Top News : खबरें आपके काम की

Sandeep Kumar | Feb 26, 2026, 21:39 IST
Share
top news
top news

नमस्कार, इजराइल में इंडियन UPI को लेकर मोदी-नेतन्याहू के बीच समझौता, एपस्टीन फाइल्स: वैज्ञानिक स्टीफन हॉकिंग की महिलाओं के साथ तस्वीर। देश-दुनिया की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

इजराइल में भारतीय UPI की शुरुआत, मोदी-नेतन्याहू की बैठक में महत्वपूर्ण समझौता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इजराइल दौरे के आखिरी दिन महत्त्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर करने के लिए पहुंचे। यरूशलम के होलोकॉस्ट मेमोरियल ‘याद वाशेम’ में श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद मोदी और इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कई प्रमुख मुद्दों पर चर्चा की। इसमें भारतीय UPI पेमेंट सिस्टम की इजराइल में शुरुआत और जल्द ही एक फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) के प्रस्ताव की घोषणा शामिल थी। मोदी ने इजराइल में अपनी यात्रा को गर्व की बात बताया और इसे दोनों देशों के बीच नए सहयोग का प्रतीक माना।

एपस्टीन फाइल्स में स्टीफन हॉकिंग की बिकिनी पहने महिलाओं के साथ तस्वीर, परिवार ने दी सफाई

जेफ्री एपस्टीन से जुड़ी हालिया फाइल्स में एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें वैज्ञानिक स्टीफन हॉकिंग बिकिनी पहनी दो महिलाओं के साथ नजर आ रहे हैं। यह तस्वीर 2006 में ली गई थी, जब हॉकिंग कैरेबियाई द्वीप सेंट थॉमस में एक सम्मेलन में शामिल हुए थे। हॉकिंग के परिवार ने स्पष्ट किया कि यह महिलाएं उनकी देखभाल करने वाली केयरगिवर थीं और किसी भी तरह के अनुचित व्यवहार के आरोप निराधार हैं।

राहुल गांधी ने मोदी सरकार को नॉर्थ कोरिया से जोड़ा, शांतिपूर्ण प्रोटेस्ट को लोकतंत्र की आत्मा बताया

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पीएम मोदी की आलोचना करते हुए कहा कि उनकी सरकार नॉर्थ कोरिया के तानाशाही शासन से मिलती-जुलती है। उन्होंने शांति से प्रोटेस्ट करने को लोकतंत्र की आत्मा बताया और सवाल किया कि ऐसा लोकतंत्र कहां है, जहां असहमति को दबा दिया जाता है। यह बयान यूथ कांग्रेस के सदस्य द्वारा किए गए शांतिपूर्ण प्रोटेस्ट के बाद आया, जिनके खिलाफ दिल्ली पुलिस ने एक्शन लिया था, लेकिन हिमाचल पुलिस ने हस्तक्षेप किया।

अमेरिकी उपराष्ट्रपति ने ईरान को दी कड़ी चेतावनी, परमाणु हथियारों पर कड़ा रुख अपनाया

मिडल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती के बीच उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने ईरान को कड़ा संदेश दिया। वेंस ने कहा कि ईरान, जो आतंकवाद का सबसे बड़ा गढ़ है, को परमाणु हथियार रखने की अनुमति नहीं दी जा सकती। उन्होंने जोर देकर कहा कि अमेरिका सैन्य विकल्पों का इस्तेमाल करने से पीछे नहीं हटेगा, यदि आवश्यक हुआ। इस बयान में उन्होंने राष्ट्रपति ट्रम्प के कूटनीतिक प्रयासों के बावजूद, ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर कड़ी नजर रखने की बात कही।

मेडिकल रिपोर्ट में यौन शोषण की पुष्टि का दावा, शंकराचार्य केस में नया मोड़, पुलिस ने नहीं दिया अधिकृत बयान

प्रयागराज में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और उनके शिष्यों पर दर्ज पॉक्सो प्रकरण में अब एक नया और गंभीर दावा सामने आया है। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती पर लगे आरोपों के बीच शिकायतकर्ता की ओर से कहा गया है कि नाबालिगों की मेडिकल रिपोर्ट में यौन शोषण की पुष्टि हुई है। हालांकि पुलिस ने इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

मियां मुसलमान विवाद पर असम CM को हाइकोर्ट का नोटिस, हेट स्पीच पर रोक की मांग

असम के सीएम हिमंता बिस्व सरमा के मियां मुसलमान बयान को लेकर गुवाहाटी हाइकोर्ट ने नोटिस जारी किया है। यह नोटिस एक याचिका पर आधारित है, जिसमें मुख्यमंत्री के खिलाफ हेट स्पीच पर कार्रवाई करने की मांग की गई थी। याचिका में आरोप है कि, मुख्यमंत्री के विवादास्पद बयान के बावजूद असम पुलिस ने FIR दर्ज नहीं की। सुप्रीम कोर्ट ने पिटीशनर्स को हाई कोर्ट में मामले की सुनवाई के लिए भेजा था।

ED ने चिदंबरम के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामलों में ट्रायल तेज़ करने के लिए मंजूरी दाखिल की

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम के खिलाफ दो मनी लॉन्ड्रिंग मामलों में ट्रायल की गति बढ़ाने के लिए अदालत में मंजूरी दाखिल की है। ये मामले एयरसेल-मैक्सिस डील और INX मीडिया से जुड़े हैं। एजेंसी का कहना है कि वह इन मामलों की जल्द सुनवाई चाहती है। पिछले साल सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद, ED ने इन मामलों में अभियोजन मंजूरी प्राप्त करने की प्रक्रिया शुरू की है ताकि सुनवाई में और देरी न हो।

एमपी स्टेट बार काउंसिल चुनाव विवाद खत्म : सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, 12 मई को वोटिंग

मध्यप्रदेश स्टेट बार काउंसिल चुनाव को लेकर पिछले दो दिनों से चल रहा असमंजस अब पूरी तरह खत्म हो गया है। सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित कमेटी ने साफ कर दिया है कि चुनाव प्रक्रिया में अब बार काउंसिल ऑफ इंडिया की कोई भूमिका नहीं रहेगी। अब जस्टिस दिवाकर की अध्यक्षता वाली कमेटी ही पूरे चुनाव की जिम्मेदारी संभालेगी। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

छत्तीसगढ़ में एसीबी ने फरार कैशियर को दबोचा, 2 करोड़ के गबन का खुलासा

एसीबी के अनुसार, बिल्हा स्थित SBI शाखा में 19 दिसंबर 2024 से 2 जनवरी 2025 के बीच तत्कालीन कैशियर ने अन्य कर्मचारियों और कुछ बाहरी लोगों के साथ मिलकर बैंक रिकॉर्ड में हेरफेर की। इस दौरान लगभग 2.06 करोड़ रुपए का गबन कर बैंक को आर्थिक नुकसान पहुंचाया गया। आरोपी के पास से एक संदिग्ध मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है, जिससे जांच में कई अहम खुलासे होने की उम्मीद है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

पीएम मोदी करेंगे 16,686 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास, 21 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र

top news: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 28 फरवरी को राजस्थान में अजमेर के दौरे पर रहेंगे। वे न केवल प्रदेश के बुनियादी ढांचे को मजबूती देने वाली 16,686 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे, बल्कि प्रदेश के 21,863 नवनियुक्त युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

एक अप्रैल से देशभर में E20 पेट्रोल अनिवार्य, प्रदूषण कम करने की तैयारी!

खबरें काम की: अगले फाइनेंशियल ईयर यानी 1 अप्रैल 2026 से पूरे भारत में केवल एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल (E20 Petrol) ही बेचा जाएगा। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय की अधिसूचना के मुतबिक, अब सभी तेल कंपनियों के लिए 20% एथेनॉल मिश्रण वाले पेट्रोल की आपूर्ति करना जरूरी कर दिया गया है। सरकार का यह कदम असाधारण परिस्थितियों को छोड़कर सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों पर समान रूप से लागू होगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • राहुल गांधी
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
  • असम के सीएम हिमंता बिस्व सरमा
  • राजस्थान
  • छत्तीसगढ़
  • top news
  • खबरें काम की
  • एपस्टीन फाइल्स
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच