मेडिकल रिपोर्ट में यौन शोषण की पुष्टि का दावा, शंकराचार्य केस में नया मोड़, पुलिस ने नहीं दिया अधिकृत बयान

Neel Tiwari | Feb 26, 2026, 17:10 IST
Share
Medical report claims confirmation of sexual abuse new twist in Shankaracharya case
Photograph: (the sootr)

प्रयागराज में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती पर लगे यौन शोषण के आरोपों के बीच नाबालिगों की मेडिकल रिपोर्ट में पुष्टि हुई है। हालांकि पुलिस ने अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया।

News in Short

  • दो नाबालिगों की मेडिकल रिपोर्ट में यौन शोषण की पुष्टि का दावा
  • शिकायतकर्ता आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज ने किया दावा
  • झूंसी थाना पुलिस ने नहीं दिया अधिकृत बयान
  • अग्रिम जमानत याचिका क्रमांक 2198/2026, कोर्ट नंबर 27 में सूचीबद्ध
  • 27 फरवरी को जस्टिस जितेंद्र कुमार सिन्हा की सिंगल बेंच में जमानत पर सुनवाई

News in Detail

प्रयागराज में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और उनके शिष्यों पर दर्ज पॉक्सो प्रकरण में अब एक नया और गंभीर दावा सामने आया है। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती पर लगे आरोपों के बीच शिकायतकर्ता की ओर से कहा गया है कि नाबालिगों की मेडिकल रिपोर्ट में यौन शोषण की पुष्टि हुई है। हालांकि पुलिस ने इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

f15a198b-485
f15a198b-485


मेडिकल रिपोर्ट को लेकर बड़ा दावा

मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से जानकारी सामने आई है कि पीड़ित दोनों नाबालिग बच्चों का बुधवार को मेडिकल परीक्षण कराया गया था और उनकी रिपोर्ट में यौन शोषण की पुष्टि हुई है। शिकायतकर्ता आशुतोष ब्रह्मचारी ने भी सार्वजनिक रूप से यह दावा किया है कि मेडिकल रिपोर्ट में बच्चों के साथ कुकर्म की पुष्टि दर्ज है। बताया जा रहा है कि यह रिपोर्ट अब पुलिस के पास है और जांच में अहम साक्ष्य के रूप में देखी जा रही है। हालांकि इस रिपोर्ट की आधिकारिक पुष्टि अभी तक पुलिस विभाग की ओर से नहीं की गई है।

पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं

इस मामले की अधिकृत जानकारी के लिए द सूत्र ने झूंसी थाना प्रभारी से संपर्क करने की कोशिश की गई। थाना प्रभारी महेश मिश्र से सीधे बात नहीं हो सकी। उनके ही मोबाइल नंबर पर बात करते हुए उनके स्टाफ ने बताया कि वह इसी प्रकरण को लेकर अदालत में व्यस्त हैं।

स्टाफ की ओर से यह भी कहा गया कि मामला नाबालिगों से जुड़ा है, इसलिए जांच के स्तर पर किसी भी प्रकार की जानकारी साझा नहीं की जा सकती। फिलहाल पुलिस की ओर से मेडिकल रिपोर्ट या जांच की स्थिति को लेकर कोई औपचारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

27 फरवरी को हाईकोर्ट में सुनवाई

गिरफ्तारी की आशंका के बीच स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की है। उनकी अग्रिम जमानत याचिका क्रमांक 2198/2026 कोर्ट नंबर 27 में सीरियल नंबर 142 पर सूचीबद्ध है। इस याचिका पर शुक्रवार 27 फरवरी को जस्टिस जितेंद्र कुमार सिन्हा की सिंगल बेंच में सुनवाई प्रस्तावित है। माना जा रहा है कि सुनवाई के दौरान पुलिस अदालत में मेडिकल रिपोर्ट प्रस्तुत कर सकती है।

अग्रिम जमानत निरस्त होने पर हो सकती है गिरफ्तारी

यदि हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत नहीं मिलती है तो पुलिस द्वारा आगे की वैधानिक कार्रवाई और गिरफ्तारी की संभावना जताई जा रही है। मेडिकल रिपोर्ट के दावों के बीच यह सुनवाई इस पूरे मामले की दिशा तय करने में अहम मानी जा रही है। आपको बता दें कि इसके पहले पॉक्सो कोर्ट के आदेश में यह सामने आ चुका है कि कोर्ट के निर्देश के बाद आयुक्त प्रयागराज ने जो जांच की थी। उसमें नाबालिगाें के बयान और फोन लोकेशन रिकॉर्ड के आधार पर मामला संज्ञेय पाया गया था।

क्या था पूरा मामला?

प्रयागराज में पॉक्सो कोर्ट के आदेश पर झूंसी थाने में अपराध क्रमांक 58/2025 दर्ज किया गया था, जिसमें स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और उनके शिष्य के खिलाफ दो नाबालिगों के यौन शोषण के आरोप हाईकोर्ट में विचाराधीन है।

यह खबरें भी पढ़ें...

पॉक्सो केस में घिरे शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद, इलाहाबाद हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल

यौन शोषण का आरोप: अविमुक्तेश्वरानंद का बड़ा बयान, मैं भाग नहीं रहा

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने की मुस्लिम विधायक की तारीफ, जानें क्या है वजह

अविमुक्तेश्वरानंद पर यौन शोषण का गंभीर आरोप, FIR दर्ज करने के निर्देश

Tags:
  • स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती
  • इलाहाबाद हाईकोर्ट
  • प्रयागराज
  • यौन शोषण
  • अग्रिम जमानत याचिका
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई