सुप्रीम कोर्ट में आज सरकार मांग सकती है समय

अचानक सामने आए मंत्री विजय शाह, सोफिया कुरैशी केस में फिर मांगी माफी

टाइमलाइन के साथ ऐसे समझें मामले को...

  • 11 मई 2025- इंदौर के महू (रायकुंडा गांव) में हलमा कार्यक्रम में विजय शाह ने कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित टिप्पणी की ("उनकी बहन को ही उनकी ऐसी की तैसी करने उनके घर भेजा")।
  • 13 मई 2025- माफी मांगी, लेकिन भाजपा हाईकमान ने फटकार लगाई।
  • 14 मई 2025- मप्र हाईकोर्ट जबलपुर ने स्वतः संज्ञान ले FIR का आदेश दिया। रात 11 बजे मानपुर थाने में FIR दर्ज।
  • 15 मई 2025- हाईकोर्ट ने FIR की भाषा पर नाराजगी जताई।
  • 16 मई 2025- हाईकोर्ट आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका।
  • 17 मई 2025- सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, अगली तारीख 19 मई।
  • 19 मई 2025- सुप्रीम कोर्ट ने फटकार लगाई ("मंत्री होकर कैसी भाषा?"), SIT गठन का आदेश, गिरफ्तारी पर रोक।
  • 20 मई 2025- SIT ने जांच शुरू की।
  • अगस्त 2025- SIT ने जांच पूरी कर सरकार से अभियोजन मंजूरी मांगी।
  • 18-19 जनवरी 2026- सुप्रीम कोर्ट ने माफी को देर से बताया, SIT जांच पूरी होने पर सरकार को 2 हफ्ते में अभियोजन फैसला लेने का निर्देश।
  • 6 फरवरी 2026- विजय शाह ने इंदौर में सार्वजनिक माफी मांगी।
  • 7 फरवरी 2026- फिर माफी मांगी, दिल्ली रवाना, SC ने माफी नामंजूर की।
यह खबरें भी पढ़ें..

सवाल पूछा… और मंत्री विजय शाह निकल लिए

मंत्री विजय शाह के खिलाफ मुकदमे को लेकर दिल्ली में मंथन, SIT की रिपोर्ट बनी मुसीबत

वर्तमान स्थिति

SIT ने अगस्त 2025 में जांच पूरी की, लेकिन सरकार ने अब तक अभियोजन की मंजूरी नहीं दी। सुप्रीम कोर्ट ने 19 जनवरी 2026 को 2 हफ्ते का समय दिया। सुनवाई 9 फरवरी 2026 को होना थी, लेकिन यह टल गई। अब सबकी निगाहें अगली सुनवाई की तारीख पर लगी है, फिलहाल यह तारीख तय नही है।

Tags:
  • सुप्रीम कोर्ट
  • विवादित बयान
  • मंत्री विजय शाह
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • सोफिया कुरैशी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच