जैसलमेर में बनी कृत्रिम झील, अब पाकिस्तान नहीं जाएगा नहरी पानी
अब पाकिस्तान बहकर नहीं जाएगा पानी, जैसलमेर में बनी लंबी-चौड़ी कृत्रिम झील
Jageshwar prasad | Published:
जैसलमेर में बनी कृत्रिम झील, अब पाकिस्तान नहीं जाएगा पानी
राजस्थान के जैसलमेर में 28 किलोमीटर परिधि की कृत्रिम झील बनाई गई है। मानसून के दिनों में पंजाब से आने वाला अतिरिक्त पानी अब इसी झील में जमा हो जाएगा। इससे यह पानी बहकर पाकिस्तान नहीं जाएगा।
समझें क्या है पूरा मामला
- राजस्थान के जैसलमेर में 28 किलोमीटर परिधि की कृत्रिम झील बनाई गई।
- मानसून में पंजाब से आने वाला अतिरिक्त पानी इसी झील में जमा हो सकेगा।
- अभी तक यह नहरी पानी फालतू में बहकर पाकिस्तान चला जाता था।
- इस पानी से जैसलमेर और बाड़मेर जिलों के लोगों की प्यास बुझ सकेगी।
इंदिरा गांधी नहर परियोजना के तहत जैसलमेर के घांटियाली क्षेत्र में आरडी-1356 पर बनी एस्केप संरचना को 28 किलोमीटर परिधि की कृत्रिम झील में बदल दिया गया है।
पाकिस्तान जाने वाले पानी पर विराम
अब इस जल-निकासी पर पूरी तरह ताला लग गया है। इस नए जलाशय के तैयार होने से अब वह पानी व्यर्थ बहने के बजाय रेगिस्तान को ही हरा-भरा बनाएगा।
रेगिस्तान में बना 1406 MCFT का जल-कवच
इससे निपटने के लिए जलाशय की तली और ढलानों पर हाई-डेंसिटी पॉलीथीन शीट बिछाई गई है। यह पानी के रिसाव को पूरी तरह रोकती है।
जैसलमेर में बनी कृत्रिम झील, अब पाकिस्तान नहीं जाएगा नहरी पानी
नहरी इलाके में बनी हैं एस्केप संरचना
मानसून के समय जब सिंचाई की मांग घट जाती है, तब भारी मात्रा में पानी संग्रहण व्यवस्था के अभाव में अंतरराष्ट्रीय सीमा से बहकर बेकार चला जाता है।
ऐसे इंदिरा गांधी नहर परियोजना क्षेत्र में चार एस्केप रिजर्वायर जल सत्तासर (बीकानेर), गजनेर (बीकानेर), जोधपुर में आरडी-1121 के पास और जैसलमेर में बुर्जी 1356 जलाशय बनाने की योजना को मंजूरी दी गई थी। अब तक आरडी- 507 एवं बुर्जी 1356 एस्केप रिजर्वायर का काम पूरा हो चुका है।
जैसलमेर में बनी कृत्रिम झील, अब पाकिस्तान नहीं जाएगा नहरी पानी
20 लाख से अधिक परिवारों फायदा
सरकार के अनुसार इससे जैसलमेर और बाड़मेर जिलों के 6 हजार 707 गांवों के 20 लाख से अधिक परिवारों की प्यास बुझेगी।
ये भी पढ़ें:-
नदी-नालों पर निर्माण, औद्योगिक इकाइयों को नोटिस, भिवाड़ी में हड़कंप
जोजरी नदी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने लगाई सरकार को फटकार, जांच पर भी सवाल
जयपुर की लाइफलाइन रहे रामगढ़ बांध को भरने का सपना दिखा रहे गहलोत, लेकिन इस सपने में इतने अगर-मगर, क्या होगा पूरा ?
मध्यप्रदेश तहसीलदार संघ के अध्यक्ष बने प्रदीप तिवारी, 72 वोटों से दर्ज की जीत, अर्पित मेहता वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुने गए
By Ramanand Tiwari
MP पुलिस में खाली पदों का संकट! 2024 में 18 हजार 198 पद रिक्त, 2673 नई मंजूरियों में जिला पुलिस को मिले सिर्फ 150 पद
By Ramanand Tiwari
बीजेपी पन्नालाल शाक्य विधायक बोले- देश में कोई आदिवासी नहीं, कलेक्टर और जिलाध्यक्ष की भगवान गणेश से तुलना
By Ramanand Tiwari
एमपी भी गजब है! वन विभाग नहीं आया तो किसान दंपति ने खुद पकड़ा मगरमच्छ, फिर दफ्तर लेकर पहुंची
By Neel Tiwari
इंदौर हाईकोर्ट में नया रोस्टर लागू, इधर जस्टिस की संख्या घटकर हुई 7, बार एसोसिएशन ने मांगी तीन और बेंच
By Sanjay Gupta
CG Top News : कोहरे ने रोका भाजपा अध्यक्ष का दौरा, AI से फर्जी आदेश और CGPSC के नियमों में बदलाव समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें
By Umeshwari Baghel
Rajasthan Top News: श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट केस में बड़ा खुलासा, पाकिस्तानी एजेंट शाह से मिले थे ऑर्डर
By Jageshwar Prasad