Top News: खबरें काम की... मुंबई में लैंडस्लाइड से सात की मौत

Sandeep Kumar | Aug 12, 2026, 21:36 IST
Share
खबरें काम की
खबरें काम की

नमस्कार, मुंबई के घाटकोपर में लैंडस्लाइड से सात की मौत, कई घायल; रूस-यूक्रेन अरबों डॉलर विवाद में पूर्व जस्टिस चंद्रचूड़ की एंट्री। देश-दुनिया की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर..

घाटकोपर में पहाड़ बना मौत का मलबा, 7 की गई जान, कैमरों से तलाश जारी

मुंबई के घाटकोपर में बुधवार सुबह हुए दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। चिराग नगर में पहाड़ी का बड़ा हिस्सा अचानक खिसककर तीन घरों पर जा गिरा। मलबे में कई लोग दब गए, जिसमें 7 लोगों की मौत हो चुकी है और कई घायल हैं। संकरी गली और भारी मलबे के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन चुनौतीपूर्ण बना हुआ है। बचाव दल आधुनिक कैमरों की मदद से फंसे लोगों की तलाश में जुटे हैं।

भारत में 22 हजार से ज्यादा जंगली हाथी, PM मोदी ने संरक्षण का संकल्प दोहराया

विश्व हाथी दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत में हाथियों के संरक्षण को लेकर बड़ा संदेश दिया। उन्होंने बताया कि दुनिया के 60 प्रतिशत से अधिक जंगली एशियाई हाथी भारत में पाए जाते हैं। देश में 33 एलीफेंट रिजर्व बनाए गए हैं, जो इनके संरक्षण में अहम भूमिका निभा रहे हैं। सरकार के अनुसार भारत में 22 हजार से ज्यादा जंगली हाथी हैं। पर्यावरण मंत्रालय ने भी हाथी कॉरिडोर और सुरक्षा उपायों को मजबूत करने की जानकारी दी।

जंतर-मंतर सीजन 2 का ऐलान, अभिजीत दीपके ने BJP पर लगाए दबाव बनाने के आरोप

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दीपके ने एक बार फिर बड़े आंदोलन का ऐलान किया है। उन्होंने इसे ‘जंतर-मंतर सीजन 2’ नाम दिया है। दीपके का आरोप है कि दिल्ली में वॉलेंटियर्स की बैठक के लिए हॉल तक उपलब्ध नहीं कराया गया और इसके पीछे राजनीतिक दबाव है। उन्होंने BJP पर निशाना साधते हुए कहा कि ऐसी कोशिशों से आंदोलन रुकने वाला नहीं है। इससे पहले NEET पेपर लीक मामले में CJP ने 37 दिन तक धरना दिया था।

रूस-यूक्रेन अरबों डॉलर विवाद में जस्टिस चंद्रचूड़ की एंट्री, पुतिन सरकार ने दी अहम जिम्मेदारी

भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ अब रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे बड़े निवेश विवाद में अहम भूमिका निभाएंगे। रूस ने उन्हें अरबों डॉलर के इस मामले में अपना आर्बिट्रेटर नियुक्त किया है। यह विवाद यूक्रेन के सरकारी बैंक ओशचाडबैंक की संपत्तियों से जुड़ा है। तीन सदस्यीय अंतरराष्ट्रीय ट्रिब्यूनल इस मामले की सुनवाई करेगा। विवाद 2022 में रूस-यूक्रेन युद्ध के बाद जब्त हुई संपत्तियों और निवेश नुकसान के दावों से जुड़ा है।

चीन के पूर्व PM झू रोंगजी का निधन, आर्थिक सुधारों से बदली थी देश की तस्वीर

चीन के पूर्व प्रधानमंत्री झू रोंगजी का 98 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्हें चीन की आर्थिक प्रगति का प्रमुख शिल्पकार माना जाता है। 1998 से 2003 तक प्रधानमंत्री रहते हुए उन्होंने सरकारी उद्योगों में सुधार किए और चीन को वैश्विक व्यापार व्यवस्था से जोड़ने में अहम भूमिका निभाई। उनकी नीतियों ने चीन को आर्थिक महाशक्ति बनने की दिशा में आगे बढ़ाया। बीजिंग में बीमारी के कारण उनका निधन हुआ।

मणिपुर में नगा गांव पर हमला, 9 घर खाक; चर्च में आग लगाने का आरोप

मणिपुर के कांगपोकपी जिले में नगा गांव पर हुए हमले से तनाव बढ़ गया है। मंगलवार रात हथियारबंद लोगों ने टोकपा लियांगमाई नगा गांव में गोलीबारी के बाद कई घरों में आग लगा दी। नगा संगठनों ने दावा किया है कि इस घटना में एक चर्च को भी निशाना बनाया गया। अधिकारियों के अनुसार हमले में नौ घर जलकर राख हो गए। घटना के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।

हैदराबाद में बनेंगे ट्रंप के ट्विन टावर, 65 मंजिल में मिलेंगे 450 लग्जरी घर

हैदराबाद के रियल एस्टेट बाजार में अब ट्रंप ब्रांड की एंट्री होने जा रही है। शहर के कोकापेट इलाके में दो भव्य Trump Towers बनाए जाएंगे। 65 मंजिला इन टावरों में करीब 450 लग्जरी आवास होंगे। परियोजना पर लगभग 2 हजार करोड़ रुपए का निवेश प्रस्तावित है। दोनों इमारतें स्काई ब्रिज से जुड़ी होंगी और इनमें प्रीमियम सुविधाएं विकसित की जाएंगी। खास बात यह है कि यहां एक पेंटहाउस की कीमत 62 करोड़ रुपए तक रखी गई है।


MP-राजस्थान में बारिश का कहर, बाढ़ जैसे हालात; नोएडा एयरपोर्ट और काशी के मंदिर डूबे

देश के कई हिस्सों में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। मध्यप्रदेश और राजस्थान में लगातार तीसरे दिन भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है। कई इलाकों में जलभराव और बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। भोपाल समेत कई शहरों में स्कूल बंद रखने पड़े हैं। वहीं उत्तर प्रदेश में भी बारिश का असर दिख रहा है। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट परिसर में पानी भर गया, जबकि वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़ने से कई मंदिर जलमग्न हो गए हैं।

500 से ज्यादा आतंकी घुसपैठ की फिराक में, ISI ने संभाला LeT-Jaish समेत आतंकी संगठनों का कंट्रोल

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान की आतंकी रणनीति में बदलाव की खबर सामने आई है। खुफिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीमा पार 500 से ज्यादा आतंकियों के घुसपैठ के इंतजार में होने का दावा किया गया है। वहीं लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद और हिज्बुल मुजाहिदीन जैसी आतंकी गतिविधियों पर अब आईएसआई की सीधी निगरानी बढ़ने की बात कही जा रही है। रिपोर्ट के अनुसार, आतंकी संगठनों के बीच बेहतर तालमेल के लिए पाकिस्तान ने अपनी रणनीति में बदलाव किया है।

क्राइम रेटिंग में योगी का यूपी टॉप पर, एमपी तीसरे और छत्तीसगढ़ निचले पायदान पर

अपराधों के मामले में योगी बाबा का यूपी पूरे देश में पहले नंबर पर है। लोकसभा में यह क्राइम रैंकिंग आई है। इस सूत्री में मध्य प्रदेश तीसरे और राजस्थान पांचवें नंबर पर है। छत्तीसगढ़ की स्थिति बेहतर है। उसका नंबर निचले पायदानों में आता है। उत्तर प्रदेश में अपराधों की संख्या चार लाख के पार है तो मध्यप्रदेश और राजस्थान में क्राइम 2 लाख से ज्यादा हैं। छत्तीसगढ़ में 72 हजार अपराध हुए हैं। गृह राज्य मंत्री ने लोकसभा में 2022-2024 के आंकड़े पेश किए। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर महाराष्ट्र और चौथे नंबर पर बिहार आता है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

मंत्री ने गर्लफ्रेंड को बनवाया 3 करोड़ का बंगला, लोकसभा चुनाव में होटल में उगाही

छत्तीसगढ़ के पूर्व CM भूपेश बघेल ने बीजेपी सरकार के मंत्री पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने मंत्री पर गर्लफ्रेंड के लिए 3 करोड़ का बंगला बनवाने और लोकसभा चुनाव में होटल से उगाही करने का आरोप लगाया। बीजेपी की ओर से अभी प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

CM भजनलाल की बड़ी कार्रवाई, कॉलेज प्राचार्य बर्खास्त, 10 अफसरों की पेंशन रोकी

top news;राजस्थान सरकार ने भ्रष्टाचार, पद के दुरुपयोग और गंभीर कदाचार के करीब 40 मामलों में कार्रवाई की है। सीएम भजनलाल शर्मा ने अभियोजन स्वीकृति, पेंशन रोकने और विभागीय दंड जैसे फैसलों को मंजूरी दी। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

गुजरात का अरविंद ग्रुप MP में करेगा 1200 करोड़ निवेश, धार, देवास, बेटमा में प्लांट

खबरें काम की:मध्य प्रदेश में बड़ा निवेश आने वाला है। अरविंद ग्रुप राज्य में करीब 1200 करोड़ रुपए लगाएगा। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अहमदाबाद में कंपनी के अधिकारियों से मुलाकात की। इस मुलाकात में तीन नई यूनिट लगाने की जानकारी सामने आई। इससे प्रदेश में रोजगार के नए मौके बनेंगे। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

Tags:
  • राजस्थान
  • भूपेश बघेल
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • भजनलाल
  • top news
  • खबरें काम की
  • बारिश का कहर
  • कॉकरोच जनता पार्टी
  • CJP
  • अभिजीत दीपके
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा