Top News : खबरें आपके काम की

Jitendra Shrivastava | Aug 12, 2025, 21:22 IST
Share
top-news-12-august
Photograph: (thesootr)

नमस्कार, केंद्रीय कैबिनेट की बैठक : 18,541 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी। रिटेल महंगाई दर 8 साल के निचले स्तर पर, जुलाई में 1.55% रही। कैश कांड : जस्टिस वर्मा के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव मंजूर। साथ ही देश-दुनिया की अन्य खबरों पर डालते हैं नजर...

केंद्रीय कैबिनेट की बैठक: 18,541 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी, सेमीकंडक्टर, मेट्रो और स्वच्छ ऊर्जा में बड़ा कदम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में मंगलवार को केंद्रीय कैबिनेट की बैठक हुई। बैठक में 18,541 करोड़ रुपए की योजनाओं को मंजूरी दी गई। इनमें चार सेमीकंडक्टर प्रोजेक्ट्स और अन्य प्रमुख बुनियादी ढांचा परियोजनाएं शामिल हैं। ये योजनाएं देश के विकास के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही हैं। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

कैश कांड: स्पीकर ओम बिड़ला ने जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव को दी मंजूरी, बनाई जांच समिति

इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव को लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला ने मंजूरी दे दी है। इस महाभियोग प्रस्ताव से पहले जस्टिस वर्मा पर लगे आरोपों की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन भी किया गया है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

रिटेल महंगाई 8 साल के निचले स्तर पर, जुलाई में 1.55% रही

जुलाई में रिटेल महंगाई घटकर 1.55% पर आ गई, जो पिछले 8 सालों का सबसे कम स्तर है। इससे पहले जून 2017 में यह 1.54% थी। महंगाई में गिरावट का मुख्य कारण खाने-पीने के सामान की कीमतों में आई नरमी है। इस आंकड़े के अनुसार, महंगाई भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के लक्ष्य से नीचे रही है, जो 4% ±2% के दायरे में रखी जाती है।

पाकिस्तानी आर्मी चीफ की धमकी: जामनगर रिफाइनरी को उड़ा देंगे, आधी दुनिया को ले डूबने का दावा

पाकिस्तान के फील्ड मार्शल असिम मुनीर ने गुजरात के जामनगर रिफाइनरी को निशाना बनाने की धमकी दी है, जो दुनिया का सबसे बड़ा सिंगल-साइट रिफाइनिंग कॉम्प्लेक्स है। मुनीर ने फ्लोरिडा में एक डिनर के दौरान कहा था कि यदि पाकिस्तान को डूबते हुए देखा तो वह आधी दुनिया को अपने साथ ले जाएगा। यह बयान सोशल मीडिया पर एक पोस्ट से जुड़ा था, जिसमें कुरान की आयत और मुकेश अंबानी की तस्वीर थी।

पाकिस्तान का जवाबी कदम: भारतीय डिप्लोमैट्स के घरों की गैस सप्लाई और मिनरल वाटर रोकी

पाकिस्तान ने इस्लामाबाद में भारतीय डिप्लोमैट्स के घरों की गैस सप्लाई रोक दी है और स्थानीय गैस सप्लायर्स को सिलेंडर न देने का आदेश जारी किया है। इसके अलावा मिनरल वाटर और समाचार पत्रों की सप्लाई भी बंद कर दी गई है। यह कदम भारत के ऑपरेशन सिंदूर के जवाब में उठाया गया है।

आधार कार्ड नागरिकता का पक्का प्रमाण नहीं, बिहार SIR सुनवाई पर सुप्रीम कोर्ट का निर्णय

सुप्रीम कोर्ट में मंगलवार को बिहार में चल रहे स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) पर सुनवाई हुई, जिसमें कोर्ट ने मतदाता सूची में सुधार को लेकर कई महत्वपूर्ण फैसले दिए गए। इस सुनवाई में सबसे महत्वपूर्ण बिंदु यह था कि सुप्रीम कोर्ट ने आधार कार्ड को नागरिकता का एक निर्णायक प्रमाण नहीं माना। अदालत ने चुनाव आयोग के इस रुख का समर्थन किया कि आधार कार्ड का सत्यापन स्वतंत्र रूप से किया जाना चाहिए, न कि इसे नागरिकता के प्रमाण के रूप में स्वीकार किया जाए। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

ट्रंप का बयान: भारत पर टैरिफ रूस के लिए बड़ा झटका, पुतिन से मुलाकात में 2 मिनट में होगा फैसला

अमेरिका ने भारत पर लगाए गए 25% टैरिफ को रूस के लिए बड़ा झटका बताया है। व्हाइट हाउस में बयान देते हुए ट्रंप ने कहा कि जब अमेरिका रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर उच्च टैरिफ लगाएगा, तो यह रूस की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा। इसके अलावा, ट्रंप इस हफ्ते रूस के राष्‍ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात करेंगे और कहा कि पहले दो मिनट में ही यह साफ हो जाएगा कि डील संभव है या नहीं।

भारत-चीन के बीच डायरेक्ट फ्लाइट्स अगले महीने से शुरू, दोनों देशों के रिश्तों में सुधार

भारत और चीन के बीच अगले महीने से डायरेक्ट फ्लाइट सर्विस शुरू हो सकती है। यह कदम दोनों देशों के रिश्तों में सुधार का प्रतीक माना जा रहा है। ब्लूमबर्ग रिपोर्ट के अनुसार, भारत सरकार ने एयर इंडिया और इंडिगो जैसी एयरलाइनों से कहा है कि वे चीन के लिए उड़ानें फिर से शुरू करने के लिए तैयार रहें। कोरोना महामारी के बाद यह सेवा स्थगित हो गई थी, और फिर गलवान संघर्ष ने रिश्तों को और तनावपूर्ण बना दिया था।

मौसम पूर्वानुमान (13 अगस्त) : MP सहित देशभर में तेज बारिश की आशंका, जानें अपने राज्य का हाल

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 13 अगस्त का देशभर के अलग-अलग राज्यों का जारी किया है। बुधवार को मानसून का असर पश्चिमी और उत्तर भारत में अधिक रहेगा, जबकि दक्षिण भारत में भी भारी बारिश का अनुमान है। राज्यों में मानसून की गतिविधियां बढ़ने के कारण मौसम चेतावनी जारी की गई है। इनमें बारिश, तूफान और वज्रपात शामिल हैं। वहीं, कुछ पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी का भी संकेत है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

करोड़ों का घोटाला, मजदूरों के नाम फर्जी कंपनी बनाकर 100 करोड़ तक की टैक्स चोरी

राजस्थान के अजमेर (Ajmer) जिले के किशनगढ़ में लाखों का टैक्स चोरी घोटाला सामने आया है, जिसे लेकर सेंट्रल जीएसटी (CGST) और डायरेक्टरेट जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलिजेंस (DGGI) की संयुक्त टीम ने छापेमारी की। यह घोटाला फर्जी कंपनियों के माध्यम से टैक्स बचाने का मामला है, जिसमें मजदूर वर्ग के लोगों के नाम का इस्तेमाल कर करोड़ों रुपए के बिल जारी किए गए। अधिकारियों का मानना है कि यह घोटाला 50 से 100 करोड़ रुपए तक हो सकता है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

बिलासपुर जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के 29 कर्मचारी दोबारा बर्खास्त, जानें क्या है मामला

बिलासपुर जिला सहकारी केंद्रीय बैंक में भर्ती घोटाले के तहत नियुक्त 29 कर्मचारियों को एक बार फिर सेवा से हटा दिया गया है। यह फैसला बैंक की स्टॉफ कमेटी की बैठक में लिया गया, जो बैंक के प्राधिकृत अधिकारी की अध्यक्षता में हुई। दरअसल, पंकज तिवारी समेत 29 पूर्व कर्मचारियों को पहले भी दूषित प्रक्रिया में नियुक्ति पाए जाने पर बर्खास्त किया गया था। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

top news | खबरें काम की । केंद्रीय कैबिनेट बैठक | खुदरा महंगाई | डोनाल्ड ट्रम्प | रूस के राष्‍ट्रपति व्लादिमीर पुतिन

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Tags:
  • आधार कार्ड
  • खुदरा महंगाई
  • पाकिस्तान
  • महंगाई
  • रूस के राष्‍ट्रपति व्लादिमीर पुतिन
  • डोनाल्ड ट्रम्प
  • top news
  • नागरिकता
  • केंद्रीय कैबिनेट बैठक
  • खबरें काम की
  • महाभियोग प्रस्ताव
  • जस्टिस यशवंत वर्मा
पूर्व संयुक्त संचालक सुनीता सिंह पर FIR: आय से 250 फीसदी अधिक संपत्ति का आरोप, भोपाल में कई मकान और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स

By Sumit Kumar

पूर्व संयुक्त संचालक सुनीता सिंह पर FIR: आय से 250 फीसदी अधिक संपत्ति का आरोप, भोपाल में कई मकान और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स
MP में 13 या 20 दिसंबर को हो सकती है TET परीक्षा, शिक्षकों ने 21 दिसंबर से फिर आंदोलन की दी चेतावनी

By Ramanand Tiwari

MP में 13 या 20 दिसंबर को हो सकती है TET परीक्षा, शिक्षकों ने 21 दिसंबर से फिर आंदोलन की दी चेतावनी
भोपाल में भाजपा की पदयात्रा, एक लाख लोगों को जुटाने की तैयारी, क्या 2027 और 2028 के चुनावों पर है नजर?

By Ramanand Tiwari

भोपाल में भाजपा की पदयात्रा, एक लाख लोगों को जुटाने की तैयारी, क्या 2027 और 2028 के चुनावों पर है नजर?
IPS अनुराग सुजानिया का इस्तीफा होगा वापस? PHQ की बैठक सीएम हाउस शिफ्ट, अफसर को मनाने की चर्चा तेज

By Ramanand Tiwari

IPS अनुराग सुजानिया का इस्तीफा होगा वापस? PHQ की बैठक सीएम हाउस शिफ्ट, अफसर को मनाने की चर्चा तेज
भोपाल में 500 करोड़ की सरकारी जमीन पर संकट: राजस्व विभाग की कार्रवाई सुस्त, वन विभाग भी पैरवी से दूर

By Ramanand Tiwari

भोपाल में 500 करोड़ की सरकारी जमीन पर संकट: राजस्व विभाग की कार्रवाई सुस्त, वन विभाग भी पैरवी से दूर
राज्यपाल की केंद्र को भेजी रिपोर्ट भी देख सकेंगे RTI कार्यकर्ता, हाई कोर्ट ने राजभवन में दस्तावेजों के निरीक्षण की दी अनुमति

By Neel Tiwari

राज्यपाल की केंद्र को भेजी रिपोर्ट भी देख सकेंगे RTI कार्यकर्ता, हाई कोर्ट ने राजभवन में दस्तावेजों के निरीक्षण की दी अनुमति
सागर के पूर्व SP अनुराग सुजानिया का इस्तीफा, आखिर समय से पहले सरकारी नौकरी क्यों छोड़ रहे IAS-IPS अफसर?

By Ram Krishna Gautam

सागर के पूर्व SP अनुराग सुजानिया का इस्तीफा, आखिर समय से पहले सरकारी नौकरी क्यों छोड़ रहे IAS-IPS अफसर?