ईसरदा से रामगढ़ बांध आएगा पानी, 105 किमी की पाइप लाइन बिछाएगी सरकार

Mukesh Sharma | Jul 24, 2026, 07:35 IST
Share
रामगढ़ बांध में पानी लाने के लिए 105 किमी पाइप लाइन बिछाएगी सरकार, 2028 में होगा पूरा
रामगढ़ बांध में पानी लाने के लिए 105 किमी पाइप लाइन बिछाएगी सरकार, 2028 में होगा पूरा

जयपुर के रामगढ़ बांध को पुनर्जीवित करने के लिए राजस्थान सरकार ने हाई कोर्ट में प्रोजेक्ट पेश किया है। ईसरदा बांध से 105 किलोमीटर लंबी पाइप लाइन के जरिए रामगढ़ बांध में पानी लाया जाएगा।

समझें क्या है पूरा मामला

  • रामगढ़ बांध को भरने के लिए ईसरदा बांध से आएगा पानी।
  • चैनल की जगह 105 किमी पाइप लाइन बिछाएगी सरकार।
  • 2028 तक पूरा होगा प्रोजेक्ट, पीने के पानी के लिए होगा इस्तेमाल।
  • हाई कोर्ट ने AG को शपथ पत्र पेश करने के निर्देश दिए।
  • बाणगंगा नदी क्षेत्र में 441 एनीकट, न्याय मित्र ने उठाया मुद्दा।
जयपुर के रामगढ़ बांध को पुनर्जीवित करने के लिए राज्य सरकार ने बड़ा प्रोजेक्ट पेश किया है। ईसरदा बांध से 105 किलोमीटर लंबी पाइप लाइन के जरिए रामगढ़ बांध में पानी लाया जाएगा। यह प्रोजेक्ट 2028 तक पूरा होगा।

पहले चैनल के जरिए पानी लाने की योजना थी, लेकिन अब पाइप लाइन से पानी लाने का फैसला लिया गया है। हाई कोर्ट ने सरकार से सभी विभागों के शपथ पत्र मांगे हैं।

सुनवाई के दौरान अदालती आदेश के पालन में जिला कलेक्टर जयपुर, प्रमुख राजस्व सचिव, एसीएस जल संसाधन विकास विभाग, एसीएस सिंचाई व जेडीसी वीसी के जरिए पेश हुए।

पाइप लाइन से आएगा पानी

राज्य सरकार ने बताया कि पहले यह पानी चैनल के जरिए लाए जाने का प्लान था, लेकिन इसमें पानी को रास्ते में रोके जाने की संभावना थी। इसके चलते अब ईसरदा बांध से पानी पाइप लाइन के जरिए आएगा। यह पानी पीने के काम में आएगा।

एक्टिंग चीफ जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा व जस्टिस भुवन गोयल की खंडपीठ ने राज्य सरकार से सभी संबंधित विभागों की ओर से शपथ पत्र पेश करने को कहा है। इस शपथ पत्र में यह बताना होगा कि रामगढ़ बांध में पानी किस तरह से आ पाएगा।

बाणगंगा नदी पर एनीकट का मुद्दा

एजी ने अदालत को बताया कि रामगढ़ बांध में पानी लाने का प्रोजेक्ट लेकर आए हैं, इसकी रिपोर्ट पेश कर दी जाएगी। अदालत ने उनसे पूछा कि रामगढ़ बांध क्षेत्र में जो एनीकट हैं उनका क्या कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि पूर्व आदेश के पालन में 2 मीटर से ज्यादा ऊंचाई के एनीकट हटा दिए थे। जिस पर न्याय मित्र अधिवक्ता डॉ. अभिनव शर्मा ने कहा कि बाणगंगा नदी, रामगढ़ बांध को भरने का मुख्य स्रोत थी, लेकिन बाणगंगा नदी के बहाव क्षेत्र में ही अतिक्रमण व एनीकट बने हुए हैं। पूर्व में 2018 की रिपोर्ट में भी 441 एनीकट होने की जानकारी है।

शपथ पत्र पेश करने का निर्देश

अदालत ने सभी पक्षों को सुनकर एजी को शपथ पत्र पेश करने का निर्देश देते हुए आगामी सुनवाई गुरुवार को तय की है।

गौरतलब है कि राजस्थान हाई कोर्ट ने 12 अगस्त 2011 को रामगढ़ बांध सहित प्रदेश के जल बहाव क्षेत्रों में अतिक्रमण मामले में स्वप्रेरित प्रसंज्ञान लेकर राज्य सरकार, जेडीए, नगर निगम सहित अन्य विभागों को विस्तृत आदेश दिया था।

ये भी पढ़ें:-

रामगढ़ बांध पर कृत्रिम बारिश की शुरुआत अब 12 अगस्त से, एनओसी का भी इंतजार

जयपुर की लाइफलाइन रहे रामगढ़ बांध को भरने का सपना दिखा रहे गहलोत, लेकिन इस सपने में इतने अगर-मगर, क्या होगा पूरा ?

नदी-नालों पर निर्माण, औद्योगिक इकाइयों को नोटिस, भिवाड़ी में हड़कंप

जोजरी नदी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने लगाई सरकार को फटकार, जांच पर भी सवाल

Tags:
  • हाई कोर्ट
  • जयपुर के रामगढ़ बांध
  • जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा
  • बाणगंगा नदी
  • ईसरदा बांध
  • जस्टिस भुवन गोयल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा