Top News: खबरें काम की... नेपाल कावड़ यात्रा में हिंसा; दो की मौत

Jitendra Shrivastava | Jul 30, 2026, 21:38 IST
Share
top news (88)
Photograph: (THESOOTR)

नमस्कार, नेपाल कावड़ यात्रा में हिंसा के बाद दो की मौत, दो जिलों में कर्फ्यू; ईरान-अमेरिका तनाव: मिस्र पोर्ट पर ड्रोन हमला, टैंकरों में आग। देश-दुनिया की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

ईरान अमेरिका जंग के बीच मिस्र पोर्ट पर ड्रोन हमला, टैंकरों में आग

खबरें काम की | top news:ईरान-अमेरिका तनाव के बीच मिस्र के दमियाता पोर्ट पर ड्रोन हमले का मामला सामने आया है। हमले में गैस से भरे दो जहाजों में आग लग गई। मिस्र सरकार के मुताबिक यह हादसा नहीं बल्कि ड्रोन अटैक था। घटना के बाद क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा और ऊर्जा आपूर्ति को लेकर चिंता बढ़ गई है।

नेपाल में कावड़ यात्रा में हिंसा के बाद दो की मौत, दो जिलों में कर्फ्यू

नेपाल के सुनसरी जिले में कांवड़ यात्रा के दौरान डीजे बजाने को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसा में बदल गया। पथराव और आगजनी के बाद हालात बिगड़ गए, जिसमें दो लोगों की मौत हुई है। तनाव को देखते हुए सुनसरी और सिराहा के कई इलाकों में कर्फ्यू लगाया गया है।

लाल सागर की सुरक्षा में उतरेगा सऊदी, 50 देशों को भेजा गठबंधन न्योता

लाल सागर में बढ़ते समुद्री खतरे को देखते हुए सऊदी अरब ने बड़ा कदम उठाया है। जहाजों को हूती विद्रोहियों के हमलों से बचाने के लिए अंतरराष्ट्रीय गठबंधन बनाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। रिपोर्ट्स के अनुसार सऊदी ने इसमें शामिल होने के लिए 50 देशों से संपर्क किया है।

खड़गे के मनुस्मृति बयान पर राज्यसभा में हंगामा, रिकॉर्ड से हटाया गया

राज्यसभा में पेपर लीक रोकथाम बिल पर चर्चा के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान को लेकर विवाद हो गया। खड़गे ने शिक्षा संस्थानों में मनुस्मृति समर्थकों के बढ़ने की बात कही। बीजेपी ने आपत्ति जताई, जिसके बाद सभापति ने बयान को रिकॉर्ड से हटाने का निर्देश दिया।

16 राज्यों में बारिश का कहर, उत्तराखंड में लैंडस्लाइड से तबाही

देश के कई हिस्सों में मानसून का असर तेज हो गया है। मध्य प्रदेश, यूपी, गुजरात और बिहार समेत 16 राज्यों में भारी बारिश जारी है। उत्तराखंड में लैंडस्लाइड से घरों में मलबा घुस गया और वाहन बह गए। असम में बाढ़ से अब तक 78 लोगों की मौत हो चुकी है।

प्रियंका के बयान पर बवाल, 215 कुलपतियों ने लिखी नसीहत वाली चिट्ठी

IIT मद्रास डायरेक्टर प्रो. वी. कामकोटि पर प्रियंका गांधी की टिप्पणी को लेकर विवाद बढ़ गया है। देश के 215 मौजूदा और पूर्व कुलपतियों व शिक्षाविदों ने प्रियंका को पत्र लिखकर सार्वजनिक बयानों में गरिमा बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि असहमति हो सकती है, लेकिन किसी का उपहास उचित नहीं है।

गडकरी का दावा: E20 पेट्रोल से माइलेज घटा, लेकिन इंजन डैमेज के सबूत नहीं

केंद्र सरकार ने लोकसभा में E20 पेट्रोल को लेकर स्पष्टीकरण दिया है। मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि इससे इंजन खराब होने का कोई सबूत नहीं मिला। 23 करोड़ से ज्यादा वाहन E20 पेट्रोल पर चल चुके हैं। पुराने वाहनों में माइलेज 2 से 6 प्रतिशत तक घट सकता है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

पूर्व बस ड्राइवर के घर खजाना, 28 करोड़ कैश और 15 किलो सोना मिला

पश्चिम बंगाल के बीरभूम में पुलिस की छापेमारी में करोड़ों की संपत्ति बरामद हुई है। पत्थर कारोबारी मिनार मंडल के घर से करीब 28.5 करोड़ रुपए नकद और 15 किलो सोना मिला। नोट गिनने के लिए लगाई गईं पांच मशीनें खराब हो गईं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।

किरोड़ी को नार्को टेस्ट कराने की चुनौती, 500 करोड़ के घोटाले का आरोप

राजस्थान की राजनीति में रीट-2021 पेपर लीक मामला पीछा नहीं छोड़ रहा है। कृषि मंत्री किरोड़ीलाल मीणा ने केंद्रीय गृह मंत्री को कांग्रेस सरकार में हुए पेपर लीक की जांच करवाने को पत्र लिखा। जवाब में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कृषि विभाग में 500 करोड़ रुपए के घोटाले का आरोप लगाते हुए मंत्री किरोड़ी लाल मीणा को नार्कों टेस्ट करवाने की चुनौती दी है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

सरिस्का क्षेत्र में उमड़े हजारों किसान, महापंचायत हुई

राजस्थान में अलवर के भर्तृहरि तिराहा स्थित प्रेमनाथ आश्रम में किसानों की बड़ी महापंचायत हुई। सरिस्का क्षेत्र और आसपास के 186 गांवों के किसान इसमें शामिल हुए। किसानों ने आंदोलन के दौरान दर्ज 150 मुकदमे वापस लेने की मांग रखी। वन विभाग के रेंजर को हटाने और सड़क निर्माण की मांग भी उठाई गई। मांगें न मानने पर किसानों ने चरणबद्ध आंदोलन की चेतावनी दी। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, 32 महीने का पेंशन एरियर चुकाए सरकार

छत्तीसगढ़ के हजारों शासकीय कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए हाईकोर्ट से बड़ी राहत आई है। लंबे समय से अटके 32 महीने के पेंशन एरियर पर आखिरकार न्यायिक मुहर लग गई है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

सेक्स सीडी कांड में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, भूपेश बघेल के खिलाफ कार्रवाई पर रोक

छत्तीसगढ़ के चर्चित सेक्स सीडी कांड में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को हाईकोर्ट से राहत मिली है। बघेल पर आरोप था कि साल 2017 में तत्कालीन मंत्री राजेश मूणत की छवि खराब करने के लिए उनका एक अश्लील मॉर्फ्ड वीडियो बनाकर फैलाया गया था। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

Tags:
  • केंद्र सरकार
  • राज्यसभा में हंगामा
  • नितिन गडकरी
  • बारिश
  • कावड़ यात्रा
  • top news
  • पेपर लीक
  • नार्को टेस्ट
  • खबरें काम की
  • सेक्स सीडी कांड
  • ईरान अमेरिका जंग
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा