Top News: खबरें काम की... हिमाचल में गाड़ी पर गिरी चट्टान, 13 की मौत

Jitendra Shrivastava | Jul 24, 2026, 21:24 IST
Share
top news (84)
Photograph: (THESOOTR)

नमस्कार, हिमाचल के लाहौल-स्पीति में गाड़ी पर गिरी चट्टान, 13 की मौत; पेपर लीक पर केंद्र सख्त: 10 साल जेल,10 करोड़ जुर्माने का प्रस्ताव। देश-दुनिया की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

हिमाचल के लाहौल-स्पीति में गाड़ी पर गिरी चट्टान, 13 लोगों की मौत, दो घायल

खबरें काम की | top news:हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति जिले में बड़ा हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि उदयपुर-किलाड़ मार्ग पर पहाड़ी से चट्टानें गिरीं। इस घटना में कडू नाला के पास टैक्सी चपेट में आई। हादसे में 13 लोगों की मौत हुई। वहीं 2 लोग घायल हो गए है।

अमेरिका ने भारत पर लगाया नया 10% टैरिफ, जबरन मजदूरी के आरोप

भारत से आयातित सामान पर 10 प्रतिशत नया अमेरिकी टैरिफ लागू किया है। यह कदम जबरन मजदूरी से बने उत्पादों को लेकर उठाया गया। भारत समेत 60 देशों पर अतिरिक्त शुल्क लगाया गया है। इससे व्यापार, निर्यात और भारतीय कंपनियों की लागत पर असर पड़ सकता है।

पेपर लीक पर केंद्र सख्त, 10 साल जेल और 10 करोड़ जुर्माने का प्रस्ताव

केंद्रीय कैबिनेट ने पेपर लीक मामलों पर सख्त कानून के लिए विधेयक को मंजूरी दे दी है। प्रस्तावित बदलावों में दोषियों के लिए 10 साल तक की जेल, 10 करोड़ रुपए तक जुर्माना और फास्ट ट्रैक कोर्ट का प्रावधान शामिल है। सरकार इसे सोमवार को संसद में पेश कर सकती है।

NEET पेपर लीक पर बड़ा एक्शन, NTA के 47 अफसर बर्खास्त

NEET पेपर लीक मामले में NTA ने बड़ी कार्रवाई की है। एजेंसी ने 47 अधिकारियों को सेवा से हटा दिया है। इनके खिलाफ आपराधिक केस भी दर्ज किए जाएंगे। सरकार अब परीक्षा व्यवस्था, आउटसोर्सिंग और तकनीकी सुरक्षा में बड़े बदलाव की तैयारी कर रही है।

बाढ़-बारिश का कहर, गुजरात से असम तक जलभराव से जनजीवन बेहाल

देश के कई हिस्सों में भारी बारिश ने हालात बिगाड़ दिए हैं। गुजरात के कई जिले बाढ़ से जूझ रहे हैं, जहां घर और सड़कें पानी में डूब गईं। असम में बाजार और पेट्रोल पंप जलमग्न हैं, जबकि उत्तर प्रदेश में नदियों का जलस्तर बढ़ने से सड़कों पर नाव चलाने की नौबत आ गई है।

कोर्ट की रिकॉर्डिंग पोस्ट करने पर रोक, सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश

सुप्रीम कोर्ट ने बिना अनुमति न्यायिक कार्यवाही की रिकॉर्डिंग साझा करने पर रोक लगा दी है। ऑडियो-वीडियो को एडिट, अपलोड, रीपोस्ट या कमाई के लिए इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा। हालांकि, अदालत ने स्पष्ट किया कि सामान्य समाचार रिपोर्टिंग इस आदेश से प्रभावित नहीं होगी।

रवनीत बिट्टू का इस्तीफा स्वीकार, पंजाब चुनाव की अटकलें तेज

केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया है। राष्ट्रपति ने इसे तत्काल प्रभाव से स्वीकार किया। राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि भाजपा उन्हें पंजाब विधानसभा चुनाव में बड़ी जिम्मेदारी दे सकती है। किसी अहम सीट से उनके चुनाव लड़ने की संभावना भी जताई जा रही है।

राहुल गांधी का हमला, धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफे की मांग

राहुल गांधी ने घायल छात्र के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने धर्मेंद्र प्रधान को शिक्षा व्यवस्था की विफलता का प्रतीक बताया। राहुल ने कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर कार्रवाई हुई और अब जिम्मेदारी तय होनी चाहिए।

जंतर-मंतर हिंसा में 216 पुराने अपराधियों की पहचान: पुलिस

दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर प्रदर्शन की फुटेज जांचने के बाद बड़ा दावा किया है। पुलिस के अनुसार, फेस रिकॉग्निशन सिस्टम से 216 ऐसे लोगों की पहचान हुई, जिनका पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है। सोशल मीडिया वीडियो और सीसीटीवी फुटेज की जांच अभी जारी है।

दतिया उपचुनाव समेत तीन सीटों पर होगी BJP की परीक्षा, विपक्ष जीता तो दिखेगी CJP का असर!

देश के कई हिस्सों में CJP का आंदोलन जारी है। NEET पेपर लीक का मुद्दा भी गरम है। कांग्रेस समेत कई विपक्षी दल आक्रामक रुख अपनाए हुए हैं। बीजेपी की एक सीट पर हार से भी विपक्ष का मनोबल बढ़ेगा। साथ ही CJP आंदोलन का असर भी दिखाई दे सकता है। अगर विपक्ष इन तीनों सीटों पर हारा तो CJP आंदोलन की हवा निकल जाएगी। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

अब पाकिस्तान बहकर नहीं जाएगा पानी, जैसलमेर में बनी लंबी-चौड़ी कृत्रिम झील

राजस्थान का नहरी पानी अब पाकिस्तान बहकर नहीं जाएगा। अब यह पानी रेगिस्तानी इलाके में ही रोका जा सकेगा। इंदिरा गांधी नहर परियोजना के तहत जैसलमेर के घांटियाली क्षेत्र में आरडी-1356 पर बनी एस्केप संरचना को 28 किलोमीटर परिधि की कृत्रिम झील में बदल दिया गया है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

अडानी को जल जंगल जमीन देने यूसीसी लागू करने की तैयारी, कांग्रेस का सरकार पर आरोप

छत्तीसगढ़ में यूसीसी लागू करने की सरकार की तैयारी से प्रदेश का सियासी पारा चढ़ गया है। सीएम विष्णुदेव साय ने संकेत दिए हैं कि विधानसभा के शीतकालीन सत्र में इस विधेयक को पेश किया जा सकता है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

Tags:
  • राहुल गांधी
  • हिमाचल प्रदेश
  • बारिश
  • top news
  • अडानी
  • NEET पेपर लीक
  • खबरें काम की
  • अमेरिकी टैरिफ
  • दतिया उपचुनाव
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज