मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की सुरक्षा में चूक : घेरा तोड़कर नजदीक पहुंचा युवक, पुलिस ने स्थिति को संभाला

Amit Baijnath Garg | Dec 27, 2025, 19:22 IST
Share
bharatpur
Photograph: (the sootr)

राजस्थान के भरतपुर जिले के लुधावई गांव के हनुमान मंदिर के महंत रामदास महाराज का निधन। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गांव पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। एक युवक ने सीएम की सुरक्षा का घेरा तोड़ा। व्यवस्थाओं में खलल पड़ने से माहौल में हलचल रही।

Bharatpur. राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की सुरक्षा में शनिवार को चूक का मामला सामने आया है। यह मामला तब हुआ, जब वे अपने गृह जिले भरतपुर के लुधावई गांव में हनुमान मंदिर के महंत रामदास महाराज का निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे। एक युवक अचानक सीएम की सुरक्षा का घेरा तोड़ उनसे मिलने के लिए नजदीक आ गया। इस पर सुरक्षाकर्मियों ने युवक को वहां से तत्काल हटाकर स्थिति को नियंत्रण में लिया। व्यवस्थाओं में खलल पड़ने से माहौल में हलचल रही।

15 साल बाद शुरू होगा मध्य प्रदेश बस सेवा का सफर, राजस्थान, उत्तराखंड सहित छह राज्यों तक 389 रूट तय

महंत के निधन पर पहुंचे थे सीएम

दरअसल, लुधावई गांव के हनुमान मंदिर के महंत रामदास महाराज का शनिवार को निधन हो गया था। उनके निधन की खबर मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई और श्रद्धालु उनके अंतिम दर्शन के लिए मंदिर में जुटने लगे। महंत रामदास के निधन की सूचना मिलने के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा हेलीकॉप्टर से भरतपुर पहुंचे। वहां से वे सड़क मार्ग से लुधावई पहुंचे। उन्होंने महंत की अंत्येष्टि में हिस्सा लिया और शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी।

विवादों में घिरी राजस्थान पुलिस : भ्रष्टाचार और अपराधियों से मिलीभगत के आरोप, अपनों के खिलाफ चलाने पड़े अभियान

सुरक्षा व्यवस्था में हुई हलचल

श्रद्धांजलि अर्पित कर लौटते समय एक युवक ने सुरक्षा घेरा तोड़ कर मुख्यमंत्री शर्मा के नजदीक पहुंचने का प्रयास किया, जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत स्थिति को भांपते हुए युवक को रोक लिया। सुरक्षाकर्मियों ने युवक को मुख्यमंत्री से सुरक्षित दूरी पर ले जाकर स्थिति को नियंत्रित किया। इस घटना के बाद कुछ समय के लिए हलचल रही, लेकिन प्रशासन ने तुरंत सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाते हुए माहौल को सामान्य किया।

News Strike : अगले चुनाव तक रिटायर हो जाएगी बीजेपी नेताओं की पूरी खेप; मप्र, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के ये नेता होंगे रिटायर?

सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम मुख्यमंत्री की उपस्थिति और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के इकट्ठा होने के कारण प्रशासन ने सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए थे। पुलिस और सुरक्षा बलों की तैनाती से शांति बनी रही और किसी भी अप्रिय घटना से बचा गया। इस घटना के बाद प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था में सतर्कता बनाए रखने का निर्णय लिया है। जिला पुलिस अधीक्षक ने इस मामले में पुलिसकर्मियों को लेकर नाराजगी जताई है।
राजस्थान में 5 IAS के तबादले, दिल्ली से लौटे सिद्धार्थ महाजन को मिली बड़ी जिम्मेदारी, देखिए सूची

अंतिम संस्कार में उमड़ा सैलाब

भाजपा जिलाध्यक्ष शिवानी दायमा ने बताया कि अंतिम संस्कार में संत-महात्माओं, मंदिर से जुड़े शिष्यों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और श्रद्धालुओं ने भाग लिया। मुख्यमंत्री और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति को देखते प्रशासन ने सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए थे। हालांकि सुरक्षा में चूक होते-होते बच गई।

द सूत्र मन मत सर्वे:: राजस्थान के 46% लोग बोले- आज चुनाव तो हार जाएंगे मौजूदा विधायक, आधी जनता विधायकों के खिलाफ खुलकर नहीं बोल पाती

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की सुरक्षा में चूक

  • मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शनिवार शाम हेलीकॉप्टर से भरतपुर पहुंचे और फिर सड़क मार्ग से लुधावई गांव गए, जहां उन्होंने महंत रामदास की अंतिम यात्रा में भाग लिया।
  • एक युवक ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के पास पहुंचने की कोशिश की थी, लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने उसे तुरंत रोक लिया और स्थिति को नियंत्रित किया।
  • महंत रामदास की अंत्येष्टि धार्मिक परंपरा और वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ सम्पन्न की गई, जिसमें संत-महात्माओं, श्रद्धालुओं और प्रशासनिक अधिकारियों ने भाग लिया।
Tags:
  • राजस्थान
  • मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
  • भरतपुर
  • लुधावई गांव
  • महंत रामदास महाराज
  • मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की सुरक्षा में चूक
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई