भाजपा बोली छग के जख्मों पर नमक छिड़का, बैज बोले-PM ने युवाओं को नक्सल से जोड़ा
Arun Tiwari | Aug 17, 2026, 18:45 IST
बैज ने कहा पीएम ने युवाओं को नक्सल से जोड़ा
छत्तीसगढ़ में ‘वैचारिक नक्सली’ को लेकर बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने हैं। बीजेपी ने पी. चिदंबरम के बयान को शहीदों और जनता का अपमान बताया। दीपक बैज ने पीएम मोदी पर युवाओं के आंदोलनों को नक्सल विचारधारा से जोड़ने का आरोप लगाया।
Raipur : इन दिनों नेताओं के दिमाग में दिमागी नक्सली चढ़ गया है। नक्सली खत्म हो गए हैं लेकिन वे जंगल से हुए हैं दिमाग से नहीं। बीजेपी और कांग्रेस में दिमागी नक्सली पर रार छिड़ी हुई हैं। बीजेपी का कहना है कि नक्सलवाद का सबसे बड़ा दंश झेलने वाले छत्तीसगढ़ के जख्मों पर कांग्रेस का नमक छिड़कना बेहद शर्मनाक है। वहीं कांग्रेस नेताओं का कहना है कि प्रधानमंत्री ने लाल किले के भाषण में अप्रत्यक्ष तौर पर युवाओं के आंदोलन को नक्सल विचारधारा से जोड़ा। पी चिंदबरम के बयान ने इस आग में घी डालने का काम किया है।
पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री पी. चिदंबरम के वैचारिक नक्सलियों के समर्थन में दिए गए बयान पर बीजेपी नेता नरेश चंद्र गुप्ता ने तीखी प्रतिक्रिया जताई। उन्होंने इसे छत्तीसगढ़ की जनता और देश के वीर शहीदों का अपमान करार दिया। नरेश गुप्ता ने कहा कि छत्तीसगढ़ की धरती ने दशकों तक नक्सली हिंसा, निर्दोष आदिवासियों की हत्याओं, और सुरक्षाबलों के बलिदान का अत्यंत दर्दनाक दौर देखा है। ऐसे में देश के पूर्व गृह मंत्री का यह कहना कि वे वैचारिक नक्सलियों का समर्थन करने पर गर्व महसूस करते हैं, कांग्रेस की उस घिनौनी मानसिकता को उजागर करता है जिसने हमेशा राष्ट्रविरोधी ताकतों को खाद-पानी देने का काम किया है। चिदंबरम के 2008 से 2012 के गृह मंत्री कार्यकाल को याद दिलाते हुए गुप्ता ने कहा कि यह वही दौर था जब दंतेवाड़ा के ताड़मेटला में 76 निहत्थे जवानों की बर्बर शहादत हुई थी।
ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस जैसे वीभत्स हादसों में सैकड़ों मासूमों ने अपनी जान गंवाई थी। कांग्रेस की कमजोर और ढुलमुल नीतियों के कारण ही उस दौर में नक्सलवाद पूरे देश और विशेषकर छत्तीसगढ़ में अपने चरम पर पहुँचा। जब चिदंबरम गृह मंत्री थे, तब नीतियां बनाने में पूरी तरह नाकाम रहे और आज सत्ता से बाहर होते ही वे उसी हिंसक और देशविरोधी विचारधारा के पैरोकार बन गए हैं।
वहीं कांग्रेस ने प्रधानमंत्री मोदी के लाल किले पर दिए भाषण पर निशाना साधा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि प्रधानमंत्री ने 15 अगस्त को जो उद्बोधन दिया वह देश और प्रदेश की जनता को निराश करने वाला था। प्रधानमंत्री ने अप्रत्यक्ष तौर पर युवाओं के आंदोलन को नक्सल विचारधारा से जोड़ा। यह देश की युवा पीढ़ी का अपमान है। पीएम देश के युवाओं को साफ निष्पक्ष परीक्षा प्रणाली दे पा नहीं रहे। आपके राज में नौकरियां बेची जा रही है। विरोध पर बच्चे सामने आ रहे तो वे नक्सली हो गये, देश के प्रधानमंत्री भारत की 65 प्रतिशत युवा आबादी से माफी मांगे। बैज ने कहा कि अपने हक और अधिकार की मांग करना हर नागरिक का संवैधानिक अधिकार है। देश के युवा बेहतर भविष्य और निष्पक्ष परीक्षा प्रणाली के लिए जंतर-मंतर से लेकर पूरे देश में सड़कों पर उतरे थे। युवाओं का आंदोलन पूरी तरह गांधीवादी और शांतिपूर्ण था, युवाओं ने तमाम उकसावे की कार्यवाही लाठीचार्ज, पैलेटगन, आंसू गैस, पानी की बौछार छात्राओं के साथ की गयी अभद्रता को भी सहा, लेकिन आंदोलन अहिंसक नहीं हुआ उसके बाद देश का प्रधानमंत्री अपने ही देश के युवाओं को नक्सलवादी बताये यह सर्वथा अस्वीकार्य है।
पीसीसी ने कहा दीपक बैज का कार्यकाल अभी पूरा नहीं, 5 साल रह सकते हैं चीफ
बस्तर में शिक्षा की वापसी: नक्सल प्रभावित चार जिलों में खुलेंगे 80 नए सरकारी स्कूल
प्रधानमंत्री मोदी के बारे में क्या सोचती है भोपाल की Gen Z ? चायवाला या...
महाराष्ट्र में नक्सली पोस्टर फेंककर फैलाई दहशत, छत्तीसगढ़ का NMDC कर्मी गिरफ्तार
बीजेपी का कांग्रेस पर निशाना
ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस जैसे वीभत्स हादसों में सैकड़ों मासूमों ने अपनी जान गंवाई थी। कांग्रेस की कमजोर और ढुलमुल नीतियों के कारण ही उस दौर में नक्सलवाद पूरे देश और विशेषकर छत्तीसगढ़ में अपने चरम पर पहुँचा। जब चिदंबरम गृह मंत्री थे, तब नीतियां बनाने में पूरी तरह नाकाम रहे और आज सत्ता से बाहर होते ही वे उसी हिंसक और देशविरोधी विचारधारा के पैरोकार बन गए हैं।
कांग्रेस का पीएम पर हमला
ये खबरें भी पढ़े...
बस्तर में शिक्षा की वापसी: नक्सल प्रभावित चार जिलों में खुलेंगे 80 नए सरकारी स्कूल
प्रधानमंत्री मोदी के बारे में क्या सोचती है भोपाल की Gen Z ? चायवाला या...
महाराष्ट्र में नक्सली पोस्टर फेंककर फैलाई दहशत, छत्तीसगढ़ का NMDC कर्मी गिरफ्तार
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
By VINAY VERMA
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
By Ashish Bhardwaj
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
By Arohi Raj
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड
By Umeshwari Baghel