Top News: खबरें काम की... इंडोनेशिया में लगातार भूकंप से 47 मौतें

Jitendra Shrivastava | Aug 16, 2026, 20:46 IST
Share
top news (103)
Photograph: (THESOOTR)

नमस्कार, इंडोनेशिया में लगातार भूकंप से 47 मौतें, बार-बार झटकों से दहशत; TMC ऑफिस में फंदे पर मिले विधायक, सुसाइड नोट से बढ़ा सस्पेंस। देश-दुनिया की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर..

इंडोनेशिया में लगातार भूकंप से 47 मौतें, बार-बार झटकों से दहशत

खबरें काम की | top news :इंडोनेशिया में 7.7 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप के बाद लगातार तेज झटकों ने दहशत बढ़ा दी है। कई इमारतें धराशायी हो गईं और अब तक 47 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। नागेकेओ में समुद्र का पानी अचानक पीछे हटने से लोग सुनामी के डर में ऊंचे इलाकों की ओर भागे।

रूस पर यूक्रेन का बड़ा ड्रोन अटैक, 6 की मौत; मॉस्को तक हड़कंप

रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच यूक्रेन ने रूस पर बड़े पैमाने पर ड्रोन हमला किया है। हमलों में कम से कम 6 लोगों की मौत हुई, जबकि मॉस्को के पास एक विशाल डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर आग की चपेट में आ गया। रूसी रक्षा मंत्रालय का दावा है कि बीते 24 घंटे में 1,478 ड्रोन और 9 क्रूज मिसाइलें मार गिराई गईं।

होर्मुज पर ट्रम्प के दावे से बढ़ा तनाव, ईरान बोला- हमारा था और रहेगा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर दिए बयान से अमेरिका-ईरान तनाव फिर बढ़ गया है। ट्रम्प ने ईरान की हार के बाद इसे अमेरिकी क्षेत्र घोषित करने की बात कही। जवाब में ईरान ने साफ कहा कि सोशल मीडिया पोस्ट या चुनावी भाषण से किसी इलाके पर कब्जा नहीं किया जा सकता।

TMC ऑफिस में फंदे पर मिले 5 बार के विधायक, सुसाइड नोट ने बढ़ाया सस्पेंस

पश्चिम बंगाल के बीरभूम में पूर्व डिप्टी स्पीकर और पांच बार विधायक रहे आशीष बनर्जी का शव TMC ऑफिस में फंदे से लटका मिला। मौके से मिले सुसाइड नोट में उन्होंने पार्टी के कथित गलत कामों को न रोक पाने की बात लिखी है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

देशभर में बारिश का कहर: स्कूल में 400 बच्चे फंसे, हाईवे-पुल बंद

यूपी से उत्तराखंड, हिमाचल और ओडिशा तक भारी बारिश मुसीबत बन गई है। चित्रकूट में मंदाकिनी नदी के उफान से एमपी-यूपी को जोड़ने वाला पुल डूब गया। चमोली में लैंडस्लाइड से बद्रीनाथ हाईवे बंद है। वहीं ओडिशा के केंद्रपाड़ा में स्कूल परिसर में बाढ़ का पानी भरने से करीब 400 छात्र फंस गए।

नालसार यूनिवर्सिटी विवाद: BCI अध्यक्ष मनन कुमार मिश्रा ने छात्रों से मांगी माफी

यूनिवर्सिटी हैदराबाद विवाद में बार काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष मनन कुमार मिश्रा ने छात्रों से माफी मांगी है। सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणियों के बाद यह कदम उठाया गया। विवाद CJI सूर्यकांत को दीक्षांत समारोह में बुलाए जाने के विरोध से शुरू हुआ था। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

वंदे मातरम विवाद पर शाह का तीखा हमला, बोले- यह पाप देश कभी माफ नहीं करेगा

स्वतंत्रता दिवस के अगले दिन 16 अगस्त को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह चित्तौड़गढ़ जिले के निम्बाहेड़ा में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 21 फीट ऊंची प्रतिमा के अनावरण समारोह में पहुंचे। यहां उन्होंने अपने भाषण में वंदे मातरम विवाद को केंद्र बनाते हुए कांग्रेस और सोनिया गांधी पर अब तक का सबसे कड़ा प्रहार किया। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

दिल्ली जाने से किसानों को रोका, खनौरी बॉर्डर पर पक्के मोर्चे का ऐलान

पंजाब से दिल्ली जा रहे 55 किसानों को हरियाणा पुलिस ने खनौरी-दाता सिंहवाला बॉर्डर पर रोक दिया। प्रशासन से दो दौर की बातचीत बेनतीजा रहने के बाद किसानों ने वहीं पक्का मोर्चा लगाने का ऐलान कर दिया। किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने कहा कि मांगें पूरी होने तक किसान पीछे नहीं हटेंगे।

सरोगेट ऐड पर शाहरुख, अजय और टाइगर को एफडीए का नोटिस, 15 दिनों में मांगा जवाब

बॉलीवुड के तीन बड़े सितारे एक बार फिर कानूनी मुश्किलों में फंस गए हैं। महाराष्ट्र के फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन ने एक बड़ा कदम उठाया है। विभाग ने अभिनेता शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ को नोटिस दिया है। यह नोटिस विमल इलायची के विज्ञापन को लेकर भेजा गया है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

सीएम भजनलाल शर्मा ने बहनों को दिया राखी गिफ्ट, खाते में डाले 14.65 करोड़

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रक्षाबंधन से पहले आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और साथिन बहनों को 1100 रुपए का गिफ्ट दिया। आशा सहयोगिनियों के मानदेय में 10 प्रतिशत बढ़ोतरी की भी घोषणा की गई। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

सचिन-निर्मला सीतारमण के नाम पर साइबर ठगी, भिलाई के पूर्व सैनिक से 45 लाख ऐंठे

भिलाई में साइबर ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है। ऑनलाइन निवेश से मोटा मुनाफा कमाने का झांसा देकर एक रिटायर्ड भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) कर्मचारी से 45 लाख रुपए से ज्यादा की रकम ठग ली गई। ठगों ने भरोसा जीतने के लिए केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और समाजसेवी सुधा मूर्ति जैसे चर्चित लोगों के नाम और तस्वीरों का सहारा लिया। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

Tags:
  • सीएम भजनलाल शर्मा
  • निर्मला सीतारमण
  • tmc
  • रूस-यूक्रेन युद्ध
  • शाहरुख खान
  • भूकंप
  • डोनाल्ड ट्रम्प
  • top news
  • इंडोनेशिया
  • खबरें काम की
  • वंदे मातरम
  • स्ट्रेट ऑफ होर्मुज
  • बारिश का कहर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा