Top News : खबरें आपके काम की

नमस्कार, केंद्रीय कैबिनेट: MP के रेल प्रोजेक्ट को मंजूरी, केरल अब 'केरलम'; मेक्सिको में ड्रग माफिया की मौत से 20 राज्यों में हिंसा, 32 की मौत। देश-दुनिया की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

author-image
Jitendra Shrivastava
New Update
top news  (53)

Photograph: (THESOOTR)

केंद्रीय कैबिनेट बैठक के फैसले: मध्यप्रदेश के रेल प्रोजेक्ट को हरी झंडी, केरल का नाम अब 'केरलम'

top news | खबरें काम कीप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नए ऑफिस सेवा तीर्थ में मंगलवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल की पहली बैठक हुई। इस बैठक में कुल 12 हजार 236 करोड़ रुपए के विभिन्न प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी गई। इसके तहत मध्य प्रदेश, बिहार और झारखंड में रेल प्रोजेक्ट्स को हरी झंडी दी गई। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

पसमांदा मुसलमानों को OBC का दर्जा देने की याचिका खारिज, SC बोला- अन्य गरीब कितने, आंकड़े लाओ

सुप्रीम कोर्ट में एक बार फिर आरक्षण की सीमाओं और सामाजिक वर्गीकरण को लेकर बहस छिड़ गई है। मामला पसमांदा मुसलमान को अन्य पिछड़ा वर्ग यानी OBC की श्रेणी में शामिल करने का है। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि किसी भी समुदाय को आरक्षण की सूची में जोड़ना अदालतों का नहीं है। यह काम सरकार और संसद के अधिकार क्षेत्र में आता है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

मेक्सिको में सेना का ऑपरेशन, ड्रग माफिया सरगना एल मेंचो की मौत से 20 राज्यों में हिंसा, 32 की मौत

मेक्सिको में रविवार को सेना ने ड्रग माफिया के सरगना एल मेंचो को मार गिराया। उसकी लोकेशन उसकी गर्लफ्रेंड के जरिए पता चली थी। एल मेंचो की मौत के बाद 20 राज्यों में हिंसा भड़क उठी, जिसमें 32 लोगों की जान गई, जिनमें 25 सैनिक भी शामिल हैं। ऑपरेशन में बड़ी संख्या में हथियार जब्त किए गए।

अमेरिका का सनसनीखेज दावा: 2020 में चीन ने छिपकर न्यूक्लियर टेस्ट किया, 2030 तक परमाणु हथियारों की संख्या 1000 तक पहुंचने का अनुमान

अमेरिका ने दावा किया है कि चीन ने 2020 में लोप नूर में एक गुप्त अंडरग्राउंड न्यूक्लियर टेस्ट किया था, जिसकी जानकारी कजाकिस्तान से मिली। अमेरिकी विदेश विभाग के सहायक सचिव क्रिस्टोफर येव ने कहा कि चीन ने अपनी परमाणु ताकत को जानबूझकर बढ़ाया है, और 2030 तक उसके पास 1000 से अधिक परमाणु हथियार होंगे।

ईरान में मिलिट्री हेलिकॉप्टर क्रैश, सब्जी बाजार पर गिरा, पायलट सहित 4 लोगों की मौत

ईरान के इस्फहान प्रांत में मंगलवार को एक मिलिट्री हेलिकॉप्टर सब्जी बाजार पर क्रैश हो गया। इस हादसे में पायलट, को-पायलट और दो नागरिकों समेत चार लोगों की मौत हो गई। यह घटना एक हफ्ते में ईरान का दूसरा सैन्य विमान हादसा है, जो पुराने विमान बेड़े और कम रखरखाव के कारण हुआ।

पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड के सिविल जज करेंगे चुनाव वेरिफिकेशन में मदद, सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से खर्च उठाने को कहा

सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से कहा है कि वह 28 फरवरी को बंगाल की फाइनल SIR लिस्ट पब्लिश कर सकता है। कोर्ट ने चुनाव आयोग को निर्देश दिया कि वेरिफिकेशन प्रक्रिया में पश्चिम बंगाल, ओडिशा और झारखंड के सिविल जजों की मदद ली जाए और उनका खर्च आयोग द्वारा उठाया जाएगा। 80 लाख दावों का निपटारा बाकी है।

277 हस्तियों ने AI समिट में शर्टलेस प्रदर्शन की निंदा की, बोले- सोची-समझी साजिश

देश की 277 प्रमुख हस्तियों ने हाल ही में आयोजित AI इम्पैक्ट समिट के दौरान इंडियन यूथ कांग्रेस (IYC) कार्यकर्ताओं द्वारा शर्टलेस प्रदर्शन की कड़ी निंदा की है। इन हस्तियों में पूर्व हाईकोर्ट जज, सेवानिवृत्त अफसर, पूर्व राजदूत, और रिटायर्ड सैन्य और पुलिस अधिकारी शामिल हैं। 

छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल; 14 अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल ने आज विभाग में एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 14 प्रमुख अधिकारियों और कर्मचारियों के स्थानांतरण आदेश जारी किए हैं। मण्डल मुख्यालय, पर्यावास भवन से जारी इस आधिकारिक आदेश के अनुसार, यह कदम प्रशासनिक सुविधा और व्यवस्था को सुदृढ़ करने के दृष्टिकोण से उठाया गया है।  खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

जुगाड़ से नहीं मिलेगा महतारी वंदन का पैसा, सरकार ने योजना के लिए किया 8200 करोड़ का ऐलान

छत्तीसगढ़ सरकार ने अपने तीसरे बजट में महतारी वंदन योजना के लिए 8200 करोड़ रूपए का प्रावधान किया है। जिसके जरिए एक बड़े राजनीतिक और सामाजिक संदेश देने की कोशिश की गई है कि सरकार की आर्थिक स्थिति मजबूत है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

स्पाइसजेट की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन खराबी के बाद 150 यात्रियों को बचाया

स्पाइसजेट की दिल्ली से लेह जा रही फ्लाइट SG-121 की मंगलवार सुबह इमरजेंसी लैंडिंग हुई। फ्लाइट में 150 यात्री सवार थे, और उड़ान के कुछ समय बाद प्लेन के इंजन-2 में तकनीकी खराबी आ गई। सुबह 6:08 बजे दिल्ली से उड़ान भरने वाली फ्लाइट ने 6:49 बजे दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग की। एयरलाइन ने पुष्टि की कि फ्लाइट में किसी प्रकार का आग का अलर्ट नहीं था और सभी यात्री सुरक्षित हैं।

छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल हेलिकॉप्टर क्रैश पसमांदा मुसलमान केंद्रीय कैबिनेट बैठक खबरें काम की top news
Advertisment