Top News : खबरें काम की

Sandeep Kumar | Mar 27, 2026, 21:00 IST
Share
top-news
top-news

नमस्कार, अमेरिकी डॉलर पर होंगे राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सिग्नेचर; देश में नहीं लगेगा लॉकडाउन, केंद्र ने अफवाहों पर लगाया विराम। देश-दुनिया की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर..

US Dollar Big Change: अब अमेरिकी डॉलर पर होंगे राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सिग्नेचर

अमेरिका की करेंसी डॉलर में ऐतिहासिक बदलाव होने जा रहा है, जो 165 सालों की परंपरा को खत्म करेगा। अब तक अमे रिकी करेंसी पर सिर्फ पूर्व राष्ट्रपति और ऐतिहासिक हस्तियों के चित्र होते थे, लेकिन अब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हस्ताक्षर नए डॉलर नोटों पर छापे जाएंगे। यह पहली बार होगा जब किसी वर्तमान राष्ट्रपति के हस्ताक्षर मुद्रा पर होगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

सरकार ने 2.38 लाख करोड़ के रक्षा प्रस्तावों को दी मंजूरी: मिलेंगे अत्याधुनिक सिस्टम

भारत सरकार ने 2.38 लाख करोड़ रुपए के रक्षा प्रस्तावों को मंजूरी देते हुए एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। इस फैसले में भारतीय सेना, वायुसेना और कोस्ट गार्ड के लिए अत्याधुनिक हथियारों और सिस्टम की स्वीकृति दी गई है। इनमें एयर डिफेंस ट्रैक्ड सिस्टम, धनुष गन सिस्टम, और S-400 मिसाइल डिफेंस प्रणाली जैसे महत्वपूर्ण उपकरण शामिल हैं। इस निर्णय से भारतीय सुरक्षा बलों की युद्धक क्षमता में महत्वपूर्ण वृद्धि होगी, और सीमा सुरक्षा को और मजबूत किया जाएगा।

ईरान ने मिसाइलों पर थैंक्यू इंडिया लिखा, इजराइल पर किया 83वां हमला

ईरान ने इजराइल पर 83वीं बार मिसाइल हमला करते हुए, मिसाइलों पर 'थैंक्यू इंडिया' और अन्य देशों के नाम लिखे। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दिखाया गया कि ईरानी सैनिक मिसाइलों पर 'थैंक्यू पीपल ऑफ इंडिया' लिख रहे हैं। ईरान ने यह कदम उन देशों के प्रति आभार जताने के लिए उठाया है जिन्होंने उसके युद्ध में समर्थन किया। हमले में इजराइल के ठिकानों के साथ-साथ अमेरिकी सैन्य ठिकानों को भी निशाना बनाया गया।

कोरोना का नया वेरिएंट 'सिकाडा' 22 देशों में फैल रहा, क्या है इसका खतरा?

कोरोना वायरस का नया वेरिएंट BA.3.2, जिसे अनौपचारिक रूप से 'सिकाडा' नाम दिया गया है, अब दुनिया के 22 देशों में फैल चुका है। इस वेरिएंट में म्यूटेशन की संख्या असामान्य रूप से ज्यादा है, जिससे वैज्ञानिकों की चिंता बढ़ गई है। 'सिकाडा' नाम उस कीड़े से लिया गया है, जो लंबे समय बाद जमीन से बाहर निकलता है। कोविड-19 के खिलाफ वैक्सीनेशन से राहत मिलने के बावजूद, यह नया वेरिएंट फिर से चुनौती बनकर उभरा है।

श्रीनगर-लेह हाईवे पर एवलांच, 6 की मौत; जोजिला दर्रे में कई वाहन बर्फ में दबे

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर-लेह हाईवे पर शुक्रवार को जोजिला दर्रे के पास भीषण एवलांच आया। हादसे में कई वाहन 6 फीट बर्फ में दब गए, जिसमें 6 लोगों की जान चली गई। पुलिस ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया, जिससे 5 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया और उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। सड़क से मलवा और बर्फ हटाने का काम जारी है और जल्द ही यातायात सामान्य होने की उम्मीद है।

सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर घटाई एक्साइज ड्यूटी, आम आदमी को मिलेगी बड़ी राहत

केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में बड़ी कटौती की है। इस कदम से पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर स्थिरता आ सकती है। ईरान और इजरायल के बीच चल रहे युद्ध और ऊर्जा संकट के बीच ये फैसला अहम माना जा रहा है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

शेयर बाजार में 1700 अंकों की भारी गिरावट, निवेशकों को नुकसान

27 मार्च यानी आज शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट आई। पिछले दो दिनों की तेजी के बाद, लॉर्जकैप, मिड और स्मॉलकैप स्टॉक्स में जबरदस्त गिरावट देखी गई। बीएसई सेंसेक्स में 1690 अंक (2.25%) की गिरावट आई और यह 73 हजार 583 पर बंद हुआ। निफ्टी में 486 अंक (2.09%) की गिरावट रही, जो 22 हजार 819 पर क्लोज हुआ। निफ्टी बैंक 1433 अंक गिरकर 52 हजार 274 पर बंद हुआ। इस गिरावट का प्रमुख कारण ईरान और अमेरिका के बीच स्थिति का सामान्य न होना है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

देश में नहीं लगेगा लॉकडाउन, केंद्र सरकार ने अफवाहों पर लगाया पूर्ण विराम

केंद्र सरकार ने शुक्रवार (27 मार्च 2026) को देश में लॉकडाउन लगने की सभी संभावनाओं को सिरे से खारिज कर दिया है। सरकार के तीन सीनियर मिनिस्टर्स निर्मला सीतारमण, किरेन रिजिजू और हरदीप सिंह पुरी ने साफ किया कि पश्चिम एशिया संकट के कारण देश में लॉकडाउन की खबरें महज अफवाहें हैं। सरकार ने जनता से अपील की है कि वे घबराएं नहीं और किसी भी तरह के भ्रम का शिकार न हों। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

33 फीसदी महिला आरक्षण के बाद MP, CG और राजस्थान कितना फायदा, जानिए परिसीमन का पूरा गणित

केंद्र सरकार महिला आरक्षण लागू करने के लिए लोकसभा सीटें 543 से बढ़ाकर 816 करने की तैयारी में है। प्रस्ताव के मुताबिक हर राज्य की सीटें 50 फीसदी बढ़ाई जाएंगी, ताकि किसी राज्य का हिस्सा कम न हो। इस फॉर्मूले से मध्यप्रदेश में 29 की जगह 44, राजस्थान में 25 की जगह 38 और छत्तीसगढ़ में 11 की जगह 17 सीटें हो सकती हैं। परिसीमन आयोग (Delimitation Commission) 2011 की जनगणना के आधार पर नई सीमाएं तय करेगा। 273 नई सीटें सीधे महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी और यह व्यवस्था 2029 के लोकसभा चुनाव से लागू होने की उम्मीद है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

आरजीएचएस में दवा नहीं मिली तो विधायक ने पैसे देकर खरीदी, बोलीं- हमारा यह हाल तो बाकी का क्या

top news: राजस्थान की महत्वाकांक्षी स्वास्थ्य योजना आरजीएचएस (राजस्थान गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम) एक बार फिर विवादों में है। इस बार मामला तब गरमा गया, जब इस योजना के तहत दवा नहीं मिलने पर खुद विधायक रितु बनावत को अपनी जेब से दवा खरीदनी पड़ी। बयाना से निर्दलीय विधायक बनावत ने यह अनुभव सार्वजनिक किया तो सवाल उठने लगे कि जब जनप्रतिनिधियों की यह दशा है तो आम कर्मचारी और पेंशनर्स का क्या होगा? पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

ईरान युद्ध का असर: सोना 16,000 और चांदी 45,000 सस्ती हुई

खबरें काम की: अमेरिका और ईरान के बीच चल रही जंग के चलते सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 28 दिन में सोने की कीमत 16,000 गिरकर 1.43 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है। वहीं, चांदी 45,000 सस्ती होकर 2.22 लाख प्रति किलो पर पहुंच गई है। यह गिरावट जंग के चलते वैश्विक बाजार में हो रही अस्थिरता का परिणाम है।

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • राजस्थान
  • छत्तीसगढ़
  • केंद्र सरकार
  • डोनाल्ड ट्रंप
  • महिला आरक्षण
  • भारत सरकार
  • ईरान
  • top news
  • लॉकडाउन
  • खबरें काम की
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच