पॉक्सो केस में घिरे शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद, इलाहाबाद हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल

Neel Tiwari | Feb 25, 2026, 19:40 IST
Share
Anticipatory bail petition filed in Allahabad High Court
Photograph: (the sootr)

प्रयागराज में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज हुआ है। गिरफ्तारी से बचने के लिए उन्होंने अब इलाहाबाद हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।

News in Short

  • स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और उनके शिष्य पर पॉक्सो एक्ट तहत यौन शोषण का आरोप।
  • एफआईआर प्रयागराज के झूंसी थाने में पॉक्सो कोर्ट के आदेश पर दर्ज की गई।
  • स्वामी ने आरोपों को साजिश बताते हुए उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।
  • अग्रिम जमानत याचिका 24 फरवरी को इलाहाबाद हाईकोर्ट में दाखिल की गई।
  • इलाहाबाद हाईकोर्ट में जल्द ही जमानत याचिका पर सुनवाई होने की संभावना है।

News in Detail

प्रयागराज में दर्ज पॉक्सो प्रकरण ने देशभर में व्यापक चर्चा को जन्म दिया है। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और उनके शिष्य के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। अब यह मामला न्यायिक प्रक्रिया के अहम चरण में पहुंच चुका है। मामला फिलहाल इलाहाबाद हाईकोर्ट में विचाराधीन हो गया है। जहां अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की गई है।

पॉक्सो कोर्ट के आदेश के बाद दर्ज हुई FIR

प्रयागराज की पॉक्सो कोर्ट के निर्देश पर झूंसी थाने में अपराध क्रमांक 58/2026 दर्ज किया गया। इस एफआईआर में मुकुंदानंद ब्रह्मचारी का नाम भी शामिल है।

दोनों आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट 2012 की धाराओं 16, 17, 3, 4(2), 5L और 6 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। मामला दर्ज होने के बाद यह प्रकरण धार्मिक और सामाजिक हलकों में चर्चा का केंद्र बना हुआ है।

338ebef3-dfe
338ebef3-dfe

यह खबरें भी पढ़ें..

मर्डर केस में फंसाने की धमकी देकर किसान से रिश्वत ले रहा था SI, ACB ने रंगे हाथ दबोचा!

इंदौर में AI डीपफेक ठगी, बेटे पर हमले का फर्जी वीडियो बनाकर 1 लाख वसूले

गिरफ्तारी की आशंका के बीच हाईकोर्ट की शरण

एफआईआर दर्ज होने के बाद गिरफ्तारी से बचने के लिए स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और उनके शिष्य ने 24 फरवरी को इलाहाबाद हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की।

25 फरवरी 2026, बुधवार को यह याचिका विधिवत रजिस्टर्ड कर ली गई। उनकी ओर से अधिवक्ता राजराशि गुप्ता और अधिवक्ता सुधांशु कुमार न्यायालय में पक्ष रखेंगे। अभी सुनवाई की तिथि निर्धारित नहीं हुई है, लेकिन जल्द ही इस पर सुनवाई होने की संभावना जताई जा रही है।

क्या था पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार, पिछले एक वर्ष के दौरान दो नाबालिगों के यौन शोषण के आरोपों को लेकर शिकायत प्रस्तुत की गई थी। 21 फरवरी 2026 को प्रयागराज में यह मामला पॉक्सो कोर्ट के आदेश पर दर्ज किया गया।

यह शिकायत आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज ने की थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि धार्मिक गतिविधियों और गुरु सेवा की आड़ में नाबालिगों के साथ कथित रूप से अनुचित कृत्य किए गए।

माघ मेले के दौरान सामने आए घटनाक्रम का भी उल्लेख शिकायत में किया गया है। न्यायालय में प्रस्तुत सामग्री के आधार पर मामले को संज्ञेय मानते हुए एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए गए थे।

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने आरोपों को बताया साजिश

इस पूरे प्रकरण पर प्रतिक्रिया देते हुए स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उन्होंने इन आरोपों को “पूरी तरह मनगढ़ंत और साजिश” करार दिया है।

उनका कहना है कि जिन लड़कों का हवाला दिया जा रहा है, उनका उनके गुरुकुल या संस्थान से कभी कोई संबंध नहीं रहा। उन्होंने दावा किया कि संबंधित छात्र हरदोई के एक स्कूल से जुड़े बताए जा रहे हैं और उनके संस्थान से उनका कोई प्रत्यक्ष संबंध नहीं है।

शंकराचार्य ने यह भी आरोप लगाया कि उनके द्वारा चलाए जा रहे ‘गौ-प्रतिष्ठा आंदोलन’-जिसमें गाय को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग की जा रही है-और अन्य धार्मिक अभियानों को रोकने के उद्देश्य से यह षड्यंत्र रचा गया है। उन्होंने मामले की उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा है कि वे जांच एजेंसियों को पूरा सहयोग देंगे।

यह खबरें भी पढ़ें..

सहारा इंडिया रिफंड : MP के निवेशकों के करोड़ों डूबे, अब तक सिर्फ 5% रिकवरी, विधानसभा में खुलासा

डालमिया सीमेंट कंपनी को जमीन देने पर भड़के किसान, सड़कों पर उतरे

अब हाईकोर्ट की सुनवाई पर टिकी नजरें

मामला अब पूरी तरह न्यायिक प्रक्रिया के अधीन है। अग्रिम जमानत याचिका रजिस्टर्ड होने के बाद जल्द ही इलाहाबाद हाईकोर्ट में इस पर सुनवाई होने की संभावना है।

आने वाली सुनवाई में अदालत दोनों पक्षों की दलीलें सुनेगी और उसके बाद ही आगे की कानूनी दिशा तय होगी। फिलहाल सभी की नजरें इलाहाबाद हाईकोर्ट में होने वाली आगामी सुनवाई पर टिकी हैं।

Tags:
  • पॉक्सो एक्ट
  • इलाहाबाद हाईकोर्ट
  • प्रयागराज
  • स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद
  • यौन शोषण का आरोप
  • अग्रिम जमानत याचिका
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती