Top News : खबरें काम की

Jitendra Shrivastava | Apr 22, 2026, 21:22 IST
Share
top news  (100)
Photograph: (THESOOTR)

नमस्कार, होर्मुज स्ट्रेट से भारत आ रहे जहाज समेत 2 को IRGC ने किया जब्त; लुफ्थांसा ने 20,000 फ्लाइट्स रद्द कीं, यूरोप में जेट फ्यूल का संकट। देश-दुनिया की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

होर्मुज स्ट्रेट में ईरान ने की गोलीबारी: भारत आ रहे जहाज समेत 2 को IRGC ने किया जब्त

खबरें काम की | top news:स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait of Hormuz) में ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने दो जहाजों को जब्त कर लिया है। इनमें एक भारतीय जहाज गुजरात आ रहा था। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सीजफायर ऐलान के बाद ईरान ने यह आक्रामक कदम उठाया। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

लुफ्थांसा ने 20,000 फ्लाइट्स रद्द कीं, ईरान जंग और महंगे ईंधन के कारण यूरोप में जेट फ्यूल संकट

जर्मन एयरलाइन लुफ्थांसा ने 20,000 शॉर्ट-हॉल फ्लाइट्स रद्द की हैं, जिससे 40,000 टन जेट फ्यूल बचाया जाएगा। ईरान जंग के कारण यूरोप में जेट फ्यूल की कीमतें दोगुनी हो गईं और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से तेल सप्लाई प्रभावित हुई। यूरोप में महज 6 हफ्ते का जेट फ्यूल बचा है।

नेपाल में PM बालेन शाह के खिलाफ विरोध: टैक्स बढ़ाने और छात्र संघ पर बैन से बढ़ी नाराजगी

नेपाल में नई सरकार के खिलाफ विरोध तेज हो गया है। काठमांडू समेत अन्य शहरों में टैक्स बढ़ाने और छात्र संघ पर बैन के विरोध में प्रदर्शन हो रहे हैं। सरकार के फैसले से सीमावर्ती इलाकों के लोग और छात्र खासकर नाराज हैं। गृह मंत्री पर आरोपों ने भी स्थिति को और तनावपूर्ण बना दिया है।

मोदी को आतंकी कहने पर खड़गे को EC का नोटिस, शाह बोले- राहुल के साथ रहकर बिगड़ी भाषा

चुनाव आयोग ने मल्लिकार्जुन खरगे को नोटिस जारी कर पीएम मोदी को आतंकी कहने पर जवाब मांगा। खड़गे ने बयान पर सफाई दी थी, लेकिन भाजपा ने शिकायत की। अमित शाह ने कहा, राहुल गांधी के साथ रहकर खड़गे की भाषा बिगड़ी और मोदी को गालियां देने से भाजपा को फायदा होगा।

भारत में लू का कहर: पारा 45°C के करीब, ताजमहल पर पर्यटक बेहोश, दिल्ली में पानी पीने की घंटी

भारत के कई राज्यों में पारा 40°C से 45°C तक पहुंच चुका है। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में 43.8°C पर रेलवे प्लेटफॉर्म पर पानी की फुहारें छोड़ी जा रही हैं। दिल्ली में बच्चों को हर घंटे पानी पीने की घंटी दी जा रही है, जबकि आगरा में ताजमहल पर पर्यटक बेहोश हो गए हैं।

सुप्रीम कोर्ट का संदेश: हिंदू समाज को एकजुट रहकर संप्रदायों में न बंटने की सलाह

सुप्रीम कोर्ट ने सबरीमाला केस में सुनवाई के दौरान कहा कि हिंदू समाज को एकजुट रहकर संप्रदायों में बंटने से बचना चाहिए। जस्टिस वीबी नागरत्ना ने धार्मिक भेदभाव की आलोचना करते हुए कहा कि ऐसा करने से समाज कमजोर हो जाएगा और संप्रदायों के बीच दरार बढ़ेगी।

ब्रिटेन ने नई पीढ़ी के लिए तंबाकू खरीदने पर लगाया स्थायी बैन, 2027 से होगा लागू

ब्रिटेन ने 2008 के बाद जन्मे लोगों के लिए तंबाकू और सिगरेट खरीदने पर स्थायी बैन लगाने का कानून पास किया है। यह 'टोबैको एंड वेप्स बिल' 1 जनवरी 2027 से लागू होगा, जिससे नई पीढ़ी को धूम्रपान से बचाने का प्रयास किया जाएगा। किंग चार्ल्स III की मंजूरी बाकी है।

नेपाल के गृहमंत्री सुदन गुरुंग ने दिया इस्तीफा, मनी लॉन्ड्रिंग विवाद के बाद छोड़ा पद

नेपाल की राजनीति में उस समय बड़ा भूचाल आया जब गृहमंत्री सुदन गुरुंग ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। मनी लॉन्ड्रिंग (Money Laundering) के आरोपी व्यापारी दीपक भट्ट से कथित व्यावसायिक संबंधों के कारण उन पर दबाव बढ़ता जा रहा था। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

सुप्रीम कोर्ट ने ममता बनर्जी के दखल को लोकतंत्र के लिए खतरा बताया, ED जांच में बाधा डालने का आरोप

सुप्रीम कोर्ट ने ममता बनर्जी के दखल को लोकतंत्र के लिए खतरा बताते हुए ED की जांच में बाधा डालने का आरोप लगाया। 8 जनवरी को कोलकाता में ED की छापेमारी के दौरान ममता ने प्रतीक जैन के घर पहुंचकर दस्तावेज ले लिए थे। कोर्ट ने इसे गंभीर मामला बताया।

कुंभलगढ़ अभयारण्य के जंगलो में धधक रही भीषण आग, वन्यजीवों पर मंडराया बड़ा संकट

राजस्थान में अरावली पर्वतमाला के कुंभलगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र में लगी आग अब विकराल रूप धारण कर चुकी है। आग की शुरुआत बीते दिनों हुई थी। अब यह तेजी से लाटाड़ा नाल, तणी नाल और जाड़ा जोबू की पर्वतमालाओं तक फैल चुकी है। तेज हवा के कारण आग पर काबू पाना मुश्किल हो गया है। आग लगातार नए क्षेत्रों को अपनी चपेट में ले रही है। इससे स्थिति और भयावह होती जा रही है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

Tags:
  • सुप्रीम कोर्ट
  • पीएम मोदी
  • ममता बनर्जी
  • top news
  • मल्लिकार्जुन खरगे
  • खबरें काम की
  • स्ट्रेट ऑफ होर्मुज
  • बालेन शाह
  • सबरीमाला केस
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि