Top News: खबरें काम की... हॉकी वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान को 5-3 से रौंदा

Sandeep Kumar | Aug 19, 2026, 21:34 IST
Share
खबरें काम की
खबरें काम की

नमस्कार, कश्मीर भारत का अहम हिस्सा, अमेरिकी राजदूत का बड़ा बयान, 24 हजार गैर-नागरिकों ने डाले वोट, डोनाल्ड ट्रम्प का बड़ा दावा। देश-दुनिया की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर..

जम्मू-कश्मीर भारत का अहम हिस्सा, अमेरिकी राजदूत का बड़ा बयान

जम्मू-कश्मीर के अपने पहले दौरे पर अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने इसे भारत का अहम हिस्सा बताया। अनुच्छेद 370 हटने के बाद किसी अमेरिकी राजदूत की यह पहली कश्मीर यात्रा है। श्रीनगर में उन्होंने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से मुलाकात की और सुरक्षा व्यवस्था की तारीफ की। गोर ने कहा कि नई दिल्ली और स्थानीय सरकार ने हालात बेहतर करने के लिए काम किया है। उन्होंने अमेरिकी नागरिकों के लिए जारी ट्रैवल एडवाइजरी में बदलावों पर ध्यान देने की बात कही।


मराठी नहीं आई तो ऑटो-टैक्सी चलाना मुश्किल, लाइसेंस पर खतरा

महाराष्ट्र में ऑटो और टैक्सी चलाने वाले ड्राइवरों के लिए मराठी जानना अब जरूरी होगा। राज्य सरकार 20 अगस्त से ऐसे चालकों के खिलाफ अभियान शुरू करेगी जिन्हें मराठी का कामचलाऊ ज्ञान नहीं है। परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने कहा कि पहले ड्राइवरों को नोटिस दिया जाएगा। उन्हें भाषा सीखने के लिए तीन महीने का समय मिलेगा। तय अवधि में मराठी नहीं सीखने पर संबंधित चालक का लाइसेंस और बैज निलंबित किया जा सकता है। अभियान पूरे महाराष्ट्र में चलेगा।

2020 चुनाव पर ट्रम्प का फिर बड़ा दावा: बोले- 24 हजार गैर-नागरिकों ने डाले वोट, अब लाएंगे नया कानून

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने 2020 के राष्ट्रपति चुनाव को लेकर एक बार फिर धांधली का दावा किया है। उनका कहना है कि मतदाता और नागरिकता रिकॉर्ड के मिलान में 24 हजार से ज्यादा गैर-नागरिकों के मतदान की बात सामने आई है। ट्रम्प ने दावा किया कि जांच आगे बढ़ने पर ऐसे मामलों की संख्या बढ़ सकती है। उन्होंने 2020 में अपनी जीत की बात भी दोहराई और चुनावी फर्जीवाड़ा रोकने के लिए ‘सेव अमेरिका एक्ट’ लाने की घोषणा की।


युवाओं तक सीधे पहुंचेगी मोदी सरकार, रोज एक यूनिवर्सिटी जाएंगे केंद्रीय मंत्री

केंद्र सरकार युवाओं से सीधा संवाद बढ़ाने की नई तैयारी कर रही है। प्रस्तावित ‘वन डे, वन यूनिवर्सिटी’ कार्यक्रम में हर दिन एक केंद्रीय मंत्री किसी विश्वविद्यालय का दौरा करेगा। मंत्री छात्रों की चिंताएं सुनेंगे और अलग-अलग राष्ट्रीय मुद्दों पर उनकी राय जानेंगे। इस दौरान युवाओं के लिए चल रही सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी। सूत्रों के मुताबिक इस पहल का मकसद खासतौर पर जेन Z से सरकार का सीधा जुड़ाव बढ़ाना और उनकी अपेक्षाओं को बेहतर समझना है।

हॉकी वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान को 5-3 से रौंदा, नॉकआउट में पहुंची टीम इंडिया

भारत ने हॉकी वर्ल्ड कप के हाई-वोल्टेज मुकाबले में पाकिस्तान को 5-3 से हराकर नॉकआउट दौर में जगह बना ली। नीदरलैंड्स में खेले गए मैच में टीम इंडिया ने शुरुआत से दबाव बनाए रखा और पहले क्वार्टर में दो गोल दागे। दूसरे क्वार्टर में पाकिस्तान ने वापसी की कोशिश की, लेकिन भारतीय बढ़त कायम रही। इस जीत के साथ भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ अपना दबदबा बरकरार रखा। पाकिस्तानी टीम 2016 के बाद से भारत को नहीं हरा सकी है।

बारिश का कहर: प्रयागराज में घर डूबे, बिहार में स्कूल बहा; पहाड़ों में 6 मौतें, नदी में समाया ब्रिज

देश के कई हिस्सों में बारिश अब तबाही का रूप ले रही है। प्रयागराज में लगातार तीसरे दिन जलभराव से घरों का सामान डूब गया और स्कूल बंद रखने पड़े। बिहार के बगहा में गंडक नदी के कटाव ने प्राथमिक स्कूल के चार कमरे बहा दिए। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में लैंडस्लाइड से छह लोगों की जान गई है। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में चट्टानें गिरने से कुलागाड़ वैली ब्रिज काली नदी में समा गया और मानसरोवर मार्ग बंद हो गया।

RCI बोनस अंक पर 13 हजार 89 प्राथमिक शिक्षक अभ्यार्थियों को HC से झटका

मध्य प्रदेश में प्राथमिक शिक्षक भर्ती फिर चर्चा में है। यह मामला चयन परीक्षा 2025 में मिले बोनस अंकों से जुड़ा है। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की डबल बेंच ने सभी रिट अपीलें खारिज कर दीं। इससे पहले सिंगल बेंच ने भी इसी मुद्दे पर फैसला दिया था। अब संशोधित मेरिट सूची के आधार पर चयन आगे बढ़ेगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

राजस्थान निकाय चुनाव का ऐलान, 2 फेज में मतदान, जानें कब नतीजे आएंगे

राज्य निर्वाचन आयोग ने राजस्थान के सभी 309 शहरी निकायों में चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। पहले फेज की वोटिंग 9 सितंबर और दूसरे फेज की वोटिंग 11 सितंबर को होगी। घोषणा के साथ ही सभी 309 निकायों में आचार संहिता लागू हो गई है। इस चुनाव में कुल 10,245 पार्षद पदों पर मतदान होगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

भूपेश बोले भाजपा वालों ने अंग्रेजों के तलवे चाटे,BJP ने बताया एक परिवार के चाकर

वंदे मातरम विवाद पर छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएमभूपेश बघेल ने भाजपा और संघ पर अंग्रेजों की मुखबिरी करने का आरोप लगाया। भाजपा ने पलटवार करते हुए इसे मानसिक दिवालियापन और गांधी परिवार की चाटुकारिता बताया। दोनों दलों के बीच सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

बेटा-बहू कर रहे परेशान, तो संपत्ति से बेदखल कर सकते हैं माता-पिता: सुप्रीम कोर्ट

top news:सुप्रीम कोर्ट ने आज बुधवार (19 अगस्त) को बुजुर्गों के हक में एक बहुत बड़ा फैसला सुनाया है। अदालत ने साफ किया है कि सीनियर सिटीजन्स अपने बच्चों को संपत्ति से बेदखल कर सकते हैं। अगर बच्चे अपने माता-पिता को प्रताड़ित करते हैं या देखभाल नहीं करते, तो पेरेंट्स उन्हें घर से निकाल सकते हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

गंगा जल पर बांग्लादेश की नई शर्त: भारत से मांगेगा गारंटी

खबरें काम की:भारत और बांग्लादेश के बीच गंगा जल बंटवारे का मुद्दा फिर चर्चा में है। बांग्लादेश नई संधि में तय मात्रा में पानी मिलने की गारंटी चाहता है। मौजूदा समझौता दिसंबर 2026 में समाप्त होने वाला है। ढाका का कहना है कि सूखे मौसम में उसे जरूरत के मुताबिक पानी नहीं मिलता। इसी कारण वह नई संधि में न्यूनतम जल प्रवाह तय कराने पर जोर दे रहा है। बांग्लादेश ने जरूरत पड़ने पर मामला अंतरराष्ट्रीय मंचों पर उठाने की बात भी कही है।

Tags:
  • सुप्रीम कोर्ट
  • राजस्थान
  • भूपेश बघेल
  • छत्तीसगढ़
  • मोदी सरकार
  • मध्य प्रदेश
  • डोनाल्ड ट्रम्प
  • हॉकी वर्ल्ड कप
  • top news
  • बांग्लादेश
  • खबरें काम की
  • वंदे मातरम
  • प्राथमिक शिक्षक
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By VINAY VERMA

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान

By Ashish Bhardwaj

RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान