मल्लिकार्जुन खड़गे का सीजी दौरा, खाद की कमी और कानून व्यवस्था पर सरकार को घेरेगी कांग्रेस

Sanjeet kumar dhurwey | Jul 05, 2025, 19:17 IST
Share
cg congress pc
Photograph: (the sootr)

छत्तीसगढ़ में 7 जुलाई को कांग्रेस की बड़ी जनसभा होने जा रही है। जनसभा में किसानों, जवानों और संविधान के संरक्षण के मुद्दों को उठाकर कांग्रेस बीजेपी की केंद्र और राज्य सरकार को घेरेगी।

छत्तीसगढ़ में 7 जुलाई को कांग्रेस की बड़ी जनसभा होने जा रही है। जनसभा में किसानों, जवानों और संविधान के संरक्षण के मुद्दों को उठाकर कांग्रेस बीजेपी की केंद्र और राज्य सरकार को घेरेगी।

इस सभा में कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल भी शामिल हो रहे हैं। यह सभा छत्तीसगढ़ के लिए ऐतिहासिक मानी जा रही है। आयोजन में 25 हजार से ज्यादा कार्यकर्ता और किसान समेत अन्य शामिल होंगे।

संविधान पर हमला कर रही केंद्र सरकार-बैज

जनसभा की तैयारी को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक के बाद छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने आयोजन के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने कहा इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य प्रदेश की विभिन्न समस्याओं पर सरकार का ध्यान केंद्रित करना है।

उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य की सरकारें लगातार किसानों, जवानों और संविधान पर हमला कर रही हैं। छत्तीसगढ़ में सरकार अपने वादों को पूरा नहीं कर रही है। कानून व्यवस्था बदहाल है।

ये खबर भी पढ़ें:

सहायक आबकारी आयुक्त जगदीश राठी के खिलाफ लोकायुक्त की कार्रवाई को फिर मिली मंजूरी

निर्दोष आदिवासियों की हत्या बंद हो

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ की कानून व्यवस्था, महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़ रहे हैं। इतना ही नहीं किसानों के लिए DAP (डाई-अमोनियम फास्फेट) और खाद की पूर्ति भी यह सरकार नहीं कर पा रही है।

उन्होंने कहा कि नक्सलवाद उन्मूलन के नाम पर निर्दोष आदिवासियों की हत्याएं की जा रही है। इसी के साथ ही बिजली व्यवस्था की लाचारी, खनिज संपदा की बिक्री और स्कूलों के बंद होने समेत कई मुद्दों को लेकर सरकार को घेरेंगे।

ये खबर भी पढ़ें:

27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण पर सियासत, कांग्रेस नेताओं के बयान पर सीएम मोहन यादव का पलटवार

कार्यकर्ताओं को मिलेगी नई ऊर्जा

पीसीसी चीफ बैज ने कहा कि यह आयोजन देश के लिए देश के लिए मील का पत्थर साबित होगा। इस सभा से छत्तीसगढ़ के कार्यकर्ताओं, किसानों और जवानों को नई ऊर्जा मिलेगी।

ये खबर भी पढ़ें:

8 साल पुराना डॉक्टर दंपती हत्याकांड सुलझा,पूर्व ड्राइवर के कबूलनामे ने उड़ा दिए पुलिस के होश

जनसभा से जनता को करेंगे जागरूक

दीपक बैज ने कहा कि इस जनसभा के बाद कांग्रेस पार्टी राज्य में एक नई शुरुआत करेगी। यह सभा न केवल सरकार की नीतियों पर सवाल उठाएगी, बल्कि प्रदेश की जनता को जागरूक भी करेगी। कांग्रेस पार्टी इस सभा के जरिए एक बार फिर से किसानों, जवानों और संविधान की रक्षा के लिए अपनी प्रतिबद्धता को प्रकट करेगी।

ये खबर भी पढ़ें:

मोदी सरकार का ऐलान : टोल टैक्स में 50% की छूट, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत

कांग्रेस उठाएगी ये मुद्दे

कृषि संकट: किसानों के लिए खाद और DAP की कमी छत्तीसगढ़ के कृषि संकट को बढ़ा रही है।

महिलाओं के खिलाफ अपराध: महिलाओं के खिलाफ अपराधों में वृद्धि हो रही है, जो प्रदेश में चिंता का विषय है।

नक्सलवाद: नक्सलवाद उन्मूलन के नाम पर आदिवासियों की हत्याएं लगातार हो रही हैं।

बिजली संकट: प्रदेश में बिजली की लचर व्यवस्था लोगों के जीवन को प्रभावित कर रही है।

खनिज संपदा की बिक्री: छत्तीसगढ़ की खनिज संपदा का लगातार शोषण किया जा रहा है।

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧👩

Tags:
  • कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे
  • छत्तीसगढ़
  • छत्तीसगढ़ कांग्रेस
  • दीपक बैज
  • केसी वेणुगोपाल
  • किसान
  • कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल
  • जवान
  • संविधान
  • कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By VINAY VERMA

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान

By Ashish Bhardwaj

RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?

By Arohi Raj

वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड

By Umeshwari Baghel

हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड