एमपी स्टेट बार काउंसिल चुनाव विवाद खत्म : सुप्रीम कोर्ट कमेटी का बड़ा फैसला, 12 मई को वोटिंग

Neel Tiwari | Feb 26, 2026, 18:29 IST
Share
MP State Bar Council election dispute ends
Photograph: (the sootr)

मध्यप्रदेश स्टेट बार काउंसिल चुनाव के विवाद को सुप्रीम कोर्ट की कमेटी ने सुलझाया। चुनाव अब जस्टिस प्रीतिंकर दिवाकर की अध्यक्षता वाली कमेटी के अंतर्गत होंगे। 12 मई को मतदान होगा।

News in short

  • सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित जस्टिस धूलिया कमेटी ने दिया अंतिम फैसला
  • बार काउंसिल ऑफ इंडिया की चुनाव प्रक्रिया में भूमिका खत्म
  • जस्टिस प्रीतिंकर दिवाकर कमेटी कराएगी चुनाव
  • जस्टिस एस.के. पालो बनाए गए अधिकृत चुनाव अधिकारी
  • 12 मई को मतदान और 16 जून को मतगणना

News in Detail

मध्यप्रदेश स्टेट बार काउंसिल चुनाव को लेकर पिछले दो दिनों से चल रहा असमंजस अब पूरी तरह खत्म हो गया है। सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित कमेटी ने साफ कर दिया है कि चुनाव प्रक्रिया में अब बार काउंसिल ऑफ इंडिया की कोई भूमिका नहीं रहेगी। अब जस्टिस दिवाकर की अध्यक्षता वाली कमेटी ही पूरे चुनाव की जिम्मेदारी संभालेगी।

सुप्रीम कमेटी का साफ आदेश, खत्म हुआ विवाद

एमपी स्टेट बार काउंसिल चुनाव को लेकर चल रहा टकराव आखिरकार थम गया। सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित जस्टिस सुधांशु धूलिया कमेटी ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि अब चुनाव प्रक्रिया में BCI (बार काउंसिल ऑफ इंडिया) का कोई दखल नहीं रहेगा। यह फैसला आने के बाद वकीलों के बीच चल रही असमंजस की स्थिति समाप्त हो गई है।

यह खबरें भी पढ़ें..

MP स्टेट बार काउंसिल चुनाव: सुप्रीम कोर्ट ने तय की डेडलाइन, 30 अप्रैल तक अनिवार्य मतदान

इंदौर में कैसे चल रहा है हवा में लटकता रेस्टोरेंट, हाईकोर्ट ने अनुमति पर उठाए सवाल, मांगा जवाब

दिवाकर कमेटी को मिली पूरी जिम्मेदारी

अब चुनाव की पूरी कमान जस्टिस दिवाकर की अध्यक्षता वाली कमेटी के हाथ में रहेगी। सुप्रीम कोर्ट ने पहले ही इस कमेटी का गठन किया था, लेकिन चुनाव अधिकारी की नियुक्ति को लेकर दो पक्षों में टकराव हो गया था। ताजा आदेश के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि दिवाकर कमेटी ही अधिकृत निकाय है।

दो दिन चला नियुक्ति पर घमासान

मंगलवार से चुनाव अधिकारी को लेकर भ्रम की स्थिति बनी हुई थी। एक तरफ जस्टिस धूलिया कमेजस्टिस एसके पालो को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया था। वहीं, दूसरी ओर BCI ने जस्टिस एनके मोदी को नियुक्त कर दिया था। इस दोहरी नियुक्ति से वकीलों में असमंजस की स्थिति पैदा हो गई थी। बुधवार रात ऑनलाइन सुनवाई के दौरान जस्टिस धूलिया ने सभी पक्षों को सुनने के बाद जस्टिस मोदी की नियुक्ति को निरस्त कर दिया और जस्टिस पालो की नियुक्ति को वैध ठहराया।

27 फरवरी से शुरू होगी चुनाव प्रक्रिया

निर्वाचन अधिकारी जस्टिस पालो ने चुनाव का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है। 27 फरवरी को आधिकारिक अधिसूचना जारी होगी। 16 मार्च को प्रारंभिक मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी और आपत्तियों के निराकरण के बाद 1 अप्रैल को अंतिम मतदाता सूची जारी होगी। नामांकन प्रक्रिया 8 से 10 अप्रैल तक चलेगी, जिससे उम्मीदवारों के लिए तैयारी का समय तय हो गया है।

12 मई को मतदान, 16 जून को मतगणना

चुनाव कार्यक्रम के अनुसार 22 अप्रैल शाम 4 बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे, जिसके बाद उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी होगी। सबसे अहम तारीख 12 मई होगी, जब प्रदेशभर के अधिवक्ता मतदान करेंगे। मतगणना 16 जून को की जाएगी।

इस फैसले के साथ अब यह साफ हो गया है कि मध्यप्रदेश स्टेट बार काउंसिल के नए सदस्यों के चुनाव की राह पूरी तरह साफ हो चुकी है और प्रक्रिया सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में तय कार्यक्रम के अनुसार आगे बढ़ेगी।

यह खबरें भी पढ़ें..

ईएसबी ने रोका पुलिस आरक्षक भर्ती का रिजल्ट, हाईकोर्ट से अभ्यर्थी को मिली राहत

MPPSC की डेंटल सर्जन परीक्षा में आरक्षण का पेंच, हाईकोर्ट ने ओबीसी की दो पोस्ट की होल्ड

Tags:
  • सुप्रीम कोर्ट
  • एमपी स्टेट बार काउंसिल
  • मतदाता सूची
  • बार काउंसिल ऑफ इंडिया
  • चुनाव प्रक्रिया
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच