भूपेश बोले भाजपा वालों ने अंग्रेजों के तलवे चाटे,BJP ने बताया एक परिवार के चाकर

Arun Tiwari | Published:
Share
वंदे मातरम विवाद पर बोले भूपेश बघेल
वंदे मातरम विवाद पर बोले भूपेश बघेल

वंदे मातरम विवाद पर भूपेश बघेल ने भाजपा और संघ पर अंग्रेजों की मुखबिरी करने का आरोप लगाया। भाजपा ने पलटवार करते हुए इसे मानसिक दिवालियापन और गांधी परिवार की चाटुकारिता बताया। दोनों दलों के बीच सियासी बयानबाजी तेज हो गई है।

Raipur : देश में वंदे मातरम गाने पर बड़ी बहस छिड़ गई है। इस बहस के बीच अमित शाह ने सोनिया गांधी से माफी मांगने को कहा है। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बीजेपी और संघ पर करारा हमला किया है। भूपेश बघेल ने यहां तक कह दिया कि बीजेपी के लोग तो अंग्रेजों के तलवे चाटते थे,मुखबिरी करते थे। भूपेश बघेल के इस बयान पर सियासी बवाल मंच गया है। बीजेपी ने भूपेश के इस बयान की कड़ी निंदा की है। भूपेश का यह बयान उनका मानसिक दिवालियापन और एक परिवार की चाकरी दिखाता है।

भूपेश का संघ पर हमला

भूपेश बघेल ने बीजेपी पर बड़ा हमला बोला है। वंदेमातरम गायन पर बीजेपी और संघ को आड़े हाथों लिया है। भूपेश ने कहा कि आज़ादी के पहले यदि पांच लोग भी वंदे मातरम् गाते हुए निकल जाएं तो उनको गोली मार दी जाती थी। उस समय बीजेपी के लोग अंग्रेज़ों की मुखबिरी कर रहे थे और उनके तलवे चाट रहे थे। उन्होंने सवाल किया कि क्या बीजेपी के लोगों ने कभी वंदे मातरम् गाया या किसी आंदोलन में भाग लिया।

भूपेश ने कहा क वो कांग्रेस पार्टी है जिसने अपने राष्ट्रीय अधिवेशनों और कार्यक्रमों में वंदे मातरम् गाया जाता रहा है। बंकिम चंद्र चटर्जी जी ने लिखा है लेकिन राष्ट्रगीत के रूप में स्वीकार कांग्रेस पार्टी ने किया। हमने इसके लिए लाठियां और गोलियां भी खाई हैं। जनसंघ में या बीजेपी में या आरएसएस में वंदे मातरम् कब गाया गया बताइए जरा। बघेल ने कहा कि वंदे मातरम् और सोनिया गांधी की भारतीयता पर सवाल उठाना सिर्फ इनकी खीझ है।

मल्लिकार्जुन खड़गे ने इसका सही जवाब दिया है। अगर कानून बना है तो हम उनका पालन करेंगे लेकिन सवाल है कि जिस गीत को महात्मा गांधी जी, रवींद्रनाथ टैगोर जी, सुभाष चंद्र बोस जी, सरदार पटेल जी और राजेंद्र प्रसाद जी जैसे नेताओं ने गाया था तो क्या उनके खिलाफ भी कार्रवाई होगी। सोनिया गांधी भारत की बहू हैं और उनकी भारतीयता पर सवाल उठाना बेहद निंदनीय है। ऐसी भाषा की मैं कड़ी निंदा करता हूँ।

बीजेपी का पलटवार

वहीं बीजेपी ने भूपेश बघेल के बयान पर पलटवार किया है। प्रदेश प्रवक्ता अमित चिमनानी ने कहा कि सबको याद है मुख्यमंत्री रहते भूपेश बघेल दिल्ली जाकर भी सोनिया गांधी से मिल तक नहीं पाये थे। ऐसे में भाजपा या आरआरएस पर बात करने की जगह प्रत्येक कांग्रेसी को ये आत्ममंथन करना चाहिए कि गांधी परिवार की चाटुकारिता करने के बावजूद भी राहुल गांधी एवं सोनिया गांधी लोगो से इज़्ज़त से पेश नहीं आते।

कांग्रेस के बड़े नेता बात करने के लिए खड़े रहते है और राहुल गांधी कुत्तो को बिस्किट खिलाते है।राष्ट्रीय गीत के अपमान पर प्रत्येक देशवासी को अफसोस होना चाहिए लेकिन सोनिया गांधी को बुरा न लगे राहुल गांधी को बुरा न लगे इसीलिए न सिर्फ कांग्रेसी राष्ट्रगीत के अपमान पर चुप है बल्कि गांधी परिवार के गुण गा रहे है यह देश के साथ धोखा है। आरएसएस राष्ट्रवादी और सांस्कृतिक संगठन है जो हमेशा संकट के समय देश के लोगों के साथ खड़ा रहता है। कांग्रेस को संघ के बारे में बोलने का हक नहीं है।

FAQ

  1. वंदे मातरम विवाद पर भूपेश बघेल ने क्या कहा?
    भूपेश बघेल ने भाजपा और संघ पर आजादी के आंदोलन में अंग्रेजों का साथ देने और मुखबिरी करने का आरोप लगाया। उन्होंने वंदे मातरम को कांग्रेस की ऐतिहासिक विरासत से भी जोड़ा।
  2. भाजपा ने भूपेश बघेल के बयान पर क्या प्रतिक्रिया दी?
    भाजपा प्रवक्ता अमित चिमनानी ने भूपेश बघेल के बयान की निंदा की। उन्होंने इसे मानसिक दिवालियापन और गांधी परिवार की चाटुकारिता बताया।
  3. सोनिया गांधी का नाम वंदे मातरम विवाद में क्यों आया?
    अमित शाह ने वंदे मातरम से जुड़े विवाद पर सोनिया गांधी से माफी की मांग की थी। इसके बाद भूपेश बघेल ने उनकी भारतीयता पर सवाल उठाने को निंदनीय बताया।

ये खबरें भी पढ़े...

भाजपा बोली छग के जख्मों पर नमक छिड़का, बैज बोले-PM ने युवाओं को नक्सल से जोड़ा

मोदी सरकार की विदेश नीति पर सोनिया गांधी ने उठाए सवाल, बोलीं तटस्थ नहीं रह सकता देश

राहुल गांधी लेंगे छत्तीसगढ़ कांग्रेस की समीक्षा बैठक, बैज, महंत देंगे रिपोर्ट

मल्लिकार्जुन खड़गे का सीजी दौरा, खाद की कमी और कानून व्यवस्था पर सरकार को घेरेगी कांग्रेस

Tags:
  • राहुल गांधी
  • मल्लिकार्जुन खड़गे
  • भूपेश बघेल
  • सोनिया गांधी
  • भाजपा
आयुष्मान योजना के नियम दरकिनार, बिना बायोमेट्रिक जांच इलाज की मंजूरी, दोषी अस्पतालों का लाइसेंस होगा सस्पेंड

By Raghvendra Singh Rathore

आयुष्मान योजना के नियम दरकिनार, बिना बायोमेट्रिक जांच इलाज की मंजूरी, दोषी अस्पतालों का लाइसेंस होगा सस्पेंड
चुनावी सभा से पकड़ा गया सरपंच का तस्कर पति, 8 महीने से था फरार; 6 दिन पहले हुई थी करोड़ों की संपत्ति फ्रीज

By Jageshwar Prasad

चुनावी सभा से पकड़ा गया सरपंच का तस्कर पति, 8 महीने से था फरार; 6 दिन पहले हुई थी करोड़ों की संपत्ति फ्रीज
NHM भर्ती की पूरी परीक्षा कैंसिल, पेंसिल से बदले नंबर, 20 अंकों की परीक्षा में जांचे 22 सवाल, जांच में हुआ खुलासा

By VINAY VERMA

NHM भर्ती की पूरी परीक्षा कैंसिल, पेंसिल से बदले नंबर, 20 अंकों की परीक्षा में जांचे 22 सवाल, जांच में हुआ खुलासा
15 लाख लोगों की रोजी-रोटी पर संकट! MP के आउटसोर्स कर्मचारियों ने किया आंदोलन का ऐलान

By Sandeep Kumar

15 लाख लोगों की रोजी-रोटी पर संकट! MP के आउटसोर्स कर्मचारियों ने किया आंदोलन का ऐलान
फाइलों में अटकी उम्मीद: नगरीय निकायों के भ्रष्टाचार, राइट टू रीकॉल और अविश्वास प्रस्तावों पर फैसला बाकी

By CHAKRESH

फाइलों में अटकी उम्मीद: नगरीय निकायों के भ्रष्टाचार, राइट टू रीकॉल और अविश्वास प्रस्तावों पर फैसला बाकी
सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 11 कोर्स के एडमिशन शुरू, डॉक्टर बने बिना भी मेडिकल क्षेत्र में बना सकते हैं शानदार करियर

By VINAY VERMA

सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 11 कोर्स के एडमिशन शुरू, डॉक्टर बने बिना भी मेडिकल क्षेत्र में बना सकते हैं शानदार करियर
श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट केस में नया मोड़: ट्रैक के पास मिले दो बमनुमा बॉक्स, 13 दिन पहले यहीं हुआ था IED विस्फोट

By Jageshwar Prasad

श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट केस में नया मोड़: ट्रैक के पास मिले दो बमनुमा बॉक्स, 13 दिन पहले यहीं हुआ था IED विस्फोट