Top News : खबरें आपके काम की

Sandeep Kumar | Dec 27, 2025, 21:06 IST
Share
top news  (5)
top news (5)

नमस्कार, इजराइल ने सोमालीलैंड को दी स्वतंत्रता की मान्यता, जयश्री उल्लाल बनीं दुनिया की सबसे अमीर भारतीय CEO। साथ ही, देश-दुनिया की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

इजराइल ने सोमालीलैंड को दी स्वतंत्र देश के रुप में मान्यता

इजराइल ने सोमालीलैंड को औपचारिक रूप से एक स्वतंत्र देश के रूप में मान्यता दे दी है, और ऐसा करने वाला यह दुनिया का पहला देश बन गया है। दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंध स्थापित करने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए गए हैं। हालांकि, सोमालिया ने इस कदम का विरोध करते हुए इसे अपनी संप्रभुता पर हमला बताया है। इस ऐतिहासिक फैसले के बाद क्षेत्रीय राजनीति में नए बदलावों की संभावना जताई जा रही है।

नितिन नबीन बन सकते हैं भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष, ऐलान 20 जनवरी को

बीजेपी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन को पार्टी का स्थायी अध्यक्ष बनाया जा सकता है। उन्होंने 15 दिसंबर को दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में कार्यकारी अध्यक्ष का पद संभाला था। सूत्रों के अनुसार, 18 से 20 जनवरी के बीच अध्यक्ष पद का चुनाव प्रक्रिया पूरी होगी, और 20 जनवरी को इस निर्णय का आधिकारिक ऐलान किया जा सकता है। यदि नबीन को अध्यक्ष बनाया जाता है, तो वे इस पद पर काबिज होने वाले सबसे युवा नेता होंगे। उनका कार्यकाल जनवरी 2029 तक रहेगा।

पाकिस्तान विधानसभा में खैबर पख्तूनख्वा CM के साथ फिर हुई मारपीट, लोकतंत्र पर खतरा

पाकिस्तान की पंजाब विधानसभा के खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री सोहेल अफरीदी के साथ सुरक्षाकर्मियों ने मारपीट की। घटना उस समय हुई जब अफरीदी और उनके प्रतिनिधि विधानसभा में प्रवेश कर रहे थे। सुरक्षा अधिकारियों ने उन्हें रोका, जिससे विवाद बढ़ गया। मुख्यमंत्री अफरीदी ने इसे लोकतंत्र के खिलाफ और मार्शल लॉ जैसा बताया। यह घटना एक महीने पहले पुलिस द्वारा की गई मारपीट के बाद हुई है। यह देश में बढ़ते राजनीतिक तनाव को दर्शाता है।

जयश्री उल्लाल बनीं दुनिया की सबसे अमीर भारतीय CEO, नडेला-पिचाई को छोड़ा पीछे

अरिस्टा नेटवर्क्स की सीईओ जयश्री उल्लाल ने ₹50,170 करोड़ की संपत्ति के साथ दुनिया की सबसे अमीर भारतीय पेशेवर प्रबंधक बनने का कीर्तिमान स्थापित किया है। हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2025 में इस उपलब्धि को हासिल करते हुए, उल्लाल ने माइक्रोसॉफ्ट के सत्य नडेला और गूगल के सुंदर पिचाई को पीछे छोड़ दिया। इस तरह, सिलिकॉन वैली की यह दिग्गज भारतीय मूल की महिला अब भारतीय मूल के सबसे धनी पेशेवर नेता बन चुकी हैं।

मल्लिकार्जुन खड़गे ने बोला पीएम मोदी पर हमला, गांधी सरनेम से दिक्कत, राहुल गांधी ने भी साधा निशाना

मनरेगा का नाम बदलकर G RAM G करने का विरोध कांग्रेस पार्टी सड़कों पर करेगी। 5 जनवरी से देशभर में अभियान चलाया जाएगा। यह जानकारी शनिवार को कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की बैठक के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने दी। उन्होंने कहा कि मोदी को गांधी सरनेम से दिक्कत है, इसलिए मनरेगा का नाम बदला गया। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

दिग्विजय सिंह की सोशल स्ट्राइक : मोदी की पुरानी फोटो शेयर कर BJP-RSS संगठन का किया गुणगान

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने CWC बैठक से ठीक पहले एक सोशल मीडिया पोस्ट किया। इस पोस्ट ने राजनीति के गलियारों में हलचल मचा दी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक पुरानी तस्वीर साझा की, जिसमें मोदी लालकृष्ण आडवाणी के पैरों के पास बैठे नजर आ रहे हैं। दिग्विजय सिंह ने लिखा, RSS का जमीनी स्वयंसेवक और बीजेपी का जमीनी कार्यकर्ता नीचे बैठकर सीएम और पीएम बना... यह संगठन की शक्ति है। इस पोस्ट में दिग्विजय सिंह ने मोदी की तारीफ की। साथ ही बीजेपी और RSS के संगठन की ताकत को भी उजागर किया। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

शुभेंदु अधिकारी का विवादास्पद बयान, बांग्लादेश को गाजा जैसा सबक सिखाने की बात

पश्चिम बंगाल के नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी का विवादित वीडियो सामने आया। वीडियो में उन्होंने बांग्लादेश को गाजा जैसा सबक सिखाने की बात की। उन्होंने यह भी कहा कि भारत ने पाकिस्तान को ऑपरेशन सिंदूर से सबक सिखाया था। तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने इस बयान की आलोचना की। TMC ने इसे फासीवादी सोच और नफरत से भरा बताया। पार्टी ने सवाल उठाया कि इस बयान पर कानूनी कार्रवाई क्यों नहीं की गई।

उत्तर भारत में घना कोहरा, शीतलहर का कहर; तापमान माइनस में, स्कूल बंद

उत्तर भारत में इन दिनों ठंड और कोहरे ने हालत गंभीर कर दिए हैं। यूपी के 68 जिलों में घना कोहरा छाया है, जिससे विजिबिलिटी शून्य हो गई है। मध्य प्रदेश के 31 शहरों में तापमान 10 डिग्री से नीचे गिर चुका है, जबकि जम्मू-कश्मीर के सोनमर्ग में माइनस 5.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। हिमालयी राज्यों में बर्फबारी जारी है, और कई राज्यों में शीतलहर अलर्ट भी जारी किया गया है। कोहरे के कारण ट्रेनों में देरी और फ्लाइट्स की कैंसिलेशन भी हो रही हैं।

पाकिस्तान से 14 लाख पढ़े-लिखे लोगों का पलायन, आर्मी चीफ का बयान बना हंसी का कारण

पाकिस्तान में पिछले 2 साल में 14 लाख से ज्यादा पढ़े-लिखे लोग देश छोड़कर विदेश चले गए हैं। महंगाई, आतंकवाद, कमजोर अर्थव्यवस्था और राजनीतिक अस्थिरता के कारण लोग इस फैसले पर मजबूर हो रहे हैं। इस साल अकेले 16,000 डॉक्टर और इंजीनियर पाकिस्तान से बाहर चले गए। इन हालात के बीच, पाकिस्तान के आर्मी चीफ आसिम मुनीर का "ब्रेन गेन" वाला बयान सोशल मीडिया पर मजाक बन गया है, जबकि उनका कहना था कि प्रवासी पाकिस्तानी देश के लिए गर्व हैं।

वैभव सूर्यवंशी बने भारतीय अंडर-19 टीम के कप्तान, साउथ अफ्रीका दौरे के लिए टीम का ऐलान

बीसीसीआई ने अगले साल के साउथ अफ्रीका दौरे और आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। अंडर-19 वर्ल्ड कप 15 जनवरी से 6 फरवरी के बीच जिम्बाब्वे और नामीबिया में खेला जाएगा। इस दौरान, वैभव सूर्यवंशी को साउथ अफ्रीका दौरे के लिए टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है। आयुष म्हात्रे, जो टीम के नियमित कप्तान हैं, को इस सीरीज में जगह नहीं मिली, लेकिन वे वर्ल्ड कप में भारत की कप्तानी करेंगे।

29 से 31 दिसंबर तक नहीं होंगे सरकारी काम! आंदोलन पर बैठेंगे छत्तीसगढ़ फेडरेशन के 4.50 लाख कर्मचारी

प्रदेश में कर्मचारियों की 11 सूत्रीय मांगों को लेकर फेडरेशन ने 29 से 31 दिसंबर तक तीन दिवसीय जंगी प्रदर्शन और हड़ताल की पूरी तैयारी कर ली है। फेडरेशन का आरोप है कि मोदी की गारंटी को लागू करने में छत्तीसगढ़ सरकार का रवैया उदासीन बना हुआ है, जिससे प्रदेश के कर्मचारी बेहद नाराज हैं। इसी नाराजगी के चलते कर्मचारी 29, 30 और 31 दिसंबर को तीन दिन की हड़ताल कर सरकार के खिलाफ आक्रोश प्रकट करेंगे। फेडरेशन का दावा है कि हड़ताल के दौरान नवा रायपुर स्थित सभी विभागाध्यक्ष कार्यालयों में तालाबंदी की जाएगी। 4.50 लाख कर्मचारी इस आंदोलन में भाग लेंगे। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की सुरक्षा में चूक : घेरा तोड़कर नजदीक पहुंचा युवक, पुलिस ने स्थिति को संभाला

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की सुरक्षा में शनिवार को चूक का मामला सामने आया है। यह मामला तब हुआ, जब वे अपने गृह जिले भरतपुर के लुधावई गांव में हनुमान मंदिर के महंत रामदास महाराज का निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे। एक युवक अचानक सीएम की सुरक्षा का घेरा तोड़ उनसे मिलने के लिए नजदीक आ गया। इस पर सुरक्षाकर्मियों ने युवक को वहां से तत्काल हटाकर स्थिति को नियंत्रण में लिया। व्यवस्थाओं में खलल पड़ने से माहौल में हलचल रही। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

बीजापुर में माओवादियों का तांडव: सरेंडर कर चुके नक्सली को घर में घुसकर काटा, सिर से चमड़ी उधेड़ी

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों ने एक बार फिर खूनी वारदात को अंजाम दिया है। शुक्रवार रात पामेड़ थाना क्षेत्र के एर्रापल्ली गांव में हथियारबंद नक्सलियों ने आत्मसमर्पित नक्सली पुनेम बुदरा (28) की बेरहमी से हत्या कर दी। सिर, चेहरे और आंखों पर धारदार हथियार से किए गए कई वार में उसका सिर बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया और अत्यधिक खून बहने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

अरावली बचाओ अभियान : कांग्रेस ने निकाला पैदल मार्च, भाजपा सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

खबरें काम की: राजस्थान के अलवर जिले में अरावली बचाओ अभियान के तहत शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मिनी सचिवालय तक पैदल मार्च किया। इस मार्च का उद्देश्य अरावली क्षेत्र की सुरक्षा और संरक्षण की ओर ध्यान आकर्षित करना था। कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में मार्च में भाग लिया और हाथों में झंडे एवं तख्तियां लेकर अरावली को बचाने का आह्वान किया। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

Tags:
  • दिग्विजय सिंह
  • बीजापुर
  • इजराइल
  • पाकिस्तान
  • खबरें काम की
  • नितिन नबीन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती