राहुल गांधी लेंगे छत्तीसगढ़ कांग्रेस की समीक्षा बैठक, बैज, महंत देंगे रिपोर्ट
Arun Tiwari | Jul 30, 2026, 10:42 IST
राहुल गांधी-कांग्रेस समीक्षा बैठक
राहुल गांधी दिल्ली में छत्तीसगढ़ कांग्रेस की समीक्षा बैठक लेंगे। इसमें दीपक बैज और चरणदास महंत रिपोर्ट देंगे। बैठक में संगठन मजबूती, गुटबाजी खत्म करने और आगामी राजनीतिक रोडमैप पर चर्चा होगी।
RAIPUR : राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ कांग्रेस के दिग्गज नेताओं को दिल्ली तलब किया है। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के संगठन और राजनीतिक रणनीति को लेकर नई दिल्ली में अहम समीक्षा बैठक होने जा रही है। बैठक की अध्यक्षता लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी करेंगे। इसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत, प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। माना जा रहा है कि बैठक में संगठन की मौजूदा स्थिति, विधानसभा चुनाव के बाद की राजनीतिक परिस्थितियों और भविष्य की रणनीति पर विस्तार से चर्चा होगी।
यह बैठक केवल औपचारिक समीक्षा तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि प्रदेश संगठन में जरूरी बदलाव, जिला और ब्लॉक स्तर पर पार्टी की सक्रियता बढ़ाने और कार्यकर्ताओं को फिर से संगठित करने पर भी विचार किया जाएगा। कांग्रेस नेतृत्व प्रदेश में संगठन को अधिक मजबूत और चुनावी दृष्टि से प्रभावी बनाने के लिए विभिन्न नेताओं से फीडबैक लेगा।
बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज संगठन की गतिविधियों, सदस्यता अभियान, आंदोलन और विभिन्न जिलों की राजनीतिक स्थिति की रिपोर्ट पेश कर सकते हैं। वहीं नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत विधानसभा के भीतर विपक्ष की भूमिका और सरकार के खिलाफ उठाए जा रहे मुद्दों की जानकारी देंगे। प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट भी संगठन की कार्यप्रणाली और आगे की रणनीति को लेकर अपने सुझाव रखेंगे।
बताया जा रहा है कि राहुल गांधी प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं से अलग-अलग भी चर्चा कर सकते हैं। इस दौरान संगठन में तालमेल, गुटबाजी की स्थिति और कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय जैसे मुद्दों पर भी खुलकर बातचीत होने की संभावना है। कांग्रेस हाईकमान चाहता है कि प्रदेश इकाई पूरी तरह सक्रिय होकर जनता के बीच सरकार के खिलाफ मुद्दों को मजबूती से उठाए और संगठनात्मक स्तर पर एकजुटता बनाए रखे।
बैठक ऐसे समय हो रही है जब संगठन में बदलाव की चर्चा ज़ोर पकड़ रही है। कांग्रेस लगातार प्रदेश सरकार को विभिन्न मुद्दों पर घेरने की कोशिश कर रही है। विधानसभा से लेकर सड़क तक पार्टी कई जनसरोकारों के मुद्दे उठा रही है। ऐसे में दिल्ली में होने वाली यह समीक्षा बैठक आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों और आंदोलनों की रूपरेखा तय करने के लिहाज से भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि बैठक में आने वाले महीनों के लिए पार्टी का रोडमैप तैयार किया जा सकता है। इसमें बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने, युवाओं और महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने तथा जनसंपर्क अभियान को तेज करने जैसे विषय भी शामिल रहेंगे। साथ ही सरकार के खिलाफ प्रमुख मुद्दों को लेकर प्रदेशव्यापी आंदोलन की रणनीति पर भी चर्चा हो सकती है।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इस बैठक के बाद प्रदेश कांग्रेस में कुछ संगठनात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। हालांकि पार्टी की ओर से अभी तक किसी बड़े फेरबदल की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन समीक्षा बैठक के बाद हाईकमान आगे के फैसले ले सकता है।
छत्तीसगढ़ स्मार्ट मीटर विवाद: क्रेडा अध्यक्ष ने कहा- राजनीतिक लाभ के लिए गुमराह कर रही कांग्रेस
स्कूल लौटो मिशन पर शिक्षा विभाग: राजनीतिक संरक्षण वाले अटैच शिक्षकों पर शिकंजा
राजनीतिक फेरबदल से आगे बढ़कर शिक्षा सुधार पर ध्यान देना होगा
75 साल की विधानसभा: राजनीतिक टकराव बढ़ा, लेकिन घटते चले गए कामकाज के दिन
कामकाज की समीक्षा:
बैज और महंत की सक्रियता की समीक्षा:
वन टू वन मिलेंगे राहुल:
बदलाव के बीच बैठक:
रोड मैप होगा तैयार:
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इस बैठक के बाद प्रदेश कांग्रेस में कुछ संगठनात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। हालांकि पार्टी की ओर से अभी तक किसी बड़े फेरबदल की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन समीक्षा बैठक के बाद हाईकमान आगे के फैसले ले सकता है।
यह खबरें भी पढ़ें...
स्कूल लौटो मिशन पर शिक्षा विभाग: राजनीतिक संरक्षण वाले अटैच शिक्षकों पर शिकंजा
राजनीतिक फेरबदल से आगे बढ़कर शिक्षा सुधार पर ध्यान देना होगा
75 साल की विधानसभा: राजनीतिक टकराव बढ़ा, लेकिन घटते चले गए कामकाज के दिन
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
By VINAY VERMA
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
By Ashish Bhardwaj
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
By Arohi Raj
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड
By Umeshwari Baghel