Top News : खबरें आपके काम की

नमस्कार, ईरान के 7 शहरों में धमाके, 5 की मौत, 14 घायल, सुनेत्रा पवार बनीं महाराष्ट्र की महिला डिप्टी सीएम,। देश-दुनिया की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

author-image
Sandeep Kumar
New Update
top news
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

ईरान के 7 शहरों में धमाके, 5 की मौत, 14 घायल, इजराइल का हमले से इनकार

ईरान के 7 शहरों में धमाकों की खबर है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शनिवार को तेहरान, परंद, तब्रेज, कोम, अहवाज, नंताज और बंदर अब्बास में विस्फोट हुए। तुर्किये की न्यूज एजेंसी अनादोलु के मुताबिक, 5 लोग मारे गए और 14 घायल हुए। ईरान सरकार ने इसकी पुष्टि नहीं की। इजराइल के अधिकारियों ने कहा कि विस्फोटों में इजराइल शामिल नहीं है। तसनीम समाचार एजेंसी ने रिवोल्यूशनरी गार्ड के कमांडर को निशाना बनाने की खबर को गलत बताया।

अजित के निधन के बाद सुनेत्रा पवार बनीं महाराष्ट्र की पहली महिला डिप्टी सीएम

महाराष्ट्र की राजनीति में एक ऐतिहासिक पल आया। शनिवार को सुनेत्रा पवार ने राज्य की पहली महिला डिप्टी सीएम के रूप में शपथ ली। यह समारोह लोकभवन में हुआ। राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने उन्हें शपथ दिलाई। शरद पवार इस मौके पर उपस्थित नहीं थे। सुनेत्रा पवार ने पहले राज्यसभा सदस्यता से इस्तीफा दिया था। उनके पति अजित पवार का तीन दिन पहले निधन हुआ था।

बलूचिस्तान में BLA का एक साथ 12 स्थानों पर हमला, 10 सुरक्षाकर्मी मौत

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में शनिवार को BLA ने 12 जगहों पर हमले किए। इन हमलों में 10 सुरक्षाकर्मी मारे गए। हमले प्रमुख रूप से क्वेटा, पसनी, मस्तुंग, नुश्की और ग्वादर जिलों में हुए। बलूच विद्रोहियों ने नुश्की जिले में डिप्टी कमिश्नर का अपहरण किया। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने हमलों का दोष भारत पर मढ़ा। BLA ने इस ऑपरेशन को ऑपरेशन हेरोफ नाम दिया है।

1 फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पेश करेंगी बजट

देश का केंद्रीय बजट 2026 रविवार 1 फरवरी को पेश होगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, 1 फरवरी को सुबह 11 बजे केंद्रीय बजट 2026 पेश करेंगी। सीतारमण लगातार नौवां बजट पेश करेंगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि बजट 'रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म' पर केंद्रित होना चाहिए। सरकार दीर्घकालिक समाधान की ओर बढ़ेगी। बजट के दिन बाजार खुले रहेंगे। NSE और BSE में सामान्य घंटों में कारोबार होगा। बजट से विभिन्न सेक्टरों को बड़ी उम्मीदें हैं। 

ईरानी राष्ट्रपति का आरोप: ट्रंप और नेतन्याहू ने देश में हिंसा भड़काई

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पजशकियान ने कहा कि बढ़ते विरोध प्रदर्शनों के लिए ट्रंप और नेतन्याहू जिम्मेदार हैं। उनका दावा है कि इन बाहरी ताकतों ने लोगों को उकसाया। इससे हिंसा बढ़ी और ईरान में तनाव पैदा हुआ। पजशकियान ने कहा कि इन देशों ने सड़कों पर उतरकर समाज में झगड़े फैलाने की कोशिश की।

हितानंद शर्मा को नई जिम्मेदारी, मध्य क्षेत्र का सह बौद्धिक प्रमुख बनाया

संघ कार्यकर्ता और मध्य प्रदेश BJP के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा की जिम्मेदारी बदल दी गई है। उन्हें मध्य क्षेत्र का सह बौद्धिक प्रमुख बनाया गया है। वे मूल रूप से अशोकनगर (चंबल क्षेत्र) के निवासी हैं और विद्या भारती संगठन से जुड़े थे। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

विरोध के लिए विरोध करती है कांग्रेस, केंद्रीय मंत्री शिवराज बोले, जीरामजी से आत्मनिर्भर बनेंगे गांव

केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ को कृषि और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनाना है। शनिवार सुबह एक दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर राजधानी पहुंचे चौहान ने स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर मीडिया से चर्चा के दौरान छत्तीसगढ़ के विकास के लिए केंद्र और राज्य सरकार के साझा रोडमैप की बात की। चौहान ने छत्तीसगढ़ में कृषि सुधारों, ग्रामीण विकास योजनाओं और किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में राज्य सरकार के प्रयासों को जरुरी करार दिया। पूरी खबर पढ़ने के लिए

कोर्ट ने किया फिल्म निर्माता विक्रम भट्ट को जमानत देने से इनकार, 30 करोड़ की धोखाधड़ी का है मामला

राजस्थान हाई कोर्ट ने फिल्म निर्माता विक्रम भट्ट, उनकी पत्नी श्वेताम्बरी भट्ट और महबूब अंसारी के जमानत देने से इनकार कर दिया है। इसके साथ ही कोर्ट ने उनकी याचिका को खारिज कर दी। तीनों पर धोखाधड़ी के आरोप हैं। जस्टिस विनोद कुमार भारवनी की बेंच ने माना कि मामले में जांच अभी जारी है।  इस समय जमानत देने से गवाहों पर दबाव डाला जा सकता है। इससे जांच प्रभावित हो सकती है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें

धान खरीदी का टारगेट पूरा नहीं कर पाई सरकार, पिछले साल के मुकाबले 9 लाख मीट्रिक टन की कमी

छत्तीसगढ़ सरकार इस साल धान खरीदी का तय लक्ष्य पूरा करने में नाकाम रही है। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के लिए 160 लाख टन धान खरीदी का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। लेकिन अंतिम दिन शुक्रवार रात 9 बजे तक केवल 139 लाख टन धान की खरीदी ही हो सकी। यह आंकड़ा पिछले वर्ष की तुलना में करीब 9 लाख टन कम है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें

बॉर्डर पर आईएसआई जासूस झबराराम गिरफ्तार, इस तरह दे रहा था खुफिया जानकारी

राजस्थान पुलिस ने सीमावर्ती इलाके पोकरण से पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान झबराराम के रूप में हुई है, जो पोकरण के नेदान गांव का निवासी है। उसे भारतीय सेना की सामरिक जानकारी पाकिस्तान की गुप्तचर एजेंसी आईएसआई के हैंडलर्स तक पहुंचाने का आरोप है। इस गिरफ्तारी ने यह साबित किया कि सीमा क्षेत्रों में पाकिस्तान की खुफिया गतिविधियां अब भी सक्रिय हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें

IG के इम्पैनलमेंट नियमों में बड़ा बदलाव, केंद्र में दो साल की सेवा अब अनिवार्य

खबरें काम की: केंद्र सरकार ने IPS अधिकारियों के लिए एक नई शर्त जोड़ी दी है। अब IG (पुलिस महानिरीक्षक) और समकक्ष पदों पर नियुक्ति के लिए केंद्रीय पोस्टिंग की दो साल की अनिवार्यता होगी। ये शर्त पूरी करने पर ही आईजी स्तर के अधिकारियों को केंद्र में पोस्टिंग मिलेगी। इस संबंध में केंद्रीय पदों की नियुक्ति वाले नियमों में बदलाव किया गया है। गृह मंत्रालय ने इसकी नई गाइडलाइन्स भी जारी कर दी हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें

शिवराज सिंह चौहान छत्तीसगढ़ केंद्र सरकार मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ सरकार पाकिस्तान ईरान हितानंद शर्मा बजट खबरें काम की
Advertisment