Top News : खबरें काम की

Jitendra Shrivastava | Mar 15, 2026, 21:32 IST
Share
top news  (70)
Photograph: (THESOOTR)

नमस्कार, 5 राज्यों में चुनाव की तारीखें घोषित, जानें कब है वोटिंग और रिजल्ट; नेपाल में भारतीय तीर्थयात्रियों की बस खाई में गिरी, सात की मौत। देश-दुनिया की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

Election 2026 : पांच राज्यों में चुनाव की तारीखें घोषित, जानें वोटिंग और रिजल्ट कब

खबरें काम की | top news:रविवार शाम, देश के पांच राज्यों के लिए एक महत्वपूर्ण अपडेट आया है। भारतीय चुनाव आयोग (ECI) ने पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में होने वाले विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान कर दिया है। इस घोषणा के साथ ही आदर्श आचार संहिता भी तुरंत लागू हो गई है। इन चुनावों में 17.4 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

नेपाल में तीर्थयात्रियों की बस खाई में गिरी, 7 की मौत: मनाकामना मंदिर से लौटते समय बड़ा हादसा

नेपाल के गोरखा जिले में भारतीय श्रद्धालुओं से भरी माइक्रोबस खाई में गिरने से बड़ा हादसा हो गया। मनाकामना मंदिर से दर्शन कर लौट रहे यात्रियों की बस करीब 200 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 7 यात्री घायल हैं। घायलों को चितवन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

उरी में घुसपैठ नाकाम, पाकिस्तानी आतंकी ढेर; पुंछ ऑपरेशन में JCO शहीद

जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में भारतीय सेना ने घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दी। ऑपरेशन DIGGI-2 के दौरान एक पाकिस्तानी आतंकी मारा गया और उसके पास से हथियार बरामद हुए। वहीं पुंछ में चल रहे ऑपरेशन शेरीकलां के दौरान सेना के सूबेदार संदीप कुमार ढाका शहीद हो गए। सेना ने इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी रखा है।

मिडिल ईस्ट जंग का असर: लेबनान में 2 लाख बच्चे बेघर, दुबई के पर्यटन स्थलों पर सन्नाटा

अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच जारी युद्ध का असर अब पूरे मध्य-पूर्व में दिखाई देने लगा है। इजराइली हमलों के कारण लेबनान में लाखों लोग घर छोड़ने को मजबूर हुए हैं, जिनमें बड़ी संख्या बच्चों की है। वहीं सुरक्षा चिंताओं के चलते दुबई के पर्यटन स्थलों पर भी पर्यटकों की संख्या अचानक घटती नजर आ रही है।

LPG संकट: सिलेंडर के लिए लंबी लाइनें, ब्लैक में 3500 रुपए तक पहुंची कीमत

अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का असर अब भारत में भी दिखने लगा है। कई राज्यों में LPG सिलेंडर की भारी कमी हो गई है। गैस एजेंसियों और गोदामों पर सुबह से लंबी लाइनें लग रही हैं। हालात ऐसे हैं कि 950 रुपए वाला घरेलू सिलेंडर ब्लैक मार्केट में 3500 रुपए तक बेचा जा रहा है।

आर्थिक संकट में पाकिस्तान का बड़ा कदम: कर्मचारियों की सैलरी कटेगी, नई सरकारी गाड़ियों की खरीद पर रोक

ईंधन संकट और बढ़ते आर्थिक दबाव के बीच पाकिस्तान सरकार ने खर्च घटाने के लिए सख्त फैसले लिए हैं। सरकारी कंपनियों और स्वायत्त संस्थानों के कर्मचारियों की सैलरी में 5 से 30 प्रतिशत तक कटौती की जाएगी। साथ ही नई सरकारी गाड़ियां खरीदने पर रोक, विदेशी दौरों पर प्रतिबंध और फ्यूल उपयोग घटाने जैसे कदम भी तय किए गए हैं।

टाइम मैग्जीन की ‘वर्ल्ड्स ग्रेटेस्ट प्लेसेस’ लिस्ट में भारत के 4 ठिकाने, जोधपुर का स्ट्रॉबेरी फार्म भी शामिल

दुनिया के बेहतरीन पर्यटन स्थलों की सूची में इस बार भारत के चार खास ठिकानों ने जगह बनाई है। टाइम मैग्जीन की ‘वर्ल्ड्स ग्रेटेस्ट प्लेसेस 2026’ लिस्ट में जोधपुर का एग्री-टूरिज्म स्पॉट ‘म्हारो खेत’ भी शामिल है। थार के बीच बसे इस फार्म में स्ट्रॉबेरी और अनार के बागान पर्यटकों को अलग अनुभव दे रहे हैं।

कहीं बर्फबारी, कहीं लू का खतरा: पहाड़ों में बर्फ-ओले, मैदानी राज्यों में आंधी-बारिश अलर्ट

देशभर में मौसम का अलग-अलग रंग देखने को मिल रहा है। उत्तराखंड के केदारनाथ और पिथौरागढ़ में बर्फबारी हो रही है, जबकि नैनीताल में ओले गिरे हैं। वहीं मध्य प्रदेश में तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया है। यूपी और राजस्थान के कई जिलों में आंधी और बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

IAS अम्बरीश कुमार और शिखर अग्रवाल सबसे रईस, अधिकारियों को संपत्तियों से हो रही मोटी कमाई

Jaipur: राजस्थान में आईएएस अधिकारियों की माली हालत कैसी है, इसका खुलासा हो गया है। केंद्र सरकार ने हाल ही प्रदेश के 281 आईएएस अधिकारियों की अचल संपत्ति का ब्योरा सार्वजनिक किया है, जिसमें कई चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश-बार एसोसिएशनों में 30 प्रतिशत महिलाएं हों

सुप्रीम कोर्ट ने देशभर के जिला जजों को यह अधिकार दिया है कि वे अपने इलाके के बार एसोसिएशनों की एग्जीक्यूटिव कमेटी या गवर्निंग बॉडी में महिला वकीलों को नॉमिनेट कर सकें। इसका उद्देश्य यह है कि कम से कम 30 प्रतिशत महिला प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया जा सके। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

चुनाव ऐलान से पहले ममता का बड़ा दांव: पुजारियों-मुअज्जिनों का मानदेय बढ़ाकर 2 हजार रुपए किया

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की घोषणा से ठीक पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बड़ा फैसला लिया। उन्होंने पुजारियों और मुअज्जिनों के मासिक मानदेय में 500 रुपए की बढ़ोतरी का ऐलान किया। अब दोनों को हर महीने 2000 रुपए मिलेंगे। चुनाव से कुछ समय पहले आए इस फैसले को राजनीतिक नजर से भी देखा जा रहा है।

Tags:
  • सुप्रीम कोर्ट
  • election
  • top news
  • नेपाल
  • बर्फबारी
  • खबरें काम की
  • LPG संकट
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि