Top News : खबरें काम की

Jitendra Shrivastava | Apr 24, 2026, 21:37 IST
Share
top news (10)
Photograph: (THESOOTR)

नमस्कार, राघव चड्ढा ने 7 सांसदों के साथ की बीजेपी जॉइन, ली सदस्यता; ट्रंप के भारत को नरक बताने वाले बयान पर ईरान ने ली क्लास। देश-दुनिया की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

राघव चड्ढा ने छोड़ी AAP : संदीप पाठक और अशोक मित्तल ने भी दिया पार्टी से इस्तीफा, 10 में से 7 सांसद साथ होने का दावा

खबरें काम की | top news: राघव चड्ढा, जो AAP के राज्यसभा सांसद हैं, ने पार्टी छोड़ने का ऐलान किया। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि वह दिल्ली में अपने दो-तिहाई AAP सांसदों के साथ भाजपा में शामिल हो रहे हैं। यह फैसला उन्होंने अपने दिल में लंबे समय से चल रहे गुस्से और निराशा के बाद लिया है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

ट्रंप ने भारत को बताया नरक, ईरान ने लगाई जमकर क्लास

23 अप्रैल 2026 को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक सोशल मीडिया पोस्ट शेयर की। यह पोस्ट अमेरिकी रेडियो होस्ट माइकल सैवेज के एक कार्यक्रम से जुड़ी थी। विषय था अमेरिका में जन्मसिद्ध नागरिकता यानी बर्थराइट सिटीजनशिप (Birthright Citizenship)। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

बंगाल में मोदी बोले- TMC का दीया बुझने वाला, शाह ने कहा- अगला CM यहीं जन्मेगा

पीएम मोदी ने बंगाल में रैली करते हुए कहा कि टीएमसी का दीया बुझने वाला है और बंगाल में बदलाव की लहर है। महिलाओं की सुरक्षा पर जोर दिया। अमित शाह ने कहा कि 4 मई को बंगाल में बीजेपी की सरकार बनेगी और अगला सीएम यहीं जन्मेगा, दीदी का भतीजा नहीं होगा।

मणिपुर के उखरुल में फायरिंग से 3 की मौत, नगा-कुकी समुदाय में बढ़ा तनाव

मणिपुर के उखरुल जिले में शुक्रवार को दो अलग-अलग फायरिंग घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई। हमलावरों ने कई घरों में आग लगा दी। नगा और कुकी समुदायों के बीच तनाव बढ़ रहा है। 7 अप्रैल से अब तक 10 लोगों की जान जा चुकी है। सुरक्षाबलों ने भीड़ पर आंसू गैस फेंका।

देशभर में लू की मार: यूपी, राजस्थान, महाराष्ट्र के शहरों में 44°C पार, केरल में लू से मौत

देश के कई हिस्सों में लू का कहर बढ़ रहा है। यूपी, राजस्थान और महाराष्ट्र के चार शहरों में पारा 44°C से ऊपर गया। राजस्थान के श्रीगंगानगर में सबसे ज्यादा 44.5°C दर्ज हुआ। ओडिशा के चार जिलों में स्कूल बंद, और केरल में लू से एक व्यक्ति की मौत हो गई।

ईरान युद्ध में चीन के लिए रिजर्व मिसाइलें खर्च, अमेरिका का स्टॉक खत्म होने के करीब

ईरान के साथ युद्ध में अमेरिका ने अपनी महंगी मिसाइलें खर्च कीं, जिनमें वो मिसाइलें भी शामिल थीं जो चीन के खिलाफ संभावित युद्ध के लिए सुरक्षित रखी गई थीं। 38 दिनों में अमेरिका ने 28 से 35 अरब डॉलर खर्च किए, हर दिन करीब ₹90 अरब खर्च हुए। स्टॉक तेजी से घट रहा है।

152 में से 110 से ज्यादा सीटें जीत रहे, दीदी जाने वाली हैं- बंगाल में बंपर वोटिंग के बीच अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल के पहले चरण के चुनावी मतदान (पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 ) पर अपनी प्रतिक्रिया दी और बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि बंगाल में बीजेपी को भारी बहुमत मिलेगा और तीनों इलाकों अंग, बंग और कलिंग में बीजेपी की सरकार बनेगी। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

राम माधव का अमेरिका बयान: "भारत ने क्या नहीं किया?" बाद में माफी मांगी

भाजपा नेता राम माधव ने वॉशिंगटन में अमेरिका के साथ भारत के रिश्ते पर विवादित बयान दिया। उन्होंने कहा कि भारत ने रूस-ईरान से तेल खरीदना बंद किया और अमेरिकी टैरिफ का विरोध नहीं किया। हालांकि, विपक्ष की आलोचना के बाद उन्होंने माफी मांगी और अपने बयान को गलत बताया।

जयपाल हत्याकांड में कोर्ट का फैसला, पूर्व विधायक के भाई सहित 9 दोषी करार, 2 आरोपी बरी

राजस्थान के नागौर जिले में चार साल पहले कारोबारी और हिस्ट्रीशीटर जयपाल पूनिया की हत्या के मामले में कोर्ट ने फैसला सुनाया है। कुचामनसिटी की कोर्ट ने पूर्व विधायक के भाई समेत 9 को दोषी करार दिया है। इस मामले में 25 अप्रैल को दोषियों को सजा सुनाई जाएगी। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

पवन खेड़ा की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, गुवाहाटी हाईकोर्ट ने कहा - फर्जी दस्तावेज का मामला

गुवाहाटी हाईकोर्ट ने पवन खेड़ा की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी। अदालत ने कहा कि खेड़ा ने जिन दस्तावेजों का हवाला दिया, वे पहले ही फर्जी साबित हो चुके हैं। मामले में असम के मुख्यमंत्री हिमंता सरमा की पत्नी पर आरोप लगाए गए थे, कस्टोडियल पूछताछ जरूरी।

Tags:
  • पीएम मोदी
  • मणिपुर
  • डोनाल्ड ट्रंप
  • पवन खेड़ा
  • राघव चड्ढा
  • top news
  • राम माधव
  • खबरें काम की
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा